Responsive Scrollable Menu

चाहती हूं मैं भी मां बनूं:पवन सिंह से तलाक केस विवाद के बीच पत्नी IVF सेंटर पहुंचीं, भोजपुरी स्टार चाहते हैं तलाक

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता इन दिनों चर्चा में है। दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह उनसे अलग होना चाहते हैं। इस बीच ज्योति सिंह ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है। हाल ही में ज्योति सिंह एक IVF सेंटर पहुंचीं। वहां उन्होंने कहा कि मैं भी एक महिला हूं और मेरा भी मन होता है कि मेरा एक बच्चा हो। मैं भी मां बनूं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में अगर ऐसा कुछ होता है, तो वह इसी सेंटर में आएंगी। यह कहते हुए ज्योति सिंह हंसने लगीं। IVF से मां बनने पर क्या बोलीं ज्योति? जब ज्योति से पूछा गया कि क्या वह भी IVF के जरिए बच्चा करेंगी, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल, क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि अगर मैं लोगों को जागरूक कर रही हूं, तो भविष्य में मुझे ऐसा लगा तो मैं जरूर IVF से मां बनूंगी। ज्योति की बातों से साफ है कि वह मां बनना चाहती हैं, लेकिन मौजूदा हालातों के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं। घरेलू हिंसा का लगा चुकी हैं आरोप पवन सिंह ने पहली पत्नी के निधन के बाद 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पवन सिंह ने जबरदस्ती उनका अबॉर्शन कराया था। हालांकि, पवन सिंह इन सभी आरोपों को हमेशा से नकारते आए हैं। अब जानिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का पूरा मामला क्या है? ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 25 मार्च को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था। पवन सिंह आए लेकिन ज्योति नहीं आई। पवन सिंह आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे थे, उन्होंने कोर्ट में जज से कहा, “न्यायालय जो भी फैसला देगा, मुझे मंजूर होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि यह मामला जल्द से जल्द समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह की वजह से मेरा करियर भी प्रभावित हो रहा है, मैं अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। मैं ज्योति सिंह से तलाक चाहता हूं। आगे उन्होंने कहा, “शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया, बल्कि मेरे परिवार को भी क्रूर तरीके से तोड़ने की कोशिश की है। इस रिश्ते का असर मेरे करियर पर भी पड़ रहा है। मैं ठीक से अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। अब साथ रहने का कोई चांस नहीं है।” पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी । लेकिन पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई।

Continue reading on the app

Tarun Tejpal Case Live Updates: बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला पलटा, यौन उत्पीड़न मामले में ठहराया दोषी

Tarun Tejpal Case Live Updates: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में 'तहलका' के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया है और ट्रायल कोर्ट के बरी करने के फैसले को पलट दिया है। अदालत ने उन्हें आईपीसी की धाराओं 376(2)(f), 376(2)(k), 354A और 354B के तहत दोषी माना है और कहा है कि सजा पर बहस आज बाद में सुनी जाएगी। यह मामला तेजपाल की एक जूनियर सहकर्मी के आरोपों से जुड़ा है, जिन्होंने कहा था कि पत्रिका के एक कार्यक्रम के दौरान गोवा के एक लग्जरी होटल की लिफ्ट में तेजपाल ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं अरिहा पंगमबम? जिन्होंने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पहली भारतीय बनीं

who is Ariha Pangambam: मणिपुर की अरिहा पंगमबम ने एशियन एयरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता. 22 वर्षीया अरिहा ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में 19.100 का शानदार स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया. 2022 और 2024 में चौथे स्थान पर रहने के बाद यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत का परिणाम है. Fri, 7 Aug 2026 20:54:57 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmed funeral: बेटे की अंतिम विदाई देने आएगी Shaista Parveen?| Atiq Ahmed | Guddu Muslim |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:45:18+00:00

बारिश का कहर! सड़क धंसी, गड्ढे में उतरे सपा नेता #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:38:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers