IND vs AUS Test: भारत के लिए एक साथ 4 खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू, दिग्गज कप्तान का आखिरी मैच
IND vs AUS Test: ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के WACA स्टेडियम में भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। दिग्गज क्रिकेटर एलिसा हीली अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर, 4 खिलाड़ियों ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। प्रतिका रावल, जिन्होंने महिला ODI वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्हें क्रांति गौड़, काश्वी गौतम और सायाली सतघरे के साथ टेस्ट कैप दी गई।
भारत लगातार तीन टेस्ट जीत के बाद इस मुकाबले में उतरा है, जिसमें 2023 में ऑस्ट्रेलिया पर एक जीत भी शामिल है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने अपना आखिरी रेड-बॉल मैच 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस टीम से शुभा सतीश की जगह प्रतिका रावल को लिया गया हैजबकि शेह राणा को छोड़कर पूरी बॉलिंग यूनिट को बदल दिया गया है। चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्रकार जैसी खिलाड़ी XI का हिस्सा थीं, जिन्हें अब बाहर कर दिया गया है।
Debuts x 4️⃣! ????????
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2026
Congratulations to Pratika Rawal, Kashvee Gautam, Sayali Satghare, and Kranti Gaud on receiving their maiden Test caps ????
Updates ▶️ https://t.co/60dR7l123m#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/7OvqNEzMWQ
एलिस पेरी खेलने के लिए फिट
एलिस पेरी की फिटनेस ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी चिंता थी। अनुभवी खिलाड़ी वनडे सीरीज़ में नहीं खेल पाईं थी लेकिन खुशकिस्मती से, वह एकमात्र टेस्ट के लिए समय पर ठीक हो गईं। उन्हें तीसरे नंबर पर रखा गया है जबकि फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल ओपनिंग करेंगी। इस बीच, अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के बारे में सोचते हुए, हीली ने बताया कि उन्हें अभी तक यह बात समझ नहीं आई है।
हीली ने कहा, 'नहीं, मुझे अभी तक समझ नहीं आई है। शायद मैंने अभी तक खुद को ऐसा करने नहीं दिया है। मुझे अभी भी चार दिन का कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलना है, और हमें इंडिया के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है, इसलिए यह बहुत मज़ेदार है। लेकिन मेरे बहुत सारे दोस्त और परिवार वाले आए हैं, बहुत से लोग मैसेज भेज रहे हैं, इसलिए मैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कहूंगी।'
इंडिया विमेंस (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, स्नेह राणा, सायाली सतघरे, क्रांति गौड़।
ऑस्ट्रेलिया विमेंस (प्लेइंग XI): फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एलिसा हीली (c), एनाबेल सदरलैंड, बेथ मूनी (wk), एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन, डार्सी ब्राउन।
Assam Fighter Jet Crash: असम में IAF का सुखोई Su-30MKI क्रैश, दोनों पायलट शहीद
Assam Fighter Jet Crash: असम से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना (IAF) का अत्याधुनिक फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह फाइटर जेट नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था और उड़ान के दौरान अचानक संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
भारतीय वायुसेना ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुखोई Su-30MKI ने असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान से संपर्क टूट गया। बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान पता चला कि विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया है।
हादसे में दोनों पायलटों की मौत
वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वायुसेना ने दोनों बहादुर पायलटों के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। IAF ने अपने संदेश में कहा कि पूरी वायुसेना इस दुखद घड़ी में शहीद पायलटों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
ऐसे हुआ हादसा
भारतीय वायुसेना के अनुसार, फाइटर जेट गुरुवार शाम जोरहाट से उड़ान भरकर ट्रेनिंग मिशन पर निकला था। विमान से आखिरी बार संपर्क शाम 7 बजकर 42 मिनट पर हुआ था। इसके बाद अचानक विमान रडार से गायब हो गया। रात करीब 9 बजकर 34 मिनट पर वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर विमान के लापता होने की जानकारी दी और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। काफी देर की तलाश के बाद देर रात विमान का मलबा कार्बी आंगलोंग जिले में मिला, जिससे पुष्टि हुई कि फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।
क्या है Su-30MKI फाइटर जेट
Su-30MKI भारतीय वायुसेना का एक अत्याधुनिक दो-सीटर मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे रूसी विमान निर्माता कंपनी सुखोई ने डिजाइन किया है। यह विमान भारतीय वायुसेना की सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है और इसे कई तरह के युद्ध और ट्रेनिंग मिशनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
फिलहाल वायुसेना ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे की विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि फाइटर जेट क्रैश होने की असली वजह क्या थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















