Responsive Scrollable Menu

69 साल के बुजुर्ग का लग्जरी अंदाज, शॉपिंग के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचा स्टोर, वजह जान छूट गई लोगों की हंसी!

अमेरिका के 69 साल के एक शख्स ने कार की बजाय हेलीकॉप्टर से सीधे शॉपिंग स्टोर पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया. जब लोगों ने उनसे पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हंसने लगा.

Continue reading on the app

Delhi: डबल मर्डर केस का फरार आरोपी लवकुश उर्फ जीतू गिरफ्तार, 9 आपराधिक मामलों में रहा शामिल

Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NDR) ने दो सनसनीखेज हत्या मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी लवकुश उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी पिछले कई महीनों से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इलाके में वर्चस्व को लेकर हुआ था खूनी हमला

पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च 2026 को डाबड़ी के मधु विहार इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चार आरोपियों ने हनी, अनीश और रोहित कश्यप पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया था. इस हमले में हनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगे. इसी दौरान उन्होंने एक Zepto डिलीवरी पार्टनर गोविंद झा की बाइक छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर गोविंद झा पर भी चाकुओं से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई. इस घटना के बाद डाबड़ी थाने में हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे.

तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता था फरार

जांच के दौरान पुलिस ने रोहित उर्फ नॉडी, हिमांशु उर्फ प्रेम और समीर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी लवकुश उर्फ जीतू लगातार फरार था. पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू उपलब्ध कराने का आरोप भी उसी पर है. आरोपी के खिलाफ अदालत ने 9 जुलाई 2026 को गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था. इसके बाद भी पेश नहीं होने पर 3 अगस्त 2026 को उसके खिलाफ BNSS की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई थी.

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी. 5 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि लवकुश द्वारका मोड़ इलाके में आने वाला है. इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने दो हत्या और एक मारपीट के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने यह भी बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग शहरों में ठिकाने बदलता रहा.

9 आपराधिक मामलों का है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय लवकुश उर्फ जीतू डाबड़ी का रहने वाला है. आर्थिक तंगी के कारण उसने नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता था. बाद में शराब की लत और अपराधियों की संगत में आने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया. उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 9 मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से डाबड़ी के चर्चित डबल मर्डर केस की जांच में बड़ी सफलता मिली है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध ओवरस्टे पर पुलिस का शिकंजा, 6 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए; डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

Continue reading on the app

  Sports

वो 'दस्ताना कांड', जब सनकी विकेटकीपर ने किया क्राइम, फिर ऑन द स्पॉट हुआ फैसला

ऐसा ही हुआ कुछ साल 2008 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान हुआ. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन की एक अप्रत्याशित और अजीबोगरीब हरकत ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया और अंपायर को क्रिकेट के सबसे कड़े पेनल्टी नियमों में से एक को लागू करने पर मजबूर होना पड़ा. Thu, 6 Aug 2026 15:10:57 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: समंदर में ईरान का भयानक हमला | Breaking News | Houthi | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T09:40:35+00:00

Tarun Tejpal Sentenced to 10 Years LIVE: तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा | Rape Case | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T09:37:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers