Responsive Scrollable Menu

इंदौर ISBT के संचालन की जिम्मेदारी नई कंपनी को, यात्रियों को मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं

इंदौर के कुमेड़ी में मौजूद इंटर स्टेट बस टर्मिनल की संचालन और रखरखाव के जिम्मेदारी अब नई कंपनी बीवीजी इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। यह टर्मिनल बस, मेट्रो और रेलवे की सुविधा शानदार कनेक्टिविटी के साथ रोजाना हजारों यात्रियों को उपलब्ध करवाएगा। 5.85 हेक्टेयर में पहले इस आईएसबीटी टर्मिनल में रोजाना 1500 से ज्यादा बसों के संचालन की क्षमता होगी। यह मध्य प्रदेश को राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों से जोड़ने का काम करेगा।

अब बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इसके संचालन के जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी अब इस टर्मिनल के रख रखाव और सारे प्रबंधन के जिम्मेदारी निभाने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि टर्मिनल कैसा है और यात्रियों को इसके जरिए क्या-क्या सुविधा मिलने वाली है।

कंपनी संभालेगी संचालन की जिम्मेदारी

आईएसबीटी के संचालन और रखरखाव के जिम्मेदारी मिलने के बाद अब कंपनी इस मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब का संचालन करने वाली है। उसे इसके समग्र प्रबंधन के जिम्मेदारी निभानी होगी। इसमें इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर पार्किंग, यात्री सुविधा, ट्रैफिक प्रबंधन, व्यावसायिक गतिविधियां, सुरक्षा, यूटिलिटी सेवा, डिजिटल संचालन का प्रबंधन शामिल है। यह सब कुछ एकीकृत सुविधा मॉडल के तहत किया जाएगा।

स्मार्ट तकनीक का होगा उपयोग

टर्मिनल में ऑटोमेटेड पार्किंग, डिजिटल भुगतान, सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल ऐसेट मैनेजमेंट, सार्वजनिक सूचना प्रणाली व्यवस्था, रियल टाइम ऑपरेशन डैशबोर्ड का उपयोग किया जाने वाला है।

क्या है विशेषता

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता की बात करें तो वो यह है कि बस, मेट्रो और भविष्य की रेल सेवाओं के बीच सहज कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी। यहां फुटओवर ब्रिज के माध्यम से मेट्रो स्टेशन का सीधा संपर्क रहेगा, जिससे यात्रियों को बस और मेट्रो के बीच आवागमन की सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में रेलवे कनेक्टिविटी जुड़ने के बाद यह प्रदेश के सबसे आधुनिक सार्वजनिक परिवहन केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा।

इस परिसर में 30000 वर्ग फुट क्षेत्र में रिटेल और व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जाने वाली है। इसमें दुकान, फूड कोर्ट, कार्यालय, रेस्टोरेंट और यात्रियों की जरूरत से जुड़ी सुविधा उपलब्ध होगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां सौर ऊर्जा उत्पादन, सीवेज जल का पुनर्चक्रण, कचरा प्रबंधन जल संरक्षण और हरित लैंडस्केपिंग जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएगी।

सिंहस्थ की सुविधाएं

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए लाखों यात्रियों की आवाजाही सुचारू तरीके से संभाली जा सके इसके लिए कंपनी द्वारा अतिरिक्त स्टाफ रखा जाएगा। वही बेहतर भीड़ प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और रेलवे तथा मेट्रो के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।

कंपनी सीईओ का क्या कहना

टर्मिनल के संचालन के जिम्मेदारी मिलने के बाद बीवीजी इंडिया लिमिटेड सीईओ रूपल सिन्हा का कहना है कि ‘भारत में सार्वजनिक परिवहन तेजी से बदल रहा है। बस टर्मिनल अब यात्रियों के आने जाने का स्थान नहीं बल्कि एकीकृत मोबिलिटी इकोसिस्टम बनते जा रहे हैं। कंपनी का उद्देश्य आईएसबीटी को स्मार्ट, टिकाऊ और यात्री केंद्रित सार्वजनिक परिवहन मॉडल के रूप में विकसित करना है।’

