Responsive Scrollable Menu

राजस्थान से गिरफ्तार हुआ रोहित चौधरी गैंग का शातिर बदमाश आजम, 17 से ज्यादा FIR; दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड (AGS) ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और रोहित चौधरी गैंग के सक्रिय सदस्य आज़म को राजस्थान के टपूकड़ा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र का बैड कैरेक्टर (BC) है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला और सरकारी काम में बाधा समेत 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पांच मामलों में वांछित था और एक मामले में अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया जा चुका था.

गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था अपराधी

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से ज्यादा समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के अलवर, तिजारा और भिवाड़ी में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. उसे पकड़ने के लिए AGS टीम ने कई महीनों तक तकनीकी निगरानी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IPDR विश्लेषण और मानव खुफिया सूचना के आधार पर लगातार ऑपरेशन चलाया.

2 अगस्त 2026 को मिली पुख्ता सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के टपूकड़ा स्थित अंजुमन अस्पताल के पास जाल बिछाया. पुलिस को देखकर आरोपी छतों के रास्ते भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया.

जेल में हुई थी गैंगस्टर रोहित चौधरी से मुलाकात

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वर्ष 2017 में कारजैकिंग के मामले में जेल के दौरान उसकी मुलाकात गैंगस्टर रोहित चौधरी से हुई थी. इसके बाद वह गैंग से जुड़ गया और गैंग के सदस्यों तथा स्थानीय अपराधियों तक अवैध हथियार पहुंचाने सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा. वर्ष 2025 में उसने दो बार पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तारी से फरार होने में भी सफलता हासिल की थी.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हरष इंदोरा (IPS) ने कहा, "AGS टीम की लगातार तकनीकी निगरानी, मानव खुफिया सूचना और महीनों तक चले फील्ड ऑपरेशन के चलते इस फरार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है." पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क तथा गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच की जा रही है.

 

Continue reading on the app

राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, चेक बाउंस मामले में एक्टर की 2 प्रॉपर्टी होंगी नीलाम

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी और आर्थिक मुश्किलों को लेकर चर्चा में हैं. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस और बैंक लोन विवाद में अब बड़ा अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित उनकी दो संपत्तियां नीलामी की कगार पर पहुंच गई हैं.

बताया जा रहा है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने इन दोनों संपत्तियों पर कब्जे और नीलामी संबंधी नोटिस लगा दिया है. बैंक ने बकाया कर्ज की वसूली के लिए 9 सितंबर को ई-ऑक्शन (डिजिटल नीलामी) की प्रक्रिया तय की है. अगर तय समय तक बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो एक्टर की ये दोनों संपत्तियां नए खरीदारों के हाथों बिक सकती हैं.

ये भी पढ़ें: पति से अलग, बेटे से दूरी और अकेलेपन का दर्द, काफी दर्दभरी 'पवित्र रिश्ता' की उषा नाडकर्णी की कहानी

Continue reading on the app

  Sports

4 मैच और करियर खत्म... 25 की उम्र में क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला

John Turner Announces Retirement: इंग्लैंड के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने चोटों से तंग आकर प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह जून 2025 से मैदान से दूर थे. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक टर्नर ने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. भारी मन से संन्यास का फैसला लेते हुए उन्होंने इसे अपने लाइफ का सबसे कठिन निर्णय बताया. Thu, 6 Aug 2026 21:51:15 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Warning | ट्रंप की धमकी से हिल गई दुनिया? America | World News | Latest News | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:44:50+00:00

Donald Trump Helicopter Incident News: बाल-बाल बचे ट्रंप? हेलीकॉप्टर टकराने से बचा? Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers