Varanasi में 5 नवंबर को Chirag Paswan की पार्टी करेगी नव संकल्प महासभा
नयी दिल्ली, एक नवंबर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच नवंबर को वाराणसी में नव संकल्प महासभा आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को वाराणसी में पार्टी द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और जमुई से सांसद अरुण भारती ने की।
उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश एवं सुझाव दिए। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह रैली जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी, जहां चिराग पासवान लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी के उद्देश्यों और प्रस्तावित घोषणापत्र की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।
पार्टी ने बताया कि उसने इसी तरह की नव संकल्प महासभाओं के जरिए बिहार में जनसमर्थन जुटाया था, जिसके बाद उसने विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी इसी रणनीति को दोहराने का प्रयास कर रही है।
कभी छोटे से रोल के लिए दी थी कुर्बानी, विलेन का रोल पाते ही बना सुपरस्टार, अब 2 महीने बाद फिर मारेगा दहाड़
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने हेयर स्टाइल को लेकर भी पहचाने जाते हैं. लोग उनकी बैकसाइड फोटो देखकर भी उनके हेयर स्टाइल से पहचान लेते हैं कि ये किंग खान हैं. लेकिन एक टीवी शो के लिए शाहरुख को अपने बाल कटवाने पड़ गए थे. इस शो में उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. फिर तो दीवाना में नेगेटव रोल निभाकर वह रातोंरात स्टार बन गए थे. अब वह दिसंबर में ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान का बर्थडे है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18










