Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक में लागू होगा विवादित ‘रोहित वेमुला एक्ट’, जातिगत भेदभाव के लिए छात्रों को जेल भेजने की तैयारी: बजट में सिद्धारमैया सरकार का ऐलान

कर्नाटक सरकार रोहित वेमुला बिल लाने जा रही है, जिसका उद्देश्य कॉलेज-यूनिवर्सिटियों में जातिगत भेदभाव रोकने और छात्रों को सुरक्षा देना है।

Continue reading on the app

आंध्र प्रदेश में तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे ₹25,000, एन चंद्रबाबू नायडू ने दिए बड़े संकेत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू में राज्य की संख्या बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में जो भी माता-पिता दूसरे बच्चा पैदा करेंगे, सरकार उन्हें 25000 रुपये का इंसेंटिव (आर्थिक मदद) देने पर विचार कर रही है। एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के सीएम की बागडोर संभालने के बाद कहा था कि दक्षिण की आबादी घट रही है। ऐसे में हमें ज्यादा बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए यह बयान दिया था। अब नायडू ने कहा कि सरकार दूसरा बच्चा करने वाले जोड़ों को आर्थिक मदद देने की दिशा में सोच रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव मिला है। हम निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले 90 दिनों में 13 साल से कम उम्र के बच्चों की इस तक कोई पहुंच न हो। इस बात पर चर्चा चल रही है कि यह आयु सीमा 13 साल होनी चाहिए या 16 साल। अगर सभी सहमत होते हैं, तो हम फैसला लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Karnataka की राह पर Andhra Pradesh, CM Naidu ने बच्चों के Social Media पर लगाया बैन

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य सरकार एक नई जनसंख्या प्रबंधन नीति पर विचार कर रही है जिसमें परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन शामिल हैं। उन्होंने घोषणा की कि दूसरे या तीसरे बच्चे के माता-पिता को प्रसव के समय 25,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। आंध्र प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए, मुख्यमंत्री नायडू ने राज्य की प्रस्तावित जनसंख्या प्रबंधन नीति प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 58 प्रतिशत परिवारों में केवल एक बच्चा है, लगभग 2.17 लाख परिवारों में दो बच्चे हैं और लगभग 62 लाख परिवारों में तीन या अधिक बच्चे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग तीन लाख परिवारों में दो के बजाय केवल एक बच्चा है, जबकि अन्य तीन लाख परिवारों में दो से अधिक बच्चे हैं।

इसे भी पढ़ें: Andhra की Population Policy पर भड़के Manickam Tagore, बोले- परिवार नहीं, कौशल बढ़ाओ

इस समस्या के समाधान के लिए, सरकार बच्चे के जन्म को प्रोत्साहित करने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव कर रही है। इस योजना के तहत, दूसरे या अधिक बच्चे के माता-पिता को प्रसव के समय 25,000 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधान सौधा में 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए घोषणा की कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

पैर में छाले... मांसपेशियों में खिंचाव, लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, क्या खत्म होगा 25 साल का खिताबी सूखा

Lakshya Sen final all englad open: लक्ष्य सेन ने शानदार जीत दर्ज कर ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. भारत क्या इस टूर्नामेंट में 25 साल का खिताबी सूखा इस बार खत्म कर पाएगा. लक्ष्य 2022 में उपविजेता रहे थे, इसलिए यह उनका दूसरा ऑल इंग्लैंड फाइनल होगा. Sat, 7 Mar 2026 22:47:24 +0530

  Videos
See all

Deadly storms and tornadoes strike the US state of Michigan. #Tornado #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:06+00:00

Agra: ICU के बाहर घूमता कुत्ता! #shortvideo #agra #medicalcollegeagra #dogvideo #viral #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:05+00:00

Iran Vs America: ईरानी अभिनेत्री का बड़ा खुलासा, सब हैरान ! #elnaaznorouzi #iran #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:13+00:00

Iran US Israel War Update: Epstein Files पर देश के लोग जवाब चाहते हैं, बोले Congres प्रवक्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers