Responsive Scrollable Menu

Iran-Israel-US War: ईरान का खजाना खाली! खामेनेई की ये चाल आपको हैरान कर देगी

अमेरिका और इज़राइल के हालिया हमलों के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट में हलचल मचा दी है. दुनिया के कई हिस्सों में मातम मनाया जा रहा है, लेकिन ईरान में कुछ युवा और महिलाएं हिजाब उतारकर और 'ट्रंप डांस' करके जश्न मना रही हैं. ईरान के पिछले 40 सालों के इतिहास में कई दर्दनाक घटनाएं हुई हैं. 1979 की इस्लामिक क्रांति ने देश में बड़े बदलाव लाए. जनवरी 2026 का 'क्रिमसन विंटर' नरसंहार, 'हिजाब और शुद्धता कानून' और बड़े पैमाने पर 'ब्रेन ड्रेन' ने देश को कमजोर किया. विशेषज्ञों का कहना है कि खमेनेई के बाद ईरान का भविष्य अनिश्चित है. मोजतबा खमेनेई और IRGC देश को गृहयुद्ध में धकेल सकते हैं या तख्तापलट हो सकता है. ईरान का आर्थिक और सामाजिक हाल फिलहाल बहुत ही नाजुक है. देश में असंतोष और तनाव लगातार बढ़ रहे हैं.

Continue reading on the app

'सत्ता और तेल का खेल है', ईरान-इजराइल तनाव पर खुशबू पाटनी की भारतीयों से अपील, समझाया वॉर का असली चेहरा

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. फिल्मी सितारे भी ग्लोबल संकट पर खुलकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. अब दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने उन लोगों को आईना दिखाया है, जो इसे सिर्फ धर्म से जुड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर बहस के बीच पूर्व सैन्यकर्मी खुशबू पाटनी ने देशवासियों से एकजुटता की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि यह कोई 'धार्मिक युद्ध' नहीं है, बल्कि पावर, सुरक्षा और तेल जैसे जटिल मुद्दों का खेल है. खुशबू ने लोगों से अपील की है कि वे भावनाओं में बहकर किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए अपने ही देशवासियों से न लड़ें. उन्होंने जोर दिया कि जब तक भारत इस विवाद में सीधे शामिल नहीं है, हमें इसमें कूदने के बजाय शांति और अपने देश के हितों पर ध्यान देना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

भारत बनाम न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी? कहां फंसेगा पेच

IND vs NZ Head To Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. जहां भारत लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार खिताब जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है, वहीं उसके सामने कीवियों के खिलाफ वर्ल्ड कप में 0-3 का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ने की बड़ी चुनौती है. सेमीफाइनल में संजू सैमसन के प्रहार और फिन एलन के सबसे तेज शतक ने इस जंग को और रोमांचक बना दिया है. क्या अहमदाबाद की लाल मिट्टी पर टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड का तिलस्म तोड़कर इतिहास रचेगी? Sat, 7 Mar 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi on Oil Crisis: धीमी पड़ेगी भारत की आर्थिक वृद्धि: राहुल #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:37:15+00:00

UPSC CSE 2025 | UPSC टॉपर ने एक लाइन में कही सबसे गहरी बात! #shorts #anujagnihotri #upsctopper #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:30:57+00:00

UPSC CSE 2025 के topper Anuj Agnihotri ने क्या कहा? #shorts #anujagnihotri #upsctopper #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:23:56+00:00

Iran Vs Israel Conflict | रूसी तेल खरीद छूट पर Congress का Modi Govt पर बड़ा हमला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:22:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers