मुंबई के अभिजीत देसाई को अबू धाबी में हिरासत में लिया गया है. इससे उनका परिवार काफी परेशान है. भारतीय दूतावास UAE अधिकारियों से संपर्क में है. सांसद सुप्रिया सुले ने विदेश मंत्रालय से देसाई की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द भारत वापस लाने की अपील की है.
कानपुर मंडलायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग के मामले में चर्चित लेखपाल आलोक दुबे को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है. जांच में उनके नाम करोड़ों की अवैध संपत्ति और भूमि सौदों में संलिप्तता प्रमाणित हुई. कमिश्नर ने इसे प्रशासनिक नैतिकता के विरुद्ध बताते हुए कठोर कार्रवाई की है.
इस फाइनल में टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी बार और रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर होंगी. दूसरी ओर 5 साल पहले इस टूर्नामेंट का फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब के लिए पूरा जोर लगाएगी. Sat, 07 Mar 2026 23:07:17 +0530