Responsive Scrollable Menu

TECNO CAMON 50 Ultra 5G Launch: 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन लाया टेक्नो, पानी के अंदर भी खींच सकेंगे फोटो

TECNO CAMON 50 Ultra 5G Launch: TECNO ने अपने CAMON 50 सीरीज का विस्तार करते हुए चुपचाप नया CAMON 50 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले कई टीजर जारी किए थे। यह फोन खास तौर पर मोबाइल फोटोग्राफी, AI फीचर्स और मजबूत डिजाइन पर फोकस करता है। इसमें हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सेंसर, AI इमेजिंग टूल्स और रग्ड डिजाइन दिया गया है। 

हैंडसेट में पावरफुल 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इससे बड़ी बैटरी को भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।  

TECNO CAMON 50 Ultra 5G के फीचर्स और खासियत
CAMON 50 Ultra 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 4-नैनोमीटर प्रोसेस पर बना है और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पावर एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन किया गया है।

फोन में 6.78-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप्स के बीच स्विच करना ज्यादा स्मूथ हो जाता है। इसमें ProXDR eye-care टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करती है।

पावर के लिए फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इससे बड़ी बैटरी को भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है।

शानदार AI फीचर्स
फोन में TECNO के कई AI टूल्स शामिल किए गए हैं, जिनमें अपग्रेडेड Ella स्मार्ट असिस्टेंट, AI Image-to-Video जनरेटर, 3D PhotoSpace और AI LightMaster 2.0 जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट की बात करें तो कंपनी ने 3 बड़े Android OS अपडेट और 5 साल तक Android सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा यूजर्स को पहले तीन साल तक हर साल 50GB TECNO Cloud स्टोरेज भी मिलेगा।

मजबूत डिजाइन और प्रोटेक्शन
CAMON 50 Ultra 5G को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह फोन धूल, पानी में डूबने और हाई-प्रेशर वाटर जेट से भी सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810 मिलिट्री सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यह ड्रॉप, शॉक और अन्य फिजिकल स्ट्रेस टेस्ट में भी पास हो चुका है।

कैमरा सेटअप और इमेजिंग फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट) दिया है, जो 1/1.56-इंच सेंसर साइज के साथ आता है। यह लो-लाइट में बेहतर फोटो लेने में मदद करता है।

वहीं, 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है। यह पोर्ट्रेट और दूर की फोटो के लिए उपयोगी है।  इसके अलावा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर भी दिया है, जो लैंडस्केप, बिल्डिंग और ग्रुप फोटो कैप्चर करने के लिए बेस्ट है।

कैमरा के साथ कई सॉफ्टवेयर फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI 60x SuperZoom, जो AI प्रोसेसिंग के जरिए जूम क्षमता बढ़ाता है। Super-Zoom FlashSnap हाई जूम पर फोटो को ज्यादा स्टेबल और शार्प बनाने में मदद करता है। फोन में Live Photo फीचर भी है, जो हर फोटो के साथ छोटा मोशन क्लिप रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा Underwater Photography मोड भी दिया गया है, जिससे पानी में भी फोटो ली जा सकती है।

कंपनी के अनुसार, इस फोन को DXOMARK पर कुल 146 कैमरा स्कोर मिला है, जो $600 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं, पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में इसे 142 का स्कोर मिला है।

Continue reading on the app

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: 30 हजार के बजट में किसे खरीदना रहेगा बेस्ट? देखें फुल कंपैरिजन 

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a Comparison: Motorola Edge 70 Fusion और Nothing Phone 4a हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए दो मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। दोनों डिवाइस Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलते हैं और 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज विकल्प के साथ आते हैं। हालांकि प्रोसेसर दोनों में समान है, लेकिन कुछ मायनों में दोनों फोन अलग‑अलग तरह से दमदार हैं।

Nothing Phone 4a अपनी फ्लेक्सिबल कैमरा सिस्टम, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और क्लीन Nothing OS सपोर्ट इस खास बनाता है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले के मामले में बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, ऑपरेटिंग सिस्टम और कीमत के आधार पर देखें कि 30 हजार के बजट में आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए - Motorola Edge 70 Fusion या Nothing Phone 4a। 

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: डिस्प्ले
Nothing Phone 4a में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दी गई है और डिस्प्ले 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में थोड़ी बड़ी 6.8-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह भी Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है और सूरज की तेज रोशनी में 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: परफॉर्मेंस
Nothing Phone 4a Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्प है।

Motorola Edge 70 Fusion भी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें भी 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: ऑपरेटिंग सिस्टम
Nothing Phone 4a Nothing OS 4.1 पर चलता है, जो Android 16 आधारित है। कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। दूसरी ओर, मोटो का Motorola Edge 70 Fusion फोन Hello UI पर चलता है, जो Android 16 आधारित है। Motorola तीन प्रमुख OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: बैटरी
बैटरी के मामले में, Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W Turbo Power फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, Nothing Phone 4a में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड और 13MP मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a:  कीमत
नथिंग ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Nothing Phone 4a को भारत में ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह फोन 13 मार्च से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion के बेस वेरिएंट को ₹26,999 में पेश किया गया है। इसकी ओपन सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Continue reading on the app

  Sports

2023 वाला दर्द या मिलेगी आईसीसी ट्रॉफी? अहमदाबाद में पिच को लेकर इस बार कौन सा 'खेला'

ind vs nz final ahmedabad pitch report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के लिए मिक्स मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी. इस पिच में काली मिट्टी से ज्यादा लाल मिट्टी होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को तो भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई. Sat, 7 Mar 2026 07:12:34 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: पश्चिमी तेहरान में रिहाइशी इलाकों में हुए भीषण हमले | #Shorts #Tehran #Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T02:45:04+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha: इस्तीफा नहीं देंगे नीतीश!| Bihar |Breaking News | Bihar New CM | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T02:30:20+00:00

Iran Israel War: ईरान पर अमेरिका- इजरायल की भीषण बमबारी | #Khamenei #Trump #Shorts #iranamericawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T02:39:11+00:00

Iran Israel War: ईरान की ओर बढ़ा रहा एक और अमेरिकी वॉरशिप | Khamenei | Trump | US Attack On Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T02:32:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers