शाह बोले- उत्तराखंड अटल जी ने बनाया, मोदी संवार रहे:हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम; 3 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दी नागरिकता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवार रहे हैं। इस दौरान शाह ने E-0 FIR प्रणाली की शुरुआत की और 1129.91 करोड़ रुपए की 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने CAA के तहत 3 पाकिस्तानी और 1 अफगानिस्तानी शरणार्थी को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र भी सौंपे। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संत बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS… सुरक्षा के कड़े इंतजाम अमित शाह की जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जनसभा के लिए मंच भी पूरी तरह सजकर तैयार किया गया है। मंच पर मौजूद ये नेता कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद हैं। इनमें प्रमुख रूप से सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, विजयराज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी शामिल हैं। शाह के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
LIVE: US-Israel war with Iran | BBC News
Explosions have rocked one of Tehran's main commercial airports, with eyewitnesses reporting a burning plane on the tarmac. Israel has said that it completed a new wave of strikes on Iran. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Israel #Iran #US #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News




















