भांजों को रिंग, बहनों को सिक्के... सबसे बड़े कर्जखोर तमिलनाडु का खजाना खुला, CM विजय के पास 624Cr. की संपत्ति
Vijay Government Schemes: तमिलनाडु की थलापति विजय की सरकार ने बजट में बेटियों को 8 ग्राम सोना, साड़ी और नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देने की घोषणा की है. इस पर 1362 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस राज्य पर 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. यह देश का सबसे बड़ा कर्ज लेने वाला राज्य है. वहीं विजय की निजी संपत्ती करीब 640 करोड़ रुपये की है.
'IVF से मां बनूंगी...', पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने लिया बड़ा फैसला? बोलीं- 'बच्चा चाहिए'
Jyoti Singh Wants Child: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का शादीशुदा विवाद पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है. दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में पेंडिंग है और अभी तक इस रिश्ते का कानूनी अंत नहीं हुआ है. जहां एक ओर पवन सिंह इस रिश्ते से अलग होने की इच्छा जता चुके हैं, वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह पहले भी कई बार अपनी शादी बचाने की बात कह चुकी हैं. इसी बीच ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पहली बार खुलकर मां बनने की अपनी इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हर महिला की तरह उनका भी सपना है कि वो एक दिन मां बनें. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो वो आईवीएफ (IVF) के जरिए मां बनने का ऑप्शन अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगी.
IVF सेंटर पहुंचीं ज्योति सिंह
हाल ही में ज्योति सिंह एक आईवीएफ सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, "मैं भी एक महिला हूं. मेरा भी मन होता है कि मेरा एक बच्चा हो. मैं भी मां बनूं." उन्होंने आगे कहा कि अगर भविष्य में परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि उन्हें आईवीएफ का सहारा लेना पड़े, तो वो इस ऑप्शन को जरूर अपनाएंगी. ज्योति ने मुस्कुराते हुए कहा, "अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है, तो मैं यहीं आऊंगी." उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा दिए.
"जरूरत पड़ी तो IVF से मां बनूंगी"
जब ज्योति सिंह से पूछा गया कि क्या वो भविष्य में आईवीएफ के जरिए मां बनने पर विचार करेंगी, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के जवाब दिया. उन्होंने कहा, "बिल्कुल... क्यों नहीं. अगर मैं लोगों को जागरूक कर रही हूं और मुझे भविष्य में ऐसा लगा, तो मैं जरूर IVF से मां बनूंगी." ज्योति का कहना था कि आज के समय में आईवीएफ उन महिलाओं के लिए एक बेहतर ऑप्शन है, जो किसी कारणवश प्राकृतिक रूप से मां नहीं बन पा रही हैं. उन्होंने इस तकनीक को लेकर जागरूकता बढ़ाने की भी बात कही. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस विषय को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोगों ने उनके फैसले का समर्थन किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी प्रतिक्रियाएं दीं.
तलाक की प्रक्रिया अब भी जारी
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में कई वर्षों से तनाव बना हुआ है. दोनों का तलाक का मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, जबकि ज्योति सिंह पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि वो अपनी शादी को बचाना चाहती थीं. हालांकि अब तक दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका है और मामला कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है.
2018 में हुई थी दोनों की शादी
पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी. शुरुआत में दोनों की शादीशुदा जिंदगी सामान्य रही, लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी. धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मामला अदालत तक पहुंच गया. इसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और तलाक को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है.
ज्योति ने लगाए थे गंभीर आरोप
वैवाहिक विवाद के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ घरेलू हिंसा हुई. इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनका जबरन अबॉर्शन कराया गया. हालांकि, पवन सिंह ने इन सभी आरोपों से लगातार इनकार किया है. उनकी ओर से इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया गया है और मामला कानूनी प्रक्रिया के दायरे में रहा है.
ये भी पढ़ें: 'आवारापन 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, धांसू अवतार में दिखे इमरान हाशमी, फिर मोहब्बत के लिए लड़ेंगे जंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









.jpg)