'AI से बना है या फिर VFX...', Ramayana के इंग्लिश ट्रेलर देख लोग हुए हैरान, मैचिंग लिप-सिंक ने किया कन्फ्यूज
Ramayana English Trailer: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) स्टारर रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज किया गया था. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में यानि 4:15 बजे रिलीज हुए ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं, इतना ही नहीं, मैचिंग लिप-सिंक ने तो दर्शकों को कन्फ्यूजन में डाल दिया है. वहीं, फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है.
रामायण का इंग्लिश ट्रेलर आउट
रामायण के मेकर्स ने 5 अगस्त की रात को ग्लोबल ऑडियंस के लिए रामायण का इंग्लिश ट्रेलर (Ramayana Trailer) रिलीज किया. 4 मिनट के ट्रेलर को इंग्लिश में भी काफी पसंद किया जा रहा है. साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल और रणबीर कपूर के इंग्लिश में डायलॉग डिलीवरी देख ऐसा लग रहा है कि उन्होंने फिल्म को इंग्लिश में भी शूट किया है. हालांकि, इसे डब बताया जा रहा है. ऐसे में अब दर्शक स्टार्स की मैचिंग लिप-सिंक देख कन्फ्यूज हो गए हैं.
इंग्लिश ट्रेलर देख हैरान हुए दर्शक
रामायण का इंग्लिश ट्रेलर देख दर्शक कन्फ्यूज हो गए हैं. कुछ लोग डायलॉग डिलीवरी और लिप-सिंक को लेकर कन्फ्यूज है. लोग सवाल कर रहे हैं कि ये AI से बना है या फिर VFX से. एक यूजर ने लिखा- 'कैसे इंग्लिश के डायलॉग स्टार्स की लिप-सिंक से मैच हो रहे हैं, क्यों ये इंग्लिश में भी शूट हुई है.' दूसरे ने लिखा- 'क्या किसी AI टूल की मदद से लिप-सिंग को डब किया गया है.'
दूसरी ओर, कुछ लोग इंग्लिश ट्रेलर को नापसंद भी कर रहे हैं. एक ने लिखा- 'इंग्लिश में ट्रेलर फ्लैट लग रहा है, कोई इमोशन फील नहीं हो रहे.'
An epic journey unlike anything seen before.
— Sony Pictures (@SonyPictures) August 5, 2026
Watch the official trailer for #Ramayana, coming to theatres worldwide November 6. pic.twitter.com/BSiwVJMSs9
ये भी पढ़ें- लंबी जटाएं, माथे पर तिलक और क्रोध से भरी आंखें, 'Ramayana' के ट्रेलर में रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल
कैसा है रामायण का ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत रावण बने यश की दमदार एंट्री के साथ होती है. लंकापति रावण के महाशक्तिशाली अवतार की भव्यता साफ झलकती है. यश के बाद रणबीर कपूर के रामवतार लुक को दिखाया गया है. वहीं, साई पल्लवी ने माता सीता की सादगी को बखूबी दिखाया है. ट्रेलर में इनके अलावा लक्ष्मण बने रवि दुबे, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता कमाल लगी हैं. दशरत के रोल में अरूल गोविल और रकुलप्रित भी सूर्पणखा के किरदार में छा गई हैं.
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म?
रामायण के इंग्लिश ट्रेलर के साथ इसके मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. वैसे तो पहले ही ये रिवील किया जा चुका था कि ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. ऐसे में अब इसकी डेट भी सामने आ गई है. रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है. यानि दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस के दिन फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
रामायण की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करे तो ये बेहद लंबी है. इसमें रणबीर कपूर के अलावा, साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), यश (Yash), लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh), विवेक ओबरॉय, जैसे बड़े-बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. हालांकि कई ऐसे नाम भी है जिन्हें फिलहाल कंफर्म नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं करण धनक? जिनसे जिया शंकर ने की सगाई, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की चमचमाती डायमंड रिंग
अतीक अहमद के बेटे की मौत, सड़क हादसे में गई अबान की जान
माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मृतक बेटे का नाम अबान अहमद था. वह झांसी जेल में बंद बड़े भाई अहमद से मिलने के लिए जा रहा था. इसी दौरान, उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई.
कार डिवाइडर से इतनी जोर टकराई कि कार का अगला हिस्सा भयंकर रूप से क्षतिग्रश्त हो गया. पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने अबान को मृत घोषित कर दिया है. हादसे में कुल 2 लोगों की मौत हुई है.
ऐसे हुआ हादसा
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कानपुर से झांसी की ओर आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे एक मृतक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है. और अन्य घायलों व मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










