Atiq Ahmed Son Died News LIVE: पलटी अतीक के बेटे Aban की गाड़ी, सामने आई Shaista Parveen! | Breaking
Atiq Ahmed Son Died News LIVE: पलटी अतीक के बेटे Aban की गाड़ी, सामने आई Shaista Parveen! | Breaking यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत...अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई. इस हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई. प्रयागराज से झांसी जेल में अपने भाई से मिलने जा रहे थे अबान. #AtiqueAhmed #AbanAtique #JhansiAccident #UPNews #BreakingNews #PrayagrajNews #JhansiNews #AtiqueAhmedSon #CarAccident #UPPolice ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Gold Price Today: सोने ने पकड़ी रफ्तार, ₹2,780 बढ़कर ₹1,48,360 पर पहुंचा 24K गोल्ड, चांदी फिसली; देखें ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today, 6 August 2026: अगर आप आज सोने के गहने, चांदी की ज्वेलरी या निवेश के लिए कीमती धातु खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ो के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,48,360 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले यानी 5 अगस्त 2026 को यह ₹1,45,580 प्रति 10 ग्राम था। यानी सोने की कीमत में ₹2,780 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है। आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,44,800 प्रति 10 ग्राम है, जो कल ₹1,42,080 प्रति 10 ग्राम था। यानी इसमें ₹2,720 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है। IBJA के अनुसार, आज 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹2,25,493 प्रति किलोग्राम है, जबकि कल इसका भाव ₹2,26,200 प्रति किलोग्राम था। यानी चांदी की कीमत में ₹707 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
नीचे देखें देश के प्रमुख शहरों - दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल आदि में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव।
प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)
| शहर | कीमत |
| दिल्ली | 1,37,400 |
| मुंबई | 1,37, 250 |
| कोलकाता | 1,37,250 |
| चेन्नई | 1,37,500 |
| भोपाल | 1,37,300 |
| जयपुर | 1,37,400 |
| अहमदाबाद | 1,37,300 |
| लखनऊ | 1,37,400 |
| रायपुर | 1,37,250 |
ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।
3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
Disclaimer: सोने के रेट दिन में कई बार बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा कीमत जरूर जांच लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi










