Responsive Scrollable Menu

सावन का रंग, परफेक्ट मेकअप के संग! ग्रीन साड़ी-सूट पर खिलेंगे ये 7 ब्यूटी टिप्स

ग्रीन साड़ी, सूट या लहंगे के साथ सही मेकअप चुनने से आपका सावन लुक और भी खूबसूरत नजर आता है। सही लिपस्टिक, आई मेकअप, ब्लश, बिंदी और सेटिंग स्प्रे जैसे छोटे-छोटे स्टेप्स आपके पूरे लुक को स्टाइलिश और फेस्टिव बना सकते हैं। स्किन टोन और मौके के हिसाब से मेकअप चुनकर आप हर सेलिब्रेशन में सबसे अलग दिख सकती हैं।

Continue reading on the app

Hormuz पर धरी रह गई अमेरिका की हसरतें, ईरान-ओमान में डील डन!

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच हुए सैन्य टकराव ने कुछ हफ्तों पहले पूरी दुनिया की सांसे रोक दी थी। ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले जवाब में ईरान की मिसाइल कारवाई और फिर दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्टेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से ग्लोबल तेल बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई थी। लाखों बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित हुई। कई कमर्शियल जहाजों ने अपना रोड बदल लिया और दुनिया भर में आशंका जताई जाने लगी थी कि अगर यह संकट लंबा चला तो उर्जा बाजार पर गंभीर असर पड़ेगा। लेकिन अब इसी हुरमूस को लेकर एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने अमेरिका और पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान और ओमान ने स्टेट ऑफ हुरमूस के लिए एक नए शिपिंग मॉडल पर एक सहमति बना ली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच नए समुद्री कॉरिडोर के भौगोलिक कोऑर्डिनेट्स पर सहमति बन चुकी है और अब संयुक्त बयान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait जल्द खुलने के आसार, Donald Trump बोले- Iran से समझौता नहीं हुआ तो होगा 'बड़ा प्रहार'

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता स्माइल बगई ने पुष्टि की है कि दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। जबकि ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम गरीबादी ने कहा कि वार्ता बुनियादी समझौतेों तक पहुंच चुकी है और प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है। प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक फारस की खाली में प्रवेश करने वाले कमर्शियल जहाजों का मुख्य मार्ग ईरान के समुद्री क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इससे तेरान को खाली में आने वाले जहाजों की निगरानी करने का अधिकार मिलेगा। वर्तमान व्यवस्था में जहाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शिपिंग लेन का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें ना तो ईरान और ना ही ओमान से अलग से अनुमति लेने की जरूरत होती है। नए मॉडल के तहत मौजूदा अस्थाई शिपिंग लेनों को धीरे-धीरे समाप्त किया जाएगा। इनमें ईरान के लहराक द्वीप के पास का उत्तरी मार्ग और ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाला दक्षिणी मार्ग शामिल है। इनकी जगह एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसका अधिकांश हिस्सा ईरानी समुद्री सीमा में और शेष हिस्सा ओमान के समुद्री क्षेत्र में होगा। 

इसे भी पढ़ें: बहुत मुश्किल...Mojtaba Khamenei को लेकर ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने क्या बड़ा खुलासा किया?

फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार

दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि ईरान और ओमान के बातचीत करने वालों ने जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को फिर से खोलने के लिए समझौते का ड्राफ़्ट तैयार कर लिया है और वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की अंतिम मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं। माना जाता है कि युद्ध की शुरुआती कार्रवाई में खामेनेई घायल हो गए थे और तब से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। बातचीत की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इस संभावित समझौते को जलडमरूमध्य को लेकर चल रहे विवाद का एक अस्थायी समाधान बताया। उन्होंने कहा कि यह जून में अमेरिका और ईरान के बीच हुए उस समझौते से जुड़ा है, जिसका मकसद लड़ाई खत्म करना और जलमार्ग को फिर से खोलना था, लेकिन वह समझौता अंततः विफल हो गया था। निजी बातचीत के बारे में बताने के लिए नाम न बताने की शर्त पर बात करने वाले अधिकारियों ने कहा कि यह संभावित समझौता अमेरिका और ईरान के लिए तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिर से शुरू करने का रास्ता साफ़ करेगा। इससे पहले, उन्होंने कहा था कि संभावित समझौते के तहत जहाज़ ईरान के कंट्रोल वाले रास्ते से फ़ारस की खाड़ी में प्रवेश करेंगे और ओमान के कंट्रोल वाले रास्ते से बाहर निकलेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा देने और समुद्री पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सर्विस फ़ीस ली जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कभी स्पिन खेलने में माहिर भारत अब स्पिनर्स के आगे ही क्यों बेबस, श्रीलंका में क्या बदलेगी कहानी?

IND vs SL: 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम 'नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब' ग्राउंड पर तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. श्रीलंका एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच में टीम इंडिया स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता कोशिश करेगी. Thu, 6 Aug 2026 14:34:44 +0530

  Videos
See all

TMC MP बाबुल सुप्रियो ने संसद के बाहर BJP MP जगदंबिका पाल को सुनाया किशोर कुमार का गाना, VIDEO VIRAL #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T09:08:55+00:00

नेपाली हिंदुओं ने भरी हुंकार, आर-पार की दी चेतावनी | Balen Shah | Sunsari | Hindu Protest | Nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T09:13:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers