Responsive Scrollable Menu

कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। रोजाना योगाभ्यास स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में महत्पवूर्ण भूमिका अदा करता है। कई लोग आम योगासन को बारे में तो जानते हैं, लेकिन उत्थित पार्श्वकोणासन के बारे में कम ही जानते हैं। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के शारीरिक लाभ मिल सकते हैं।

उत्थित पार्श्वकोणासन एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ विस्तारित पार्श्व कोण मुद्रा है। यह खड़े होकर किया जाने वाला योगासन है, जो तत्वों को मिलाकर शरीर के साइड भाग को खोलता है।

इसके नियमित अभ्यास से शरीर के दोनों तरफ में गहरा खिंचाव आता है, जिससे कमर दर्द में राहत मिलती है और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। योग विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना 30-60 सेकंड तक इसके अभ्यास से जीवनशैली बेहतर हो सकती है। हालांकि, इसके साथ संतुलित आहार भी लेना चाहिए।

इसको करना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर दोनों पैरों को एक दूसरे से दूर फैला लें। अब दाहिने पैर के पंजे को बाहर की तरफ घुटने से धीरे-धीरे मोड़ें और उसी मुद्रा में नीचे की ओर बैठें। फिर अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के पास जमीन पर रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा 90 डिग्री के एंगल में रखने की कोशिश करें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहने की कोशिश करें, फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। हालांकि, शुरुआती अभ्यासकर्ताओं को इसको करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आदत हो जाएगी और शरीर खुलने लगेगा।

आयुष मंत्रालय ने इसको करने के फायदे पर अहम प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, यह एक खड़ी मुद्रा वाला योगासन है, जो पेट के अंगों की मालिश करता है, पाचन में सुधार लाता है, और पैरों व रीढ़ को मजबूत करता है। इसके अलावा, शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है और रीढ़ की हड्डी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वहीं, इससे दिमाग को शांति भी मिलती है और मानसिक तनाव से भी दूरी बनी रहती है।

इसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं, लेकिन शुरुआत में इसको किसी योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही करें, और अगर आपको कोई गंभीर चोट, माइग्रेन, या हाल ही में कोई सर्जरी हुई है, तो करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह लें।

--आईएएनएस

एनएस/पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Preity Zinta Property Deal: प्रिटी जिंटा ने मुंबई में बेचा लग्जरी फ़्लैट, कीमत कर देगी हैरान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में मौजूद अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की डील करोड़ों रुपए में हुई। खास बात यह है कि यह फ्लैट उन्हें बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट समझौते के तहत मिला था।

Continue reading on the app

  Sports

'सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...' मोहम्मद आमिर का कैफ पर निजी हमला, आंकड़ों के साथ घेरा

Mohammad Amir hits back at Kaif: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मैदान के बाहर 'वाकयुद्ध' छिड़ गया है. मोहम्मद आमिर ने मोहम्मद कैफ पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें 'अटेंशन सीकर' बताया है. आमिर ने कैफ के आईपीएल स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह सिर्फ सौरव गांगुली की मेहरबानी और फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया में थे. भारत द्वारा आमिर की दोनों भविष्यवाणियों (सेमीफाइनल और फाइनल) को गलत साबित करने के बाद यह जुबानी जंग अब और भी निजी और कड़वी हो गई है. Fri, 6 Mar 2026 23:22:34 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान में बजा सायरन, बंकर में भागे लोग! | Khamenei | Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:30:04+00:00

‘फांसी घर’ विवाद पर Arvind Kejriwal का बड़ा बयान ! | #shortsvideo #shorts #aapdelhi #arvindkejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:24:47+00:00

Iran War - oil price shock warning as Gulf states say exports may be cut off | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:32:31+00:00

राज्यसभा, विधान परिषद बेकार आदमी की जगह है - Pappu Yadav | #shortsvideo #shorts #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:39:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers