Responsive Scrollable Menu

लाफ्टर चैलेंज से रिजेक्ट हो गए थे कपिल शर्मा:चंदन प्रभाकर बोले- मेकर्स को हाथ जोड़ एंट्री दिलाई, उन्होंने मुझे ही शो से निकाल दिया

अमृतसर के रहने कपिल शर्मा को कॉमेडी की दुनिया में पहचान दिलाने में उनके बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर की बड़ी भूमिका रही। चंदन ने अपना करियर दांव पर लगाकर कपिल की ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एंट्री करवाई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में चंदन ने बताया कि वह और कपिल मुंबई में शो के ऑडिशन के लिए गए थे। वहां कपिल रिजेक्ट हो गए, जबकि उनका सिलेक्शन हो गया था। इसके बाद कपिल ने दिल्ली में भी ऑडिशन दिया, लेकिन वहां भी उन्हें रिजेक्शन मिला। चंदन ने कपिल को शो में शामिल करने के लिए मेकर्स से काफी आग्रह किया। मेकर्स ने शर्त रखी कि कपिल को जगह देने के लिए किसी एक कंटेस्टेंट को शो छोड़ना होगा। चंदन ने बिना देर किए शो छोड़ दिया और कपिल की एंट्री करवा दी। यहीं से कपिल के करियर को बड़ी उड़ान मिली। हालांकि, कुछ महीने बाद मेकर्स ने चंदन को दोबारा शो में बुला लिया। चंदन प्रभाकर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाला के किरदार से भी खूब पहचान मिली। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कपिल शर्मा के साथ अपनी दोस्ती और करियर से जुड़े कई किस्से साझा किए। जानिए कैसे दोस्त बने कपिल और चंदन... चंदन प्रभाकर ने ये बड़ी बातें कही… 2013 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू चंदन ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2013 में जब कपिल शर्मा ने अपना खुद का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू किया, तो उन्होंने अपने सबसे पुराने साथी यानी उन्हें अपने साथ जोड़ा। चंदन को इस शो में 'चंदू चायवाला' का आइकॉनिक रोल दिया गया। चंदन के लिए यह किरदार निभाना बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि शो में हर वक्त उनका चेहरा, कपड़े और गरीबी का मजाक उड़ाया जाता था। कपिल अक्सर शो में ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन मजाकिया अंदाज में कहा करते थे, "अगर मैं इसे अमृतसर से पकड़कर मुंबई नहीं लाता, तो यह आज भी वहीं भटक रहा होता। हालांकि चंदन इस बात को दोस्त का प्यार और शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा मानकर मुस्कुराते हुए सह लेते थे। ऑस्ट्रेलिया टूर, एयर इंडिया फ्लाइट विवाद चंदन बताते हैं कि मार्च 2017 में कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बरसों पुराने रिश्ते में उस वक्त भारी दरार आ गई, जब एक अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान बड़ा विवाद हो गया। ऑस्ट्रेलिया के शो के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। चंदन ने साफ शब्दों में कपिल से कहा कि तू मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकता। चंदन ने वहां आगे काम करने से इनकार कर दिया। वापस भारत लौटते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और चंदन के बीच विवाद और बढ़ गया। मुंबई पहुंचते ही चंदन प्रभाकर, सुनील ग्रोवर व कुछ अन्य सदस्यों ने कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' से अपना नाता तोड़ लिया। बेटी का जन्म, कपिल का पछतावा विवाद के ठीक बाद चंदन की जिंदगी में एक नया मोड़ आया और 31 मार्च में चंदन प्रभाकर के घर एक नन्हीं बेटी ने जन्म लिया। चंदन प्रभाकर ने बताया कि बेटी होने के बाद कपिल शर्मा उनके घर आए और बेटी को शगुन दिया। उसके बाद कपिल शर्मा भावुक हो गए और उन्होंने अपनी पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर उन्हें शाे में वापस बुला दिया। उन्होंने बताया कि जून 2017 में वो वापस 'द कपिल शर्मा शो' में लौट आए। साल 2018 में जब कपिल शर्मा डिप्रेशन, हेल्थ इश्यूज और मीडिया विवादों के कारण अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब चंदन प्रभाकर किसी ढाल की तरह उनके साथ खड़े रहे। हालांकि जब कपिल शर्मा का शो नेट फिलिक्स पर आया तो चंदन प्रभाकर ने उनका शो फिर से छोड़ दिया। *********** ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ इन्वेस्ट, फिर बंद हुआ शोरूम: 'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी' का पूरा केस, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य को समन जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कारोबारी का दावा है कि सलमान खान उसे बिग बॉस के सेट पर मिले थे।(पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

Awarapan 2 Trailer: दर्द सह चुका है शिवम पंडित, अब बदले की आग में करेगा वार, 'आवारापन 2' का ट्रेलर आउट

Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीब 19 साल बाद वह एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे. ट्रेलर में दर्द, बदला, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. फिल्म में दिशा पटानी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं. 'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी

श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने अपने एकमात्र अभ्यास मैच की शुरुआत संघर्षपूर्ण अंदाज में की। कोलंबो के एनसीसी मैदान पर पहले दिन श्रीलंका ने आठ विकेट खोकर 363 रन बना लिए। दिन का खेल खत्म होने तक दिलुम सुदीरा एक रन और केसरा नुवंथा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। मुकाबले के पहले दिन बल्लेबाजों का दबदबा जरूर रहा, लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट लेकर टीम को वापसी भी कराई।

बता दें कि श्रीलंका की ओर से सात बल्लेबाजों ने 30 से अधिक रन बनाए और तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल सका। सबसे ज्यादा 71 रन रविंदु रसान्था के बल्ले से निकले। मौजूद जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की टीम ने पूरे दिन लगभग चार रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

श्रीलंका की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो और रविंदु रसान्था ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजी की कड़ी परीक्षा ली। निशान फर्नांडो ने केवल 65 गेंदों में 66 रन बनाए। हालांकि दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल की कमी के कारण रन आउट होने से उनकी पारी खत्म हो गई। इसके बाद भी श्रीलंका के बल्लेबाज लगातार छोटी-छोटी साझेदारियां बनाते रहे, लेकिन कोई भी जोड़ी बहुत बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी।

भारतीय टीम की ओर से सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन स्पिन गेंदबाजों का रहा। कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 18 ओवर गेंदबाजी की और दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं मानव सुथार ने भी दो विकेट लेकर प्रभावित किया। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को एक विकेट मिला, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। दूसरी ओर मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन को पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें लाल गेंद के प्रारूप में ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में अभ्यास मैच का उद्देश्य खिलाड़ियों को मैच जैसी परिस्थितियों में खुद को परखने का अवसर देना भी है।

श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा ने 52 रन और रमेश मेंडिस ने उपयोगी योगदान दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने इस जोड़ी को भी ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। दिन के अंतिम सत्र में भारत ने लगातार विकेट लेकर मेजबान टीम की रफ्तार पर कुछ हद तक रोक लगाई।

अब दूसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश श्रीलंका क्रिकेट एकादश को जल्द समेटने की होगी, जबकि मेजबान टीम 400 रन के आंकड़े तक पहुंचने का प्रयास करेगी। ऐसे में मुकाबले का दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Fri, 07 Aug 2026 19:38:46 +0530

  Videos
See all

Prayagraj KP Ground: शर्तों के साथ Rahul Gandhi के कार्यक्रम को मिली अनुमति, देखें लेटेस्ट अपडेट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T14:15:19+00:00

Aar Paar : Debate क्यों आ गई बीच-बचाव की नौबत? | CJP Students Protest | Gen-Z | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T14:16:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers