करोड़ों के कर्ज में डूबीं एक्ट्रेस, C-ग्रेड फिल्में कर चुकाए पैसे, आर्थिक तंगी पर बोलीं- 'घर चलाने के लिए आत्मा तक बेच दी'
Susmita Mukherjee: अजय देवगन स्टारर 'गोलमाल' (2006) में 'दादी' का रोल निभने वालीं हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया जब परिवार और आर्थिक जिम्मेदारियों के कारण उन्हें सी-ग्रेड फिल्मी प्रोजेक्ट्स करने पड़े, जिनपर उन्हें कभी गर्व नहीं होता।
1 करोड़ रुपये का कर्ज, बदले हालात
सुष्मिता मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने हालातों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि साल 2002 में उनके और उनके पति की प्रोडक्शन कंपनी 'प्रयास प्रोडक्शन' आर्थिक संकट में फंस गई थी। कंपनी पर करीब 1 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया और आखिरकार कारोबार बंद करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि उस दौर में मीडिया और तकनीक तेजी से बदल रही थी, लेकिन उन्हें नई तकनीक और निवेश मॉडल की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ और कंपनी दिवालिया हो गई।
घर के बाहर आते थे रिकवरी एजेंट
अभिनेत्री ने बताया कि आर्थिक संकट इतना गहरा था कि कर्ज वसूलने वाले लोग उनके घर तक पहुंच जाते थे। उस समय उनके बच्चे भी छोटे थे और पूरे परिवार पर मानसिक दबाव था।
उन्होंने कहा कि घर चलाने और कर्ज चुकाने के लिए उन्हें दोबारा अभिनय की दुनिया में लौटना पड़ा। जो भी काम मिलता था, उसे स्वीकार करना उनकी मजबूरी बन गई।
'मैंने अपनी आत्मा बेच दी थी'
सुष्मिता मुखर्जी ने कहा- "किसी ने मुझसे पूछा, 'मैम, आपने खराब फिल्मों में काम क्यों किया?' मैं हैरान रह गई क्योंकि अपनी ज़िंदगी के उस दौर को याद करना और यह सोचना बहुत परेशान करने वाला है कि 'मैंने ऐसी सेक्सिस्ट, C-ग्रेड और महिलाओं का अपमान करने वाली फिल्मों में काम क्यों किया?' मैंने अच्छी फिल्मों में भी काम किया है, भगवान का शुक्र है पोर्नोग्राफी में नहीं, लेकिन हां, कुछ खराब फ़िल्में भी कीं, गलत चुनाव किए।" तो मैंने ऐसा किया, और क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी? हां, मैंने अपनी आत्मा बेच दी। क्या मुझे इसके बारे में अच्छा लगा? मुझे तब अच्छा नहीं लगा था। मुझे अब भी इसके बारे में अच्छा नहीं लगता, लेकिन यह मेरी मजबूरी थी।
बेटी की पढ़ाई के लिए भी करनी पड़ी मेहनत
अभिनेत्री ने बताया कि आर्थिक संकट के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी बेटी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा दिलाई, जिसके लिए काफी खर्च उठाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उन्हें लगातार काम करना पड़ा और इसी वजह से कई ऐसे फैसले लेने पड़े, जो परिस्थितियों के हिसाब से जरूरी थे।
सुष्मिता मुखर्जी ने कहा कि अब उनकी परिस्थितियां बदल चुकी हैं। आज वह केवल उन्हीं प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती हैं, जो उन्हें रचनात्मक संतुष्टि देते हैं।
40 साल से मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा
सुष्मिता मुखर्जी पिछले चार दशकों से फिल्म, टेलीविजन और थिएटर का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'किंग अंकल', 'खलनायक', 'दिल्लगी', 'क्या कूल हैं हम' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी कई चर्चित फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं।
JPSC पेपर लीक मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार | JPSC Exam Scam | CID Investigation | Jharkhand News
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत CID ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। जांच एजेंसी रांची और लखनऊ पुलिस के सहयोग से पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ जारी है और परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा संभावित नेटवर्क की सभी कड़ियों की पड़ताल की जा रही है। #jpsc #jharkhand #paperleak #cid #examscam #jharkhandnews #breakingnews #latestnews #hindinews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sudarshan News








.jpg)

