Responsive Scrollable Menu

Garden Reach shares: कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स के साथ MoU किया साइन, शेयर में आया 6% का उछाल

Garden Reach shares: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। यह घरेलू और ग्लोबल मार्केट के लिए एडवांस्ड नेवल सिस्टम, अनमैन्ड प्लेटफॉर्म और दूसरी स्ट्रेटेजिक मैरीटाइम क्षमताओं के लिए स्वदेशी सॉल्यूशंस को मिलकर डेवलप और प्रमोट करेगा

Continue reading on the app

7 मिलियन फॉलोअर, फैन से प्यार और फिर अकेलापन:UK07 राइडर ने शादी के बाद पैरेंट्स को छोड़ा, अब पत्नी भी साथ नहीं, बोले- सब मौत के जिम्मेदार

देहरादून के यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम UK07 राइडर अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ इन दिनों उनके ही लेटेस्ट वीडियो के बाद चर्चा में है। करीब 7 मिलियन सब्सक्राइबर वाले अनुराग ने अपनी एक फैन रितिका चौहान से करीब चार साल के रिश्ते के बाद 2025 में शादी की थी। अनुराग के मुताबिक वह रितिका को 2021 से पहले से जानते थे। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। लेकिन अनुराग का कहना है कि यह फैसला आसान नहीं था। वह बताते हैं कि यह इंटरकास्ट मैरिज थी- वह ब्राह्मण परिवार से हैं और रितिका राजपूत परिवार से आती हैं। जिस वजह से घर में लंबे समय तक कलेश चलता रहा। अब अनुराग का कहना है कि जिस रिश्ते के लिए उन्होंने परिवार से लड़ाई लड़ी, वही ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। वीडियो में उन्होंने अपनी मां-पिता, भाई और भाई की गर्लफ्रेंड को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 2021 से पहले शुरू हुई थी बातचीत अनुराग बताते हैं कि रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं। सोशल मीडिया पर वह उन्हें लगातार मैसेज करती थीं। वीडियो में अनुराग कहते हैं कि शुरुआत में उन्होंने इन मैसेज का जवाब नहीं दिया, लेकिन एक दिन उन्होंने जवाब दिया और वहीं से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता गहरा होता गया। अनुराग के मुताबिक अगले कुछ सालों में दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। मुलाकातें हुईं, साथ समय बिताया और रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। परिवार को मनाने में लगा लंबा समय अनुराग बताते हैं कि जब उन्होंने घर पर शादी की बात बताई तो परिवार तुरंत तैयार नहीं हुआ। उनका कहना है कि परिवार चाहता था कि शादी उनकी पसंद से हो। लेकिन अनुराग इस रिश्ते को लेकर गंभीर थे और उन्होंने साफ कहा कि वह रितिका से ही शादी करेंगे। अनुराग के मुताबिक, इस बात को लेकर घर में कई बार बहस हुई। वीडियो में वह कहते हैं कि उन्होंने अपने परिवार को मनाने के लिए बार-बार कोशिश की, क्योंकि वह चाहते थे कि शादी परिवार की मौजूदगी में हो। इंटरकास्ट शादी को लेकर विवाद अनुराग बताते हैं कि यह इंटरकास्ट शादी थी। वह ब्राह्मण परिवार से हैं और रितिका राजपूत परिवार से आती हैं। उनके मुताबिक यही बात घर में विवाद की वजह बनी। हालांकि वह कहते हैं कि उन्होंने अपने फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया था। अनुराग बताते हैं कि आखिरकार लंबे समय तक समझाने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 2025 में हुई शादी अनुराग के मुताबिक कई साल के रिश्ते और लंबे विवाद के बाद आखिरकार 2025 में उनकी शादी हो गई। उनका कहना है कि उस समय उन्हें लगा था कि अब सब कुछ सामान्य हो जाएगा और परिवार भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लेगा। लेकिन अनुराग के अनुसार शादी के बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए। मनाली में नई जिंदगी शुरू करने का फैसला अनुराग बताते हैं कि शादी के बाद घर में झगड़े बढ़ते गए। लड़ाई में परिवार ने उन्हें घर से निकल जाने को भी कहा। उनके मुताबिक हालात ऐसे बने कि उन्होंने पत्नी के साथ घर छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद दोनों मनाली चले गए। उनके मुताबिक दोनों ने मनाली में नई शुरुआत करने की योजना बनाई थी। लेकिन कुछ ही समय में हालात बिगड़ गए। वीडियो में वह कहते हैं- फाइनेंशियली हालत इतनी कमजोर हो गई थी कि मुझे अपनी सारी बाइकें बेचनी पड़ीं। थार भी बेच दी। बच्चे की खबर से आई नई उम्मीद अनुराग बताते हैं कि मनाली में रहते हुए दोनों ने परिवार बढ़ाने का फैसला किया। उनके मुताबिक 18 सितंबर को उन्होंने यह खबर साझा की कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। अनुराग कहते हैं कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खुशी का पल था और उन्हें लगा था कि अब जिंदगी नई दिशा में जाएगी। लेकिन कुछ ही महीनों में हालात और भी खराब हो गए। अनुराग का दावा है कि अब रितिका भी मनाली छोड़कर अपने घर चली गईं। वीडियो में अनुराग कहते हैं कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जिस इंसान के लिए उन्होंने परिवार से लड़ाई लड़ी, वही अब उनके साथ नहीं रहेगा। अब अकेले रह गए अनुराग अनुराग वीडियो में कई बार यह कहते नजर आते हैं कि आज उनकी जिंदगी में न परिवार साथ है और न पत्नी। उनका कहना है कि उन्होंने इस रिश्ते के लिए बहुत कुछ दांव पर लगाया था, लेकिन अब वह खुद को अकेला महसूस करते हैं। वीडियो के आखिर में अनुराग कहते हैं कि अब उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद उनका आने वाला बच्चा है। उनका कहना है कि जो कुछ भी उनके पास बचा है, वह अपने बच्चे के भविष्य के लिए लगाना चाहते हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… देहरादून के UK07 राइडर बोले- ये मेरा आखिरी VIDEO: मेरी मौत के जिम्मेदार माता-पिता, राजपूत बहू से नाराज थे घरवाले, अब सब कुछ खत्म हो चुका देहरादून के फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल ने होली की रात करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव तक की पूरी कहानी खुद अपने शब्दों में सुनाई है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

उज्जैन स्टेशन पर चलती ट्रेन में फिसले यात्री को RPF जवान ने बचाया, खाने का सामान लेने उतरा था, चढ़ते वक्त फिसला पैर

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री जाहिद का संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाले थे, लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवान शिवराम मीणा ने तत्काल पकड़कर उन्हें प्लेटफॉर्म की ओर खींच … Fri, 06 Mar 2026 22:32:01 GMT

  Videos
See all

Master Stroke: Trump का ऑर्डर..ईरान ने किया सरेंडर! | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:39:07+00:00

ख़ामेनई के नाम पर भारत में प्रदर्शन क्यों? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:38:51+00:00

Trump-Netanyahu का गुस्सा भारत में क्यों? | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:45:26+00:00

India Oil Crisis: भारत में फिलहाल तेल की क्या स्थिति! | Trump | PM Modi | Us Iran War | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:32:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers