Responsive Scrollable Menu

Janhvi Kapoor Birthday Special: नहीं मालूम होगी जाहन्वी कपूर की लाइफ से जुड़ी ये दिलचस्प बातें, जानकर चौंक जाएंगे आप

Janhvi Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं  अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए जान्हवी तिरुमाला नंगे पर दर्शन करने पहुंचीं. जाहन्वी दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की बेटी होने के कारण बचपन से ही सुर्खियों में रहीं हैं. इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ड्री में अलग पहचान बनाई है. जाहन्वी को फिल्म इंड्रस्ड्री में पहला ब्रेक ‘Dhadak’ से मिला. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. एक्टिंग, फैशन, मॉडलिंग और सोशल मीडिया पर जाहन्वी के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है. ऐसे में आज हम जान्हवी के जन्मदिन पर उनके बारे मेंआपको 12 ऐसी दिलचस्प बातें बताएंगे जो शायद आपको न पता हो. 

1. पहले पढ़ाई पूरी की, फिर करियर पर फोकस

जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था. उनका बचपन ऐसे माहौल में बीता जहां फिल्में, शूटिंग और सिनेमा से जुड़ी चर्चाएं रोजमर्रा का हिस्सा थीं. उनकी मां श्रीदेवी इंडियन सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं और पिता बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूजर हैं. ऐसे माहौल ने बचपन से ही जान्हवी को फिल्मों की दुनिया के करीब ला दिया. हालांकि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें उसके बाद अपने करियर पर फोकस करें.

2. चर्चा का विषय

जाहन्वी कपूर श्रीदेवी की बेटी होने के कारण बचपन से ही चर्चा का विषय रहती हैं. जब भी उनकी पब्लिक अपीरियंस होती है, लोगों के बीच वो वायरल हो जाती हैं. उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी अक्सर उनके साथ दिखाई देती थीं. 

3. विदेश में ली एक्टिंग ट्रेनिंग

फिल्मों में आने से पहले जान्हवी कपूर ने एक्टिंग ट्रेनिंग लेने का फैसला किया. इसके लिए वह अमेरिका गईं और वहां के जाने-माने संस्थान Lee Strasberg Theatre and Film Institute में एक्टिंग का कोर्स किया.

4. 'धड़क' से मिला बड़ा ब्रेक

जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से की. इस फिल्म में उनके अपॉजिट किरदार में शाहिद कूपर के भाई और एक्टर ईशान खटटर लीड रोल में थे. यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म Sairat का हिंदी रीमेक थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली और जान्हवी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली.

5. मां की अचानक मौत से बदल गई जाहन्वी 

जाहन्वी की जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन 2018 में जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हुआ तो वो अंदर से एकदम टूट गई थी. उस दौरान उनकी फिल्म रिलीज की तैयारी में थी. उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी मां को बहुत याद करती हैं लेकिन अब धीरे-धीरे वो खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाती गईं और जीवन को एक नए नजरिए से देखना शुरू किया. 

6. Gunjan Saxena का किरदार रहा सबसे चैलेंजिंग 

जाहन्वी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि  Gunjan Saxena: The Kargil Girl फिल्म में उनका अब तक का सबसे चैलेंजिंग किरदार रहा. इस रोल के लिए उन्होंने काफी मेहनत और तैयारी की थी. पायलट के जीवन को समझने के लिए उन्हें रिसर्च भी करने पड़े. बता दें कि इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में उनकी एक्टिंग को लेकर चर्चा बढ़ी.

7. फिटनेस को लेकर रहती है डिसिप्लिन्ड

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जान्हवी कपूर को बहुत ही डिसिप्लिन्ड एक्ट्रेस माना जाता है क्योंकि वो कभी भी जिम मिस नहीं करती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी आए दिन जिम में वर्कआउट करने वाली तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. जिससे समझा जा सकता है कि वो अपनी हेल्थ और बॉडी को लेकर कितनी कॉन्शियस रहती हैं. इसके अलावा योगा और पिलाटेस भी उनकी फिटनेस रूटीन का हिस्सा हैं. 

8. सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवर्स

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और वह समय-समय पर अपनी तस्वीरें, वीडियो और फिल्मों से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं. फैंस उनसे जुड़ी हर तरह की खबर जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. 

9. पिता के साथ मजबूत रिश्ता

मां के निधन के बाद जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के और करीब आ गईं. कई मौकों पर उन्होंने कहा कि उनके पिता ने मुश्किल समय में उन्हें संभाला और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया. इसके साथ ही वो एक्सर अपने पिता के साथ स्पॉट होती दिख जाती हैं. फिलहाल जाहन्वी का परिवार के साथ रिश्ता काफी मजबूत हो गया है.

10. धड़क के बाद अलग किस्म के किरदारों को चुना

जानह्वी कपूर ने धड़क फिल्म से डेब्यू करने के बाद अलग किस्म का किरदारों को चुना. उन्होंने Gunjan Saxena, Mili और  Mr. & Mrs. Mahi में अपनी एक्टिंग स्किल्स की बदौलत फैंस का खूब प्यार बटौरा. इतना ही नहीं फिल्म क्रिटिक्स ने भी उनके अभिनय की तारीफ की.  

11. क्रिकेट खेलने की ली ट्रेनिंग 

जान्हवी कपूर अपने एक्टिंग करियर को लेकर कितना डेडिकेटेड हैं. इस बात अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें Mr. & Mrs. Mahi फिल्म में एक क्रिकेटर का रोल निभाना था, तो उसके लिए उन्होंने कई महीनों तक क्रिकेट खेला जिससे स्क्रीन पर असली वाला फील आए. 

12. बचपन से हैं डांस की दीवानी

जान्हवी कपूर को बचपन से ही डांस करना बहुत पसंद हैं. जान्हवी कई मौकों पर क्लासिकल और वेस्टर्न डांस करते हुए नजर आ चुकी हैं. फिल्मों में भी उनके डांस नंबर काफी पसंद किए जाते हैं. इसके अलावा वो अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी डांस वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. 

ये भी पढ़ें: 'इसका ये रोज का है', भाई कलम ने खोली अनुराग डोभाल की पोल, वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा- 'वो बीवी को मारता था'

Continue reading on the app

शरीर और मन दोनों को दें संतुलन, योग से पाएं पीसीओएस पर नियंत्रण

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं में पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) काफी आम हो गया है। ये सिर्फ हार्मोन का नहीं है, बल्कि हमारे रोजमर्रा के खाने, लाइफस्टाइल और स्ट्रेस का परिणाम होता है। आयुर्वेद में पीसीओएस मैनेजमेंट के लिए योग को एक नेचुरल और असरदार तरीका माना जाता है।

योग सिर्फ शरीर को फॉर्म में रखने का काम नहीं करता है, बल्कि ये शरीर और मन दोनों को संतुलन देता है। पीसीओएस में हार्मोन असंतुलन, वजन बढ़ना, अनियमित पीरियड्स और तनाव जैसी समस्याएं होती हैं। योग इन सभी चीजों पर धीरे-धीरे असर डालता है।

सबसे पहले, योग आपके रक्त संचार को बेहतर बनाता है। जब ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, तो आपके अंगों और टिश्यूज को सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। इससे आपके हार्मोनल बैलेंस में सुधार आता है। योग से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। सही पोज और स्ट्रेचिंग से आपका शरीर कैलोरी को बेहतर तरीके से बर्न करता है और वजन नियंत्रित रहता है।

पीसीओएस में तनाव बहुत बड़ा फैक्टर होता है। तनाव हार्मोन असंतुलन को और बढ़ा देता है। ऐसे में योग का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह मन और शरीर दोनों को रिलैक्स करता है। प्राणायाम और ध्यान के जरिए आप अपने दिमाग को शांत कर सकती हैं, जिससे तनाव कम होता है और नींद भी बेहतर आती है।

कुछ योगासन खास तौर पर पीसीओएस के लिए बहुत फायदेमंद हैं। धनुरासन आपके पेट और पीठ के निचले हिस्से को स्ट्रेच करता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और हार्मोन संतुलन में मदद करता है। भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और पेट के अंगों को एक्टिव करता है। वहीं बद्ध कोणासन हिप्स और गुदा के आसपास के ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करता है।

योग सिर्फ फिजिकल फिटनेस के लिए नहीं है। यह आपको अपने शरीर के साथ कनेक्ट होने का तरीका भी सिखाता है। जब आप नियमित रूप से योग करती हैं, तो आपका शरीर और मन दोनों ही संतुलित रहते हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा:कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। ICC टूर्नामेंट्स (वनडे वर्ल्ड कप + चैंपियंस ट्रॉफी + टी-20 वर्ल्ड कप + वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने 14 फाइनल में से 10 ट्रॉफियां जीती हैं। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-श्रीलंका फाइनल बारिश के कारण दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था। इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। टीम इंडिया ने अपना पिछला खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और खिताब अपने नाम करने उतरेगी। इस स्टोरी में 1983 से अब तक भारत के सभी ICC फाइनल और उनसे जुड़ी कहानियां पढ़िए… उससे पहले सभी फाइनल में भारत का प्रदर्शन देखिए… 1983- भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया 25 जून 1983 को लॉर्ड्स में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता। भारत 54.4 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हुआ, जिसमें कृष्णमाचारी श्रीकांत (38), मोहिंदर अमरनाथ (26) और संदीप पाटिल (27) ने अहम पारियां खेलीं। जवाब में बलविंदर संधू ने गॉर्डन ग्रीनिज को इनस्विंगर पर बोल्ड किया और मदन लाल ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दबाव में ला दिया। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब कपिल देव ने विवियन रिचर्ड्स का शानदार कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज 140 रन पर ऑलआउट हो गई। अमरनाथ ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता। कपिल देव का ट्रॉफी उठाना भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत बना। 2000- गांगुली के शतक, केर्न्स ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया 15 अक्टूबर 2000 को नैरोबी में ICC नॉकआउट (चैंपियंस ट्रॉफी) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया। भारत ने गांगुली (117) और सचिन (69) की 141 रन की साझेदारी की मदद से 264/6 बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 132/5 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन क्रिस केर्न्स ने 113 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर क्रिस हैरिस (46) के साथ साझेदारी की और टीम को 49.4 ओवर में 265/6 तक पहुंचाकर 4 विकेट से जीत दिला दी। न्यूजीलैंड का यह पहला ICC खिताब था। 2002- बारिश ने रोका फाइनल, भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता कोलंबो में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में लगातार बारिश के कारण मैच दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पहले दिन श्रीलंका ने 244/5 बनाए, जयसूर्या (74) और संगकारा (54) ने रन बनाए, जबकि हरभजन ने 3 विकेट लिए। भारत 2 ओवर में 14/0 तक पहुंचा ही था कि बारिश हो गई। रिजर्व डे पर श्रीलंका ने 222/7 बनाए, जयवर्धने (77) और अर्नोल्ड (56*) ने रन बनाए। भारत 8.4 ओवर में 38/1 था, तभी फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। 2003- पोंटिंग की पारी, भारत का सपना टूटा जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया। एडम गिलक्रिस्ट (57) और मैथ्यू हेडन (37) ने 105 रन की शुरुआत दी, फिर रिकी पोंटिंग ने 121 गेंदों में नाबाद 140 और डेमियन मार्टिन ने 88 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 359/2 रन बनाए। भारत की ओर से सहवाग ने 82 और द्रविड़ ने 47 रन बनाए, लेकिन टीम 234 पर ऑलआउट हो गई। ग्लेन मैक्ग्रा ने 3 विकेट लिए। पूरे टूर्नामेंट में 673 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2007- पहले टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर में भारत की ऐतिहासिक जीत जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया। भारत ने गौतम गंभीर (75) और रोहित शर्मा (30*) की मदद से 157/5 बनाए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। कप्तान धोनी ने जोगिंदर शर्मा को गेंद दी। मिस्बाह ने छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश में श्रीसंथ को कैच दे बैठे। पाकिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हुआ। इरफान पठान (3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने। 2011- धोनी का सिक्स और 28 साल का इंतजार खत्म मुंबई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने (103*) की मदद से 274/6 बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन गौतम गंभीर (97) और विराट कोहली (35) ने साझेदारी की। इसके बाद धोनी (91*) ने युवराज (21*) के साथ मैच खत्म किया और नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। 2013- बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत बर्मिंघम में बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 20-20 ओवर का हुआ। भारत ने 129/7 बनाए, कोहली (43) और जडेजा (33*) ने अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की पारी में ओएन मॉर्गन (33) और रवि बोपारा (30) ने टीम को करीब पहुंचाया, लेकिन ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में अश्विन ने इंग्लैंड को 124/8 पर रोक दिया। 2014- कोहली की फिफ्टी, संगकारा ने छीनी ट्रॉफी बांग्लादेश के ढाका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को श्रीलंका से 6 विकेट से हार मिली। भारत ने कोहली (77) रन की पारी से 130/4 बनाए। जवाब में कुमार संगकारा ने 52* रन बनाकर टीम को 17.5 ओवर में 134/4 तक पहुंचा दिया। कोहली 319 रन के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2017- पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया ओवल में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने 338/4 बनाए। फखर जमान ने 114, अजहर (59) और बाबर (46) ने योगदान दिया। जवाब में मोहम्मद आमिर ने रोहित, धवन और कोहली को आउट कर भारत को झटका दिया। हार्दिक पंड्या (76) ने संघर्ष किया, लेकिन भारत 158 रन पर ऑलआउट हो गया। 2021- न्यूजीलैंड ने पहला WTC जीता इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। भारत 217 और 170 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाए और 139 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। विलियमसन (52*) और टेलर (47*) ने नाबाद साझेदारी की। काइल जैमीसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 2023- हेड की पारी से भारत लगातार दूसरा WTC हारा द ओवल में खेले गए WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया। पहली पारी में ट्रैविस हेड ने 163 रन बनाए और टीम 469 तक पहुंची। भारत 296 और 234 रन ही बना सका। 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली (49) और रहाणे (46) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम हार गई। 2023- अहमदाबाद का हार्टब्रेक, ऑस्ट्रेलिया ने हराया वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत 240 रन पर ऑलआउट हो गया। विराट कोहली (54) और राहुल (66) ने रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड (137) और लाबुशेन (58*) की साझेदारी से 6 विकेट से जीत हासिल कर छठा खिताब जीता। 19 नवंबर का वो दिन आज भी भारतीय फैंस को याद है। 2024- भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। इसी के साथ भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली (76), अक्षर पटेल (47) और दुबे (27) की मदद से 176/7 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने तेजी से 52 रन बनाकर मुकाबला रोमांचक बनाया। लेकिन बुमराह और हार्दिक की गेंदबाजी से टीम 169/8 तक ही पहुंच सकी। 2025- रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियन दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 251/7 बनाए, जिसमें डेरिल मिचेल ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में भारत के लिए रोहित शर्मा (76), अय्यर (48) और गिल (31) रन का योगदान दिया। अंत में राहुल (34*) और जडेजा (9*) ने टीम को 49वें ओवर में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 10 ट्रॉफी जीती ICC टूर्नामेंट्स में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है। टीम ने अब तक 10 ICC ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 6 वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), 1 टी-20 वर्ल्ड कप (2021), 2 चैंपियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023) शामिल हैं। इसके बाद भारत 7 खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002 साझा, 2013, 2025) जीती हैं। वेस्टइंडीज ने कुल 5 ट्रॉफी जीती हैं, 2 वनडे वर्ल्ड कप (1975, 1979), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2012, 2016) और 1 चैंपियंस ट्रॉफी (2004)। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के नाम 3-3 ICC खिताब हैं। पाकिस्तान ने 1992 वनडे वर्ल्ड कप, 2009 टी-20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि श्रीलंका ने 1996 वनडे वर्ल्ड कप, 2014 टी-20 वर्ल्ड कप और 2002 चैंपियंस ट्रॉफी (संयुक्त) अपने नाम की। इंग्लैंड ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2010 व 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीते। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने 2 ट्रॉफी (2000 चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) जीती हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के नाम भी 2 खिताब (1998 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) हैं। Fri, 06 Mar 2026 23:00:30

  Videos
See all

Iran Vs Israel Conflict | Iran Supreme Leader Ali Khamenei की मौत पर Kargil में सड़क पर उमड़ा जनसैलाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:00:53+00:00

Iran Vs Israel | Benjamin Netanyahu | ईरान के शासन पर Lord Karan Bilimoria ने ये क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:49:31+00:00

Bihar Breaking News: बिहार सीएम फेस पर बहुत बड़ा ऐलान! | Nitish Kumar | Bihar New CM |Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:00:08+00:00

ईरान की मिसाइल में छुपा था 'कलस्टर वारहेड', थर्राया वेस्ट बैंक! | #viralvideo #middleeastwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers