Cummins India में दिखी 4% तक की गिरावट, Q1 नतीजों और MD के इस्तीफे के बाद सेलिंग
Cummins India Share Price: कमिंस इंडिया की घरेलू बिक्री पिछले साल के मुकाबले 22 प्रतिशत बढ़कर 2,854 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक्सपोर्ट पिछले साल के बराबर ही रहा। जून 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 350 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 10 महीने के लो पर आ गया
25 अगस्त को लॉन्च होंगे Boltt Ace 5G और Boltt Evo: डुअल कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, डिटेल्स लीक
ऑडियो डिवाइसेज और स्मार्ट वियरेबल्स के लिए मशहूर Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी इस महीने भारत में अपने पहले दो स्मार्टफोन Boltt Ace 5G और Boltt Evo लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों हैंडसेट्स के नाम, डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया है। साथ ही यह भी पुष्टि हो गई है कि दोनों स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
25 अगस्त को होगा लॉन्च
Boltt ने ऐलान किया है कि Boltt Ace 5G और Boltt Evo को भारत में 25 अगस्त दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इनकी कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।
ये भी पढ़े-ः कंफर्म! 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11, कर्व्ड डिस्प्ले और Dimensity 7500 चिपसेट से होगा लैस
Boltt Ace 5G का डिजाइन
Boltt Ace 5G कंपनी का प्रीमियम मॉडल होगा। फोन में फ्लैट बैक पैनल के साथ आयताकार (Rectangular) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें चार कटआउट नजर आते हैं। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश शामिल हैं।फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा, जिसके चारों ओर हल्के मोटे बेजल्स दिखाई देते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की मोटाई 9.49mm होगी। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
Boltt Evo में मिलेगा अलग कैमरा डिजाइन
दूसरी ओर Boltt Evo को हल्के नीले (Light Blue) रंग में पेश किया जाएगा। इसका बैक पैनल फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा, लेकिन इसमें Square कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलेगा। दोनों कैमरे वर्टिकल पोजिशन में लगाए गए हैं। इसके अलावा फोन में फ्लैट एज मिडिल फ्रेम, राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन तथा बैक पैनल पर Boltt ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।
फिलहाल स्पेसिफिकेशंस और कीमत का इंतजार
कंपनी ने अभी तक दोनों स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में इनसे जुड़े बाकी फीचर्स का भी खुलासा किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)