Responsive Scrollable Menu

Priyanka Chopra Oscar 2026: ग्लोबल मंच पर दिखेगा भारत का जलवा, ऑस्कर में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Oscar 2026: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री Priyanka Chopra एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। उन्हें 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हैं।

ऑस्कर प्रेजेंटर की लिस्ट में शामिल नाम

अमेरिका की संस्था Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने गुरुवार को उन सितारों की सूची जारी की, जो इस साल ऑस्कर समारोह में विजेताओं को अवॉर्ड देंगे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, विल अर्नेट और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े - तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ दिखे विजय, वायरल वीडियो से मचा हंगामा; फैंस बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं…

इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को शेयर किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में “2026 Academy Awards” लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने उन्हें बधाई दी।

पहले भी बन चुकी हैं प्रेजेंटर

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ऑस्कर के मंच पर नजर आएंगी। इससे पहले वह 2016 के ऑस्कर समारोह में भी प्रेजेंटर की भूमिका निभा चुकी हैं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोन ने भी साल 2023 में ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर हिस्सा लिया था। उसी साल फिल्म RRR के गाने ‘Naatu Naatu’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।

यह भी पढ़े - एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर से 47 लाख की ठगी! प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस; जानिए मामला

कब और कहां होगा ऑस्कर 2026

98वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित Dolby Theatre में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मेजबानी मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन Conan O'Brien करेंगे। भारत में दर्शक इस समारोह को 16 मार्च 2026 की सुबह 4:30 बजे लाइव देख सकेंगे। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म ‘The Bluff’ में नजर आई थी। इसके अलावा वह जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘Varanasi’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू भी नजर आएंगे। 

यह भी पढ़े - इब्राहिम के बर्थडे पर ओरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; VIDEO

 

Continue reading on the app

Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा और धांसू moto AI फीचर्स है लैस, जानें कीमत   

Motorola Edge 70 Fusion Launched: Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है। इस फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और क्वाड-कर्व्ड 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा सेंसर और Motorola के सॉफ्टवेयर में इंटीग्रेटेड AI फीचर्स भी मिलते हैं।

कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और भारतभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यूजर्स इस हैंडसेट को आज यानी 6 मार्च को होने वाली लिमिटेड Early Bird Sale में में खरीद सकते हैं। आइए अब इस हैंडसेट के फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।   

Motorola Edge 70 Fusion  की भारत में कीमत 
Motorola Edge 70 Fusion को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

हालांकि बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। ऑफर्स के साथ 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा कंपनी HDFC और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा, जिससे फोन को आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है। 

यह स्मार्टफोन तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Blue Surf, Country Air और Silhouette
 जैसे खूबसूरत कलर ऑप्शन मिलते हैं।  कंपनी के अनुसार 6 मार्च को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक Flipkart पर Early Bird Sale आयोजित की जाएगी। इसके बाद ओपन सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 70 Fusion में 6.78-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYTIA 710 मेन कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस सभी कैमरा लेंस से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए इसमें Vapour Chamber Cooling System भी दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें moto AI, Google Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कम समय की चार्जिंग में पूरे दिन का बैकअप दे सकता है।

इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 वॉटर रेसिस्टेंस, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO; अक्षर पटेल को देखकर चिल्लाने लगी पब्लिक... फिर टीम बस को छोड़कर कहां निकल गए 'बापू'

Axar Patel Ahmedabad Arrival: इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ, लेकिन असली महफिल गुजरात के लाडले अक्षर पटेल ने लूटी. अपने होमटाउन हीरो को देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से अक्षर टीम बस के बजाय अपनी प्राइवेट कार से घर रवाना हुए. घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले इस खिताबी महामुकाबले में 'बापू' का जलवा देखने के लिए पूरा अहमदाबाद बेताब है. Fri, 6 Mar 2026 22:57:31 +0530

  Videos
See all

How phantom 'red vs blue' trend triggered real police alerts | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:00:30+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Bihar में कौन सीएम बनने वाला है? | Nitish Kumar | JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T20:43:17+00:00

नीतीश कुमार के फैसले पर महिलाओं का फूटा गुस्सा | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T20:40:00+00:00

Bihar New CM Update: Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar बनेंगे नए CM? आज शाम होगा बड़ा फैसला! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers