Responsive Scrollable Menu

स्पेस में 608 दिन और 9 स्पेसवॉक करने वाली सुनीता विलियम्स, 'अंतरिक्ष' है उनकी सबसे पसंदीदा जगह

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जब अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं की सफलता की बात करते हैं, तो सुनीता विलियम्स के उल्लेख के बिना यह अधूरा है। भारतीय मूल की इस अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने न सिर्फ स्पेस में सबसे ज्यादा समय बिताया है बल्कि वह अंतरिक्ष को अपनी सबसे पसंदीदा जगह भी बताती हैं।

सुनीता विलियम्स कहती हैं, “जो मुझे जानता है, उसे पता है कि अंतरिक्ष मेरी सबसे पसंदीदा जगह है।”

नासा में करियर को 27 साल देने वाली सुनीता का स्पेस से खास लगाव है। उन्होंने बताया भी था, “अंतरिक्ष स्टेशन, वहां के लोग, इंजीनियरिंग और विज्ञान शानदार है। हमने जो नींव रखी है, उससे चंद्रमा और मंगल की खोज आसान होगी। मैं बेहद उत्साहित हूं।”

उनकी यह भावना उनके 608 दिनों के स्पेस सफर, नौ स्पेसवॉक और तीन लंबी उड़ानों से साफ झलकती है। सुनीता विलियम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जो नासा के अंतरिक्ष यात्रियों में दूसरे स्थान पर है। एक अमेरिकी द्वारा सबसे लंबी एकल उड़ान में वह छठे स्थान पर हैं, जहां उन्होंने बुच विल्मोर के साथ 286 दिन बोइंग स्टारलाइनर और स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन में बिताए। उन्होंने नौ स्पेसवॉक किए, जिनका कुल समय 62 घंटे 6 मिनट रहा यह किसी महिला द्वारा सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का रिकॉर्ड है और कुल स्पेसवॉक समय में चौथा स्थान है।

सुनीता की पहली उड़ान दिसंबर 2006 में स्पेस शटल डिस्कवरी (एसटीएस-116) पर हुई। इसके बाद एसटीएस-117 मिशन में स्पेस शटल अटलांटिस के साथ वह लौटीं। वह एक्सपेडिशन 14/15 में फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम कर चुकी हैं और इस दौरान चार स्पेसवॉक पूरे किए, जो एक रिकॉर्ड बना। सुनीता ने साल 2012 में एक्सपेडिशन 32/33 में बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरी और 127 दिन अंतरिक्ष में बिताए। इस दौरान एक्सपेडिशन 33 की कमांडर बनीं और स्टेशन रेडिएटर की मरम्मत के लिए तीन स्पेसवॉक किए।

जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर के क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन में सुनीता और बुच विल्मोर ने उड़ान भरी। वे एक्सपेडिशन 71/72 में शामिल हुईं और सुनीता ने एक्सपेडिशन 72 की कमान संभाली। इस दौरान दो स्पेसवॉक किए और मार्च 2025 में स्पेसएक्स क्रू-9 के तहत पृथ्वी पर लौटीं।

सुनीता ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में कई अहम भूमिकाएं निभाईं। साल 2002 में नीमो मिशन में नौ दिन पानी के अंदर आवास में रहकर काम किया। पहली उड़ान के बाद अंतरिक्ष यात्री कार्यालय की उप प्रमुख बनीं। दूसरे मिशन के बाद रूस के स्टार सिटी में संचालन निदेशक रहीं। हाल ही में चंद्रमा मिशन के लिए हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म तैयार करने में भी मदद की।

सुनीता ने अमेरिकी नौसेना अकादमी से भौतिक विज्ञान में स्नातक और फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है। नौसेना की सेवानिवृत्त कप्तान सुनीता 40 तरह के विमानों में 4 हजार से ज्यादा उड़ान के घंटे पूरे कर चुकी हैं। यही नहीं अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी सुनीता ही हैं।

--आईएएनएस

एमटी/पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पैर में छाले... मांसपेशियों में खिंचाव, लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, क्या खत्म होगा 25 साल का खिताबी सूखा

Lakshya Sen final all englad open: लक्ष्य सेन ने शानदार जीत दर्ज कर ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. भारत क्या इस टूर्नामेंट में 25 साल का खिताबी सूखा इस बार खत्म कर पाएगा. लक्ष्य 2022 में उपविजेता रहे थे, इसलिए यह उनका दूसरा ऑल इंग्लैंड फाइनल होगा. Sat, 7 Mar 2026 22:47:24 +0530

  Videos
See all

Iran Vs America: पुतिन का 'माइंडगेम'.. खुफिया रिपोर्ट से ट्रंप हैरान-परेशान ? #shorts #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T18:39:19+00:00

18 साल बाद भी घर का इंतजार! Mumbai की Patra Chawl के लोग फिर अनशन पर, MHADA पर बड़े आरोप | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T18:31:36+00:00

Iran Vs America: तेहरान में बजी 'घंटी'.. पुतिन ने 'महायुद्ध' की स्क्रिप्ट बदल दी ? #shorts #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T18:37:31+00:00

Iran Vs America: रूस ने ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की जानकारी दी ? #shorts #putin #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T18:41:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers