Responsive Scrollable Menu

एटा मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा, लंबी कतार से परेशान युवक ने बुलाई डायल 112 पुलिस

एटा मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा, लंबी कतार से परेशान युवक ने बुलाई डायल 112 पुलिस

Continue reading on the app

Awarapan 2 Trailer: 'आवारापन 2' का ट्रेलर जारी; प्यार, दर्द और बदले की कहानी लेकर लौटे इमरान हाशमी; 9 सीन पर चली CBFC की कैची

Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की मचअवेटिड फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' के बाद एक बार फिर इमरान हाशमी अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में प्यार, बदला, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है।

मोहब्बत के लिए फिर लड़ते दिखे इमरान
ट्रेलर में इमरान हाशमी एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उनके किरदार शिवम पंडित की झलक दर्शकों को एक बार फिर पसंद आ रही है। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग काफी चर्चा में है। वह कहते हैं, "मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है।"

दिशा पाटनी संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

Awarapan 2 Trailer

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं इमरान के दमदार एक्शन सीन्स भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

शबाना आजमी के नेगेटिव रोल ने चौंकाया
ट्रेलर में शबाना आजमी का अलग अंदाज देखने को मिला है। वह फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाती नजर आ रही हैं। ट्रेलर से संकेत मिलते हैं कि इमरान हाशमी और शबाना आजमी के किरदारों के बीच दुश्मनी की कहानी दिखाई जाएगी। इसके अलावा फिल्म में ड्रग्स और अपराध से जुड़ा एंगल भी नजर आ रहा है। हालांकि कहानी में इमरान के किरदार का असली मकसद क्या है, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

CBFC ने दिए कई बदलाव के निर्देश
रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल गई है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। हालांकि, सर्टिफिकेट मिलने से पहले सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ 9 सीन में बदलाव करने के निर्देश दिए।

हिंसा और ड्रग्स वाले सीन हटाए गए

Emraan Hashmi

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ आपत्तिजनक शब्दों को ऑडियो और सबटाइटल दोनों से हटाया गया है। इसके अलावा फिल्म के दूसरे हिस्से में मौजूद एक हिंसक सीन को करीब 50 प्रतिशत तक कम किया गया है। हिंसा दिखाने वाले तीन सीन पूरी तरह हटा दिए गए हैं। वहीं ड्रग्स लेते हुए नशा करने वाला एक सीन भी फिल्म से हटाया गया है। फिल्म में ड्रग्स, स्मोकिंग और चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर जरूरी डिस्क्लेमर भी जोड़े गए हैं।

इतनी होगी फिल्म की लंबाई
CBFC के बदलावों के बाद फिल्म की कुल लंबाई अब 2 घंटे 20 मिनट 20 सेकंड रह गई है। सेंसर बोर्ड के निर्देश पर फिल्म से करीब 4 मिनट के सीन्स हटाए गए हैं।

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म


'आवारापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े- Salman Khan ने की ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी!: बहन अलविरा भी फंसी, चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा समन; जानिए पूरा मामला

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Fans तैयार! 22 फरवरी से 2027 ODI World Cup Qualifier का आगाज, कौन बनेगा किंग?

क्रिकइन्फो के अनुसार, 2027 वनडे इंटरनेशनल (ODI) वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच होने वाला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट की तारीखों की पुष्टि कर दी है, लेकिन मेज़बान वेन्यू की घोषणा अभी बाकी है। जुलाई में ICC द्वारा बताए गए 2027 वर्ल्ड कप के नए क्वालिफिकेशन फ़ॉर्मेट के तहत, 10 टीमों वाले क्वालिफ़ायर की विजेता टीम को 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में सीधे एंट्री मिलेगी। 
 

इसे भी पढ़ें: Jos Buttler ने T20 में रचा इतिहास, बोले - मेरा रिकॉर्ड Vaibhav Sooryavanshi ही तोड़ेंगे!


क्वालिफ़ायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण, जिसे 'सुपर सीरीज़' कहा जाता है, में आगे बढ़ेंगी। यहाँ वे 12 टीमों वाले मुख्य चरण में बची हुई जगह के लिए मुकाबला करेंगी, जिसमें से सिर्फ़ सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीम ही आगे बढ़ पाएगी। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में 12 जगहों पर 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। 

10 टीमों वाले इस क्वालिफ़ायर में 30 सितंबर, 2026 तक की ODI रैंकिंग में सबसे निचली रैंकिंग वाले दो 'फ़ुल मेंबर' शामिल होंगे (इसमें मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे शामिल नहीं होंगे)। इन टीमों के साथ 'क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2' की टॉप चार टीमें और 'वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर प्लेऑफ़' की टॉप चार टीमें भी जुड़ेंगी। आठ टीमों वाले क्वालिफ़ायर प्लेऑफ़ में क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग (क्रिकेट का तीसरा टियर) की टॉप चार टीमें शामिल होंगी। 
 

इसे भी पढ़ें: 'टेस्ट क्रिकेट को सीनियर खिलाड़ियों की ज़रूरत है', भारतीय टीम पर पूर्व दिग्गज Ajinkya Rahane का बड़ा बयान


हालांकि प्लेऑफ़ का फ़ॉर्मेट अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन टॉप चार टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी। चैलेंज लीग में 12 टीमें हैं जिन्हें छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है; क्वालिफ़िकेशन साइकल के दौरान हर टीम तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर प्लेऑफ़ में आगे बढ़ेंगी। फिलहाल, वेस्टइंडीज ODI रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और 30 सितंबर की कट-ऑफ तारीख से पहले उनके सिर्फ़ दो मैच बचे हैं, जो सितंबर में भारत के खिलाफ़ खेले जाएंगे। टॉप आठ में जगह बनाने का उनका मौका दूसरे नतीजों पर भी निर्भर करता है, खासकर अफगानिस्तान (आठवें स्थान पर) और आयरलैंड (12वें स्थान पर) के बीच होने वाली आगामी सीरीज़ पर।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Thu, 06 Aug 2026 14:22:16 +0530

  Videos
See all

नेपाली हिंदुओं ने भरी हुंकार, आर-पार की दी चेतावनी | Balen Shah | Sunsari | Hindu Protest | Nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T09:13:59+00:00

Sheikh Hasina Return : हसीना की देश वापसी ,तारिक सरकार मे खलबली! | Top News | Tarique Rahman | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T09:12:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers