IND vs NZ: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद से न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाई तबाही, चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जानें नाम
IND vs NZ: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है. ये मुकाबला गुजरात में खेला जाने वाला है, जहां पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हमें विजेता मिलेगा. अब वो नया विजेता न्यूजीलैंड होगा, जो पहला वर्ल्ड कप जीतेगा या फिर भारत होगा, जो अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने की राह पर होगा.
वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के पास इस वर्ल्ड कप को जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा. भारत पहला ऐसा देश बन सकता है जो होस्ट होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाएगा. इसके साथ ही भारत के पास वो देश बनने का मौका भी होगा जो लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ले.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले हम आपको उन तीन भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सामने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीन गेंदबाजों टॉप 3 में तीनों तेज गेंदबाज मौजूद हैं. एक भी स्पिनर ने इस लिस्ट में जगह नहीं बनाई है.
The Final. Against India. In Ahmedabad. ???? pic.twitter.com/6el7FK7OnN
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 5, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 भारतीय गेंदबाज
1 - अर्शदीप सिंह : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चटकाए हैं. उन्होंने 2022 से लेकर 2026 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान बाएं हाथ के इस भारतीय पेसर ने 17 विकेट हासिल किए हैं. न्यूजीलैडं के खिलाफ अर्शदीप का इकॉनोमी 9.62 का रहा है, जबकि उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/51 रहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 ओवरों में कुल 308 रन दिए हैं.
2 - जसप्रीत बुमराह : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे इंडियन गेंदबाज है. बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 से लेकर 2026 तक कुल 14 मकुाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 16 विकेट हासिल किए हैं. उनका इकॉनोमी 7.05 रहा है, जबकि बेस्ट प्रदर्शन 3/12 हैं. बुमराह ने न्यूजीलैंड के सामने 53 ओवर में 374 रन खर्च किए हैं.
3 - हार्दिक पांड्या : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सामने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या मौजूद हैं. हार्दिक ने 2016 से लेकर 2026 तक कुल 18 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके नाम 13 विकेट दर्ज हैं. उनका इकॉनोमी 9.00 का रहा है, जबकि बेस्ट बॉलिंग फीगर्स 4/16 है. हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 39 ओवर में 351 रन दिए हैं.
इस स्पिन का भी न्यूजीलैंड के खिलाफ चलता है सिक्का
इन तीनों के अलावा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल स्पिनर अक्षर पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 मैचों में 10 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर बने हुए हैं. वहीं युजवेंद्र चहल ने 14 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं.
इस टी20 वर्ल्ड कप में किसने चटकाए कितने विकेट
अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले ये तीनों गेंदबाजों के पास अपने आंकड़े और बेहतर करने का मौका होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 7 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं अर्शदीप सिंह 7 मुकाबलों में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. हार्दिक पांड्या के नाम 8 मैचों में 8 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ: अहमदाबाद में काली या लाल किस मिट्टी की पिच पर खेलेगी टीम इंडिया, फाइनल से पहले उठा पर्दा
जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत?
Salim Khan Health Update: दिग्गज स्क्रीनराइटर और एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी को मामूली ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने एक छोटे से प्रोसीजर के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया था और उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया था.
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कई बॉलीवुड सितारे उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. इनमें आमिर खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, रितेश देशमुख, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्रिटीज शामिल थे. इसी बीच अब मशहूर गीतकार और उनके लंबे समय के सहयोगी जावेद अख्तर ने सलीम खान की सेहत को लेकर नया अपडेट दिया है.
जावेद अख्तर ने दी हेल्थ अपडेट
हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने अपने पुराने स्क्रीनराइटिंग पार्टनर सलीम खान की तबीयत के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि सलीम खान की सेहत में अब सुधार हो रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जावेद अख्तर ने कहा, “सलीम अब ठीक हैं. वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. वह कुर्सी पर बैठकर बातचीत भी कर रहे हैं, यानी उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है.”
आमिर खान ने भी दिया था अपडेट
इससे पहले एक्टर आमिर खान ने भी एक इवेंट के दौरान सलीम खान की सेहत के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि वह उनसे मिलने अस्पताल गए थे, हालांकि उस समय सलीम खान आईसीयू में होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी थी. आमिर खान ने कहा था,
“मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सब उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. मैं उनसे सीधे नहीं मिल सका क्योंकि वह आईसीयू में थे. मैं परिवार के साथ बैठा था. अलवीरा जी ने बताया कि उनकी तबीयत में हर दिन सुधार हो रहा है. हम सब चाहते हैं कि वह जल्द घर लौटें और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं.”
डेजी शाह ने भी दी थी जानकारी
वहीं एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी एक इंटरव्यू में सलीम खान की सेहत को लेकर सकारात्मक खबर दी थी. उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है. फिल्मीज्ञान से बातचीत में डेजी शाह ने कहा था, “मैं सलीम सर से मिल नहीं पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के संपर्क में हूं. सलीम सर अब ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर है. सर्जरी सफल रही है और फिलहाल वह ऑब्ज़र्वेशन में हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं.”
शूटिंग पर लौटे सलमान खान
इस बीच, सलीम खान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सलमान खान भी अपने काम पर लौट आए हैं. वह अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के लिए सेट पर वापस पहुंच गए हैं. पिछले कुछ दिनों से सलमान अपने पिता के साथ अस्पताल में समय बिता रहे थे, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी. वहीं हाल ही में सेट से उनकी एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वह फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















