दाल से निकालकर फेंक देते हैं करी पत्ता, तो आप भी कर रहे हैं गलती.. यहां जानिए करी पत्ता के फायदे
करी पत्ता केवल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर एक फायदेमंद खाद्य पदार्थ भी माना जाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर चेतन शर्मा के अनुसार, इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट पाचन, बालों, त्वचा और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इसे किसी बीमारी की दवा नहीं बल्कि संतुलित आहार का हिस्सा मानकर ही सेवन करना चाहिए.
Salman Khan ने की ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी!: बहन अलविरा भी फंसी, चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा समन; जानिए पूरा मामला
Salman Khan Cheating case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हाल ही में चंडीगढ़ कोर्ट ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' से जुड़े प्रतिनिधियों को समन भेजा है। मामला ₹3 करोड़ के कथित निवेश विवाद से जुड़ा है। अदालत ने सभी आरोपियों को 5 अक्टूबर को पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
क्या है पूरा मामला?
इस मामले के शिकायतकर्ता चंडीगढ़ के व्यवसायी अरुण गुप्ता हैं। उनका आरोप है कि उन्हें 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड के ज्वेलरी शोरूम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर गलत आश्वासन देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
गुप्ता का कहना है कि उन्होंने इस कारोबार में करीब ₹3 करोड़ का निवेश किया। इनमें से लगभग ₹1 करोड़ की राशि शोरूम की स्थापना और अन्य आवश्यक तैयारियों पर खर्च की गई। उनका दावा है कि उन्होंने कंपनी के साथ हुए समझौते की सभी शर्तों का पालन किया, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने अपने वादों के अनुरूप व्यावसायिक सहयोग नहीं दिया।
ज्वेलरी की सप्लाई बंद होने से हुआ नुकसान
शिकायत के अनुसार, फरवरी 2020 के बाद से 'बीइंग ह्यूमन' ज्वेलरी की सप्लाई लगभग बंद हो गई, क्योंकि उत्पाद उपलब्ध कराने वाला स्टोर संचालित नहीं रहा। इसके चलते शोरूम में नियमित रूप से ज्वेलरी नहीं पहुंच सकी और कारोबार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
अरुण गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी से जुड़े छह लोगों ने कारोबार की संभावनाओं और सहयोग को लेकर भ्रामक जानकारी दी, जिसके आधार पर उन्होंने निवेश का फैसला लिया।
उद्घाटन को लेकर भी लगाया आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि शोरूम का उद्घाटन स्वयं सलमान खान करेंगे। हालांकि, उद्घाटन समारोह में सलमान खान की जगह उनके बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा शामिल हुए। गुप्ता का आरोप है कि यह भी उन वादों में शामिल था, जिन्हें बाद में पूरा नहीं किया गया।
कंपनी ने आरोपों को किया खारिज
स्टाइल एंड कंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड ने पहले भी इन आरोपों से इनकार किया है। कंपनी का कहना है कि वर्ष 2015 में सलमान खान फाउंडेशन ने 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड का लाइसेंस कंपनी को दिया था, लेकिन ज्वेलरी कारोबार का संचालन, प्रबंधन और व्यावसायिक निर्णय पूरी तरह कंपनी के अधिकार क्षेत्र में थे।
कंपनी का यह भी कहना है कि वर्ष 2018 में शिकायतकर्ता के साथ हुए समझौते में सलमान खान की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी।
5 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को चंडीगढ़ की अदालत में होगी। इस दौरान सलमान खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और अन्य आरोपियों को अदालत में उपस्थित होकर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपना जवाब देना होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi








.jpg)
