IDBI Bank Recruitment 2026 Apply Online for JAM and Assistant Manager 1300 Post Post Date: 06-03-2026 Short Description : IDBI Bank JAM and Assistant Manager Online Form 2026 | IDBI Bank has invited online applications for the Post of JAM and Assistant Manager Recruitment 2026, with the official notification already released, offering a Total of ...
Staff Selection Commission SSC Junior Engineer JE 2025 Result 2026 Post Update Date: 06-03-2026 Short Description: SSC Junior Engineer JE Exam 2025 Result 2026 : Staff Selection Commission SSC Official Notification is released and Admit Card now Released for SSC Recruitment Junior Engineer (Civil, Mechanical & Electrical) Examination, 2025 Examination, Vacancy 2025 Full Notification available ...
IND vs NZ T20 WC Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले भारतीय टीम कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। जब मुकाबला इतना बड़ा हो, तो छोटी-छोटी चीजें भी अहम लगने लगती हैं। इस बार चर्चा क्रिकेट की रणनीति से ज्यादा टीम होटल को लेकर हो रही। भारत 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगा, लेकिन उससे पहले टीम ने अहमदाबाद में अपना ठिकाना बदल लिया।
पहले भारतीय टीम शहर के आईटीसी नर्मदा होटल में ठहरती रही है, लेकिन इस बार टीम ने अपना बेस बदलकर ताज स्काईलाइन होटल कर लिया है। ऊपर से देखें तो यह सिर्फ एक सामान्य लॉजिस्टिक बदलाव लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग ही चर्चा शुरू हो गई है। कई फैंस इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।
जीत के लिए टोटके के सहारे टीम इंडिया? दरअसल अहमदाबाद भारतीय क्रिकेट के लिए खुशी और दर्द दोनों की यादें लेकर आता है। आंकड़ों की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड यहां काफी अच्छा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने खेले गए 10 टी20 मैचों में से सात में जीत हासिल की है, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन क्रिकेट में सिर्फ आंकड़े पूरी कहानी नहीं बताते।
भारतीय टीम ने अहमदाबाद में बदला ठिकाना अहमदाबाद का नाम आते ही भारतीय फैंस को 19 नवंबर 2023 की वह रात याद आ जाती है, जब ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को चौंका दिया था। उस हार ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था। इसलिए जब खबर आई कि टीम इंडिया ने फाइनल से पहले होटल बदल लिया है, तो लोगों ने इसे पुराने ‘बुरे साये’ से बचने की कोशिश मान लिया।
हालांकि असल वजह कहीं ज्यादा साधारण है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम के लिए आईटीसी नरमदा होटल पहले से तय कर रखा था। यह टीम न्यूजीलैंड निकली। ऐसे में भारत को शहर में दूसरा होटल चुनना पड़ा और टीम ताज स्काईलाइन में शिफ्ट हो गई।
2023 में वनडे विश्व कप हारी थी टीम इंडिया फिर भी यह बदलाव पिछले अनुभवों की याद दिला रहा है। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय टीम इसी आईटीसी नरमदा में रुकी थी और बाद में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इसके अलावा इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत को सुपर-8 के पहले मैच में इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
चंद्र ग्रहण के समय प्रैक्टिस नहीं की थी इस टूर्नामेंट में एक और दिलचस्प बात देखने को मिली है, जो बताती है कि बड़े-बड़े प्रोफेशनल खिलाड़ी भी कभी-कभी थोड़े अंधविश्वासी हो जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने अपने ट्रेनिंग शेड्यूल में बदलाव किया था। आम तौर पर टीम शाम 6 से 9 बजे के बीच अभ्यास करती है, लेकिन उस दिन प्रैक्टिस 7 बजे शुरू हुई।
कारण था चंद्र ग्रहण। टीम ने ग्रहण खत्म होने तक ट्रेनिंग टाल दी और उसके बाद ही मैदान पर उतरी। यह सांस्कृतिक मान्यता थी, सावधानी थी या सिर्फ एक छोटा बदलाव, लेकिन इसने फैंस का ध्यान जरूर खींचा। अब सबकी नजरें 8 मार्च पर टिकी हैं। अगर नया होटल टीम इंडिया के लिए नई किस्मत लेकर आता है, तो भारतीय फैंस को इससे बेहतर खबर शायद ही मिले।