Continue reading on the app

माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था

उत्तर प्रदेश के झांसी में आज बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, अबान की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में अबान के दोस्त सोनू की भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक अबान अहमद आज सुबह प्रयागराज से झांसी के लिए निकला था वो झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था।  गाड़ी अबान का दोस्त सोनू चला रहा था और बगल वाली सीट पर अबान बैठा था उसकी गाड़ी रफ़्तार में दौड़ रही थी तभी अचानक रास्ते में एक जानवर सामने आ गया। जानवर को देखते है सोनू ने गाड़ी के ब्रेक लगाए लेकिन कार की रफ़्तार तेज होने से वो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

अबान के साथ उसके दोस्त सोनू की भी मौत 

टक्कर इतनी जोरदार थी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, बताया जा रहा है कि कार में अबान और सोनू  के अलावा उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम भी थे, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सब उसमें फंस गए,  तरह सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला।

दुर्घटना में तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती 

पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया वहीं दुर्घटना में घायल उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम को भर्ती कर लिया जिन्हें बाद में प्रयागराज रेफर कर दिया गया, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिओये झांसी भेज दिया है।, पुलिस ने हादसे की जांच कर रही है और ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill को श्रीलंका टेस्ट से पहले डबल झटका, WTC फाइनल की उम्मीदों पर असर?

श्रीलंका के खिलाफ़ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले, नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दाहिने अंगूठे में चोट लग गई। ट्रेनिंग के समय एक तेज़ गेंदबाज़ की गेंद लगने से 26 साल के गिल को काफ़ी दर्द हुआ। टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत उनका इलाज किया। 'रेवस्पोर्ट्ज़' के मुताबिक, चोट गंभीर नहीं थी क्योंकि गिल ने थोड़ी देर बाद ही अपनी बैटिंग जारी रखी।
 

इसे भी पढ़ें: India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम


गिल की चोट की चिंताएँ यहीं खत्म नहीं हुईं। टीम की फ़ील्डिंग ड्रिल के दौरान, पंजाब के इस क्रिकेटर को कैचिंग प्रैक्टिस करते समय अपने दाहिने हाथ में चोट लगती दिखी। 'टाइम्स नाउ' के अनुसार, स्लिप्स में खड़े गिल को टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत देखा और वे आइस पैक लेकर पहुँचे। फ़िलहाल, चोट कितनी गंभीर है, यह साफ़ नहीं है, जबकि हाल ही में नियुक्त फ़ील्डिंग कोच सुभादीप घोष स्थिति पर नज़र रखे हुए थे।

टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वहाँ के हालात के हिसाब से ढलने के लिए तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलने का फ़ैसला किया। श्रीलंका की पिचें स्पिनरों को काफ़ी मदद करती हैं और यह भारतीय टीम के लिए थोड़ी चिंता की बात है, क्योंकि हाल के समय में उनके बल्लेबाज़ों को स्पिन के सामने संघर्ष करना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका ने उन्हें उनके घरेलू मैदान पर मुश्किल में डाला था और अगर टीम श्रीलंका के हाथों हारती है, तो WTC फ़ाइनल में पहुँचने की उनकी उम्मीदें शायद खत्म हो सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Cricket Fans तैयार! 22 फरवरी से 2027 ODI World Cup Qualifier का आगाज, कौन बनेगा किंग?


इस बीच, श्रीलंका ने प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान कर दिया है। सोनल दिनुशा टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर, उम्मीद है कि भारत कोलंबो में अपने बल्लेबाज़ों को परखेगा। यह भी देखना होगा कि क्या गिल बल्लेबाज़ी करते हैं या इस अहम सीरीज़ से पहले एहतियात के तौर पर आराम करते हैं। इसके अलावा, टीम के सभी सदस्य अभी प्रैक्टिस मैच के लिए फ़िट हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 06 Aug 2026 18:13:21 +0530

  Videos
See all

Sonipat News | दिल दहला देगी ये कहानी! पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:45:11+00:00

Top Headlines Of The Day: Parliament | Atiq Ahmed | Tarun Tejpal | Delhi Rain | Water Logging #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:43:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers