Responsive Scrollable Menu

सस्ता और दमदार फोन लॉन्च! ₹999 से कम कीमत में मिलेगा Type-C पोर्ट और बिना इंटरनेट Wireless FM का सपोर्ट

सस्ता और दमदार फोन लॉन्च! ₹999 से कम कीमत में मिलेगा Type-C पोर्ट और बिना इंटरनेट Wireless FM का सपोर्ट

Continue reading on the app

बटलर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने:पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, बोले-15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक दिन इसे तोड़ेंगे

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। उनके 522 टी-20 मैच में 14,833 रन हो गए हैं। जबकि पोलार्ड के 746 मैच में 14, 803 रन है। बटलर ने द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ 20 गेंदों में 51 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। रिकॉर्ड बनाने के बाद बटलर का एक बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भविष्य में यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बटलर बोले- वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में 34 साल के बटलर ने कहा, ‘टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनना शानदार एहसास है। लेकिन एक दिन कोई न कोई यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। मुझे लगता है कि वह खिलाड़ी शायद भारत का वैभव सूर्यवंशी हो सकता है।’ बटलर और वैभव राजस्थान रॉयल्स में साथ रह चुके हैं। IPL के दौरान बटलर ने वैभव की बल्लेबाजी को करीब से देखा है। उनका मानना है कि भारतीय युवा बल्लेबाज में लंबी रेस का खिलाड़ी बनने की क्षमता है। रोबिन उथप्पा भी कर चुके हैं तारीफ वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की चर्चा लगातार हो रही है। हाल ही में भारत के पूर्व बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी। उथप्पा ने कहा था कि अगर वैभव को करियर के शुरुआती वर्षों में सही मार्गदर्शन मिला, तो वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर जैसा या उससे भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। खराब दौर से वापसी पर भी बोले बटलर बटलर ने पिछले कुछ महीनों की अपनी खराब फॉर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट बहुत जल्दी बदलता है। कुछ महीने पहले मैं रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘खराब दौर में आपके पास दो ही रास्ते होते हैं। या तो हार मान लें या फिर मेहनत जारी रखें। मैंने दूसरा रास्ता चुना और अपनी फॉर्म वापस पाने पर पूरा ध्यान दिया।’ पोलार्ड के सामने रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे बटलर ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि कीरोन पोलार्ड की मौजूदगी में ही उनका रिकॉर्ड टूटे। पिछले मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का मुकाबला MI लंदन से था और पोलार्ड डगआउट में मौजूद थे, लेकिन तब वह रिकॉर्ड नहीं बना सके। उन्होंने कहा, ‘अगर पोलार्ड के सामने ही यह रिकॉर्ड टूटता तो और भी खास होता। इस सूची में दुनिया के कई महान खिलाड़ियों के नाम हैं। उनके बीच सबसे ऊपर पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है।’ -----------------------------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

विराट को छोले-भटूरे तो वैभव सूर्यवंशी को मटन पसंद... राजभोग से मिलती है छक्के मारने की ताकत? जानिए बेबी बॉस का डाइट प्लान

Vaibhav Sooryavanshi diet Plan: वर्तामान में क्रिकेट में जहां सख्त डाइट और फिटनेस ही टीम में चयन का मुख्य पैमाना बन चुके हैं, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी शर्तों पर खेल रहे हैं. विराट कोहली की शुरुआती दिनों की तरह ही वैभव भी खाने के बेहद शौकीन हैं. मटन, चिकन, मछली से लेकर 'राजभोग' और आइसक्रीम तक, वे बिना किसी परहेज के अपने पसंदीदा स्वादों का मजा लेते हैं. Thu, 6 Aug 2026 20:54:57 +0530

  Videos
See all

Bihar Health System: Bihar में युवक का पैर टूटा,गत्ते से बांध दिया टूटा पैर | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:15:29+00:00

UP Election 2027: क्या सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे BJP को टक्कर दे पाएगा विपक्ष? Yogi vs Akhilesh | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers