Responsive Scrollable Menu

PM Kisan Yojana Update: 22वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर, इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे, जानें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan Yojana Update: जब आप किसी योजना के लाभार्थी होते हैं तो उसके तहत आपको लाभ मिलता है. अगर आप भी भारत में एक किसान है तो आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में सुना होगा. देश के कई किसान इस योजना से प्रमुख रूप से जुड़े हुए हैं.  योजना के तहत किसानों को साल में 3 किस्तें दी जाती हैं. ये किस्त 2-2 हजार रुपये की होती है. अब किसान 22वीं किस्त जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में.

कब जारी होगी 22वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि इस योजना की अबतक कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. फरवरी के महीने में भी 22वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे थे. हालांकि, अब इसके रिलीज होने की चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ें-'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' से लेकर फ्री LPG सिलेंडर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द करेंगी 4 बड़ी योजनाओं का शुभारंभ

क्यों होगी 13 मार्च को किस्त जारी?

दरअसल, माना जा रहा है कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार जा रहे हैं. यहां वे दौरा करेंगे और साथ ही एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद इस कार्यक्रम से पीएम मोदी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसलिए, चर्चा की जा रही है कि इस दिन पर ही पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होगी. बता दें कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी DBT की मदद से योजना के 2-2 हजार रुपये किसानों के खाते में ट्रांस्फर कर सकते हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

कृषकों को कैसे मिलेंगे पैसे?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी. इस किस्त के जरिए बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये अकाउंट में डाले जाएंगे. इस योजना में हर किस्त में दो हजार रुपये देने का प्रावधान है. अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े हुए हैं तो आपको किस्त का लाभ अवश्य प्राप्त होगा. किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए आपको e-KYC और लैंड वेरिफिकेशन करवाना होता है. साथ ही किसानों को अपना आधार कार्ड भी लिंक करवाना होता है.

कितने लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ किसान ही इस लाभ के हकदार होंगे. जो किसान रजिस्टर्ड है और सभी शर्तों का पालन कर रहे हैं, उन्हें 22वीं किस्त मिलेगी. बता दें पिछली बार आई किस्त से 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला था. इस बार भी इतने या इससे अधिक किसानों को फायदा पहुंच सकता हैं. वहीं, कुछ किसान जिन्हें 21वीं किस्त प्राप्त नहीं हुई थी. वे इस बार दोनों किस्तों का भुगतान प्राप्त करेंगे. सरकार इस साल अपने लाभार्थियों की संख्या में इजाफा भी कर सकती है. 

किसानों के लिए जरूरी सलाह

सभी किसान पात्रों को सलाह दी जाती है कि 22वीं किस्त कभी भी जारी की जा सकती है. इसलिए, वे अपना स्टेटस चेक करते रहे और उससे जुड़े जरूरी कार्य पूरे कर लें. अगर केवाईसी जैसे कार्य पूरे नहीं होंगे तो किस्त के पैसे नहीं आएंगे. बता दें कि देश के करोड़ों किसान इस योजना पर आधारित हैं. मोदी सरकार की इस कल्याणकारी योजना की मदद से गरीब किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है, जो उन्हें घरेलू कार्यों में काम आती है. माना जा रहा था कि 22वीं किस्त के पैसे होली से पहले रिलीज कर दिए जाएंगे. मगर अब नया अपडेट 13 मार्च का बताया जा रहा है. किस्त और योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- LPG ही नहीं मिडिल ईस्ट युद्ध का CNG और PNG पर भी पड़ सकता है असर, आगे क्या?

 

Continue reading on the app

Thalapathy Vijay की लाइफ में जिसने मचाई खलबली, उस हसीना की 5 सबसे कमाऊ फिल्में

सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी है। बता दें कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक फाइल किया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की जिंदगी में जिस हसीना की वजह खलबली आई है उसका नाम तृषा कृष्णन है।

Continue reading on the app

  Sports

पैर में छाले... मांसपेशियों में खिंचाव, लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, क्या खत्म होगा 25 साल का खिताबी सूखा

Lakshya Sen final all englad open: लक्ष्य सेन ने शानदार जीत दर्ज कर ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. भारत क्या इस टूर्नामेंट में 25 साल का खिताबी सूखा इस बार खत्म कर पाएगा. लक्ष्य 2022 में उपविजेता रहे थे, इसलिए यह उनका दूसरा ऑल इंग्लैंड फाइनल होगा. Sat, 7 Mar 2026 22:47:24 +0530

  Videos
See all

छुट्टी नहीं मिलने पर Loco Pilot ने दिखा दी... #locopilot #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T21:15:03+00:00

Finger Calling Device Explained: उंगली कान पर रखो और कॉल उठाओ! World's Smartest Smart Ring #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T22:00:47+00:00

IDF का महाधमाका! ईरान के मिसाइल प्लांट और डिफेंस रूम तबाह | | #middleeastwar #iran #saubaatkiekbaat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T21:30:16+00:00

जंग के पहले 100 घंटे, America को पड़ा 31,000 करोड़ का झटका! | Iran Israel War | Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T21:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers