बादशाह के नए गाने पर भड़की खाप पंचायत, महिला आयोग ने भेजा समन, बेटियों पर किया गलत कमेंट
मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटिहरी’ विवादों में घिर गया है, जिसके कारण हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें समन जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. आरोप है कि गाने में लड़कियों के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो हरियाणा की कल्चरल इमेज को नुकसान पहुंचाते हैं. गाने में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में बैग फेंकते और अभद्र बोलों पर नाचते हुए दिखाया गया है. अखिल भारतीय सहारण खाप और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस गाने का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से शिकायत की है.
सपना चौधरी के डांस कर सूजे पैर, हुए मोटे छाले, बोलीं हरियाणवी छोरी- यह निशान नहीं दर्द है
सपना चौधरी ने हाल ही में होली स्पेशल इवेंट में घंटों डांस करने के बाद अपने सूजे हुए पैरों और पड़े छालों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. तस्वीरों में उनके पैरों पर सूजन और निशान साफ नजर आ रहे हैं. सपना ने कैप्शन में लिखा कि लोग इसे सिर्फ डांस समझते हैं, लेकिन इसके पीछे मेहनत, जुनून और दर्द छिपा होता है. उनकी पोस्ट देखकर फैंस भी उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















