MP Forest Guard Bharti 2026: वन रक्षक भर्ती पर लग सकती है रोक, जानें वजह
MP Forest Guard Bharti 2026: मध्य प्रदेश में निकली वन रक्षक भर्ती परीक्षा अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, इस भर्ती में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि आरक्षण रोस्टर का पालन सही तरीके से नहीं किया गया तो भर्ती प्रक्रिया पर रोक भी लग सकती है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने हाल ही में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें वन रक्षक (Forest Guard) के 728 पद, जेल प्रहरी के 757 पद और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के 25 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में उम्मीदवार फॉर्म भर रहे हैं।
हालांकि, वन रक्षक के 728 पदों के लिए जारी विज्ञापन में आरक्षण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 185, एसटी के लिए 84, ओबीसी के लिए 117 और ईडब्ल्यूएस के लिए 48 पद तय किए गए हैं, लेकिन SC वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है। इसी वजह से आरक्षण रोस्टर के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया के अटकने की संभावना भी जताई जा रही है।
फिलहाल इन पदों के लिए 28 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि 14 मार्च 2026 तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तारीख 19 मार्च 2026 तय की गई है। वहीं, वन रक्षक भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रस्तावित है।
ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आरक्षण से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार या भर्ती बोर्ड क्या फैसला लेते हैं, क्योंकि अगर रोस्टर में बदलाव किया गया तो भर्ती प्रक्रिया की समयसीमा पर असर पड़ सकता है।
वानखेड़े में T20 सेमी-फाइनल्स का लुत्फ उठाते दिखे सेलेब्स: रणबीर-आलिया संग राहा ने टीम इंडिया को किया चीयर; वरुण-अनिल कपूर, धोनी-साक्षी के Video Viral
T20 WC Semi-Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए क्रिकेट फैंस के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वह थीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर, जिनकी क्यूट हरकतों ने सबका दिल जीत लिया।
रणबीर की गोद में बैठकर राहा का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में नन्हीं राहा को अपने पैरेंट्स रणबीर-आलिया के साथ टीम इंडिया को चीयर करते देखा गया। कभी वह ताली बजाती नजर आईं तो कभी खुशी से मुस्कुराती दिखीं। एक पल ऐसा भी आया जब स्टेडियम में मौजूद लोग तालियों की रिदम में टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे थे और राहा भी उसी अंदाज में ताली बजाने लगीं।
Pure gold moment. ????❤️
— Viral Celeb X (@ViralCelebX) March 6, 2026
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt with their daughter Raha Kapoor celebrating the IND vs ENG semi-final at Wankhede.
One frame… family love and cricket fever together. ????????????
Moments like this make the game feel even more special. ✨#RanbirKapoor #AliaBhatt pic.twitter.com/Na4J8CKNV3
राहा की यह मासूमियत देखकर आलिया भट्ट भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाईं और परिवार के साथ टीम इंडिया को चीयर करती रहीं।
Ranbir kapoor, Alia bhatt & Raha kapoor at IND vs Eng semi finals match ???? pic.twitter.com/kArwrxP6m3
— ???? (@lordofkong) March 5, 2026
स्टेडियम में दिखा सितारों का जमावड़ा
इस अहम मुकाबले को देखने के लिए कई बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर नजर आए।
Anil Kapoor stood and clapped for Sanju Samson. ????????#INDvsENG pic.twitter.com/p6qSwzXfTO
— MSD_ICON???? (@Mrraju073) March 5, 2026
वहीं क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी, नीता अंबानी और आकाश अंबानी, साथ ही भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। वरुण धवन को अनिल कपूर के साथ बैठकर टीम इंडिया के लिए तालियां बजाते देखा गया।
- Bumrah took a Bump Catch
— JJAY (@jpchordiya_5) March 5, 2026
- Sakshi thought it's out
- She started celebrating
- MS Dhoni saying to her to calm down ???????? #INDvsENG pic.twitter.com/8lBwQLPTaH
Stars attendance at the Wankhede stadium ????️????
— SportsTiger (@The_SportsTiger) March 5, 2026
From Ms dhoni, Rohit Sharma, kl Rahul to anil Kapoor, ranbir kapoor ????
[ Kl Rahul, Ms dhoni, Rohit Sharma, Anil Kapoor, Ranbir Kapoor, Alia bhatt, Varun Dhawan, T20 world cup, Semi Final]#engvsind #indvseng pic.twitter.com/PDtGTvq93u
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt with Nita Ambani at the Wankhede Stadium. pic.twitter.com/GtWSOJuOhH
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 5, 2026
सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन पर 7 विकेट का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम कड़ी टक्कर देने के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जहां खिताब के लिए दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















