पटना में खुला वेजफेड का पहला आउटलेट, एक छत के नीचे मिलेंगी 38 तरह की ताजी सब्जियां, होम डिलीवरी भी
Vegfed Opens First Vegetable Outlet In Patna: पटना में बिहार वेजिटेबल फेडरेशन यानी वेजफेड का पहला तरकारी आउटलेट चिड़ियाघर गेट नंबर-2 के पास खोला गया है. यहां किसानों से सीधे सब्जियां खरीदकर उपलब्ध कराई जा रही हैं और होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है.
Malkangiri में पड़ोसी ने घर में घुसकर दंपति को उतारा मौत के घाट, 13 वर्षीय बेटा जख्मी
मलकानगिरी (ओडिशा), एक नवंबर ओडिशा के मलकानगिरी जिले में शनिवार रात घर में सो रहे एक दंपति की उनके पड़ोसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस हमले में उनका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात ओरकेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलकानगिरी गांव (एमवी-36) में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुआ और उसने दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमलावर ने सबसे पहले पुरुष पर वार किया और जब उसकी पत्नी ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो उसने उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में उनका 13 वर्षीय बेटा संदीप भी घायल हो गया। मृतकों की पहचान रामेंद्रनाथ सरकार और उनकी पत्नी रायबा मंडल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी।
पुलिस ने बताया कि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर इस परिवार का पड़ोसी बताया जाता है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने का संदेह है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi







