Responsive Scrollable Menu

Trump tells Iran to surrender claiming its airforce and navy are "gone" | BBC News

Donald Trump has called on Iran to surrender, claiming it no longer has the ability to defend itself against US and Israeli attacks. The US President said that Iran’s air force and navy were “gone”. He claimed: "We’re destroying more of Iran’s missile and drone capability every single hour, knocking them out... Iran have no air force, they have no air defence. All of their airplanes are gone, their communications are gone.... Their navy is gone”. Trump also said he must “be involved in the appointment” of Iran’s next leader and dismissed as “unacceptable" the idea of Ayatollah Ali Khamenei’s son, Mojtaba Khamenei, succeeding his father as the country's Supreme Leader. Meanwhile Israel has continued its assault on Lebanon. It has begun striking what it describes as Hezbollah infrastructure in the Dahiya neighbourhood, a densely populated commercial and residential area in the southern suburbs of Beirut.  The IDF had earlier issued forced evacuation orders for the whole population of Beirut’s southern suburbs – home to 500,000 people – leading to widespread panic and huge queues of traffic as people tried to flee. Reeta Chakrabarti presents BBC News at Ten reporting by Tom Bateman, Lyse Doucet, James Waterhouse, Nick Beake, Hugo Bachega, Chris Mason, Jessica Parker, Wyre Davies and Paul Adams. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्‌ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी

कनाडा में कत्ल की गई पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल हमेशा निहंगों और खालिस्तानियों को टारगेट करती थी। खालिस्तानियों को वह गुंडा कहती थी तो निहंगों को क्रिमिनल, हालांकि वह ये भी साफ करती थी कि अच्छे निहंगों का वह दिल से सम्मान करती है। खालिस्तानी होना भी गलत नहीं लेकिन ठीक वही हैं जो लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांग रखते हैं। नैन्सी के जट्‌ट सिख होने पर भी सवाल खड़े होते रहे। कोई उन्हें ब्राह्मण तो कोई बंगाली बताता रहा। मगर, एक इंटरव्यू में उसने बताया था कि वह सिख परिवार से ही है। उसकी शादी भी हुई थी, पति इंजीनियर था लेकिन पति के साथ धार्मिक वजहों से विवाद हो गया। जिसके बाद झगड़े बढ़े तो उसने तलाक ले लिया। नैन्सी का मंगलवार रात को कनाडा के विंडसर में चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। हालांकि अभी तक कातिलों का पता नहीं चला है लेकिन मां छिंदरपाल कौर ने खालिस्तानियों पर शक जताया है। वहीं कनाडा की पुलिस ने भी लोगों से इस कत्ल के बारे में किसी तरह की सूचना होने पर उसे शेयर करने के लिए कहा है। मोनीप्रीत कैसे बनी नैन्सी ग्रेवाल, स्टेज पर सिंगिंग करने वाली कैसे कनाडा पहुंची, जट्‌ट सिख न होने पर क्या दिया था जवाब, तलाक को लेकर क्या कहा और निहंगों-खालिस्तानियों से कैसे हुई दुश्मनी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले नैन्सी के बारे में जानिए… जट्‌ट होने पर सवाल उठे तो कहा- मां गिल थी, दादी बराड़ सोशल मीडिया पर नैन्सी ग्रेवाल के जट्‌ट सिख होने पर सवाल खड़े होते थे। कोई उसे ब्राह्मण तो कोई उसे बंगाल का बताता था। इस पर भी एक इंटरव्यू में उसने अपने पूरे खानदान के बारे में बताया था। इंटरव्यू में नैन्सी ग्रेवाल ने बताया था कि मैं ग्रेवाल परिवार में जन्मी हूं। मेरी मां गिल परिवार से है। मेरी नानी मांगट है। दादी मेरी बराड़ है। तलाक पर कहा था- पति मेंटली सिक था नैन्सी ग्रेवाल की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया में सवाल खड़े होते रहे हैं। उस पर भी उसने स्पष्ट किया कि मैं डायवोर्सी हूं। जिससे मेरी शादी हुई थी, वह मैकेनिकल इंजीनियर था। वो सभी धर्मों को गालियां देता है। वो मेंटली सिक था। रोज झगड़े हो रहे थे। वो चाहता था कि मेरा सारा पैसा उसके पास जाए। हालांकि उसे मेरी सिंगिंग पसंद थी। वो चाहता था मैं गाऊं। शादी से पहले मैंने शर्त रखी थी कि मुझे अपने परिवार को पालना है क्योंकि मैंने अपने पापा को अस्पताल के बेड पर वादा किया था कि आपका परिवार का पालन पोषण मैं करूंगी। मेरे पति ने मुझे पैसे देने से मना किया तो हमारा डिवोर्स हो गया। जानिए, निहंगों-खालिस्तानियों से क्यों नाराज थी नैन्सी ********************* नैन्सी ग्रेवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में 26 मार्च से शुरू होंगे ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भारत में आदिवासी खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games- KITG) 2026 का आयोजन 26 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ के तीन शहरों- रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में किया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की।

इन खेलों में देशभर के आदिवासी क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सात पदक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल हैं। इसके अलावा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मल्लखंभ और कबड्डी को डेमो गेम्स के रूप में शामिल किया गया है।

खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का उद्देश्य देश के हर युवा को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा,
“यह आयोजन हमारे प्रयासों का हिस्सा है, जिससे उन युवाओं को मंच मिल सके जो खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही पहचान और अवसर मिलने की जरूरत है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स ऐसे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल ढांचे से जोड़ने में मदद करेंगे, जिससे भविष्य में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

इस आयोजन का लोगो, थीम सॉन्ग और आधिकारिक मैस्कॉट ‘मोरवीर’ 23 दिसंबर को बिलासपुर के स्वर्गीय बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन्च किया गया था। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

मैस्कॉट ‘मोरवीर’ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। इसमें ‘मोर’ का अर्थ छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘मेरा’ या ‘हमारा’ होता है, जबकि ‘वीर’ साहस और पराक्रम का प्रतीक है। यह मैस्कॉट आदिवासी समाज की शक्ति, गर्व और पहचान को दर्शाता है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघों और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति के सहयोग से किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी तकनीकी मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप रखे जाएंगे।

छत्तीसगढ़ इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह पहल न केवल आदिवासी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देगी, बल्कि जमीनी स्तर पर खेलों में भागीदारी बढ़ाने और आदिवासी सशक्तिकरण को भी मजबूत करेगी।

Fri, 06 Mar 2026 13:26:48 +0530

  Videos
See all

America को Ukraine की जरूरत | #zelenskyy #trump #iranisraelwar #warnews #iran #viralnews #tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:15:45+00:00

Iran Israel US war: मिडिल ईस्ट पर Rajnath Singh का बड़ा बयान! | PM Modi | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:16:16+00:00

Israel Iran War Live : इजराइल-ईरान युद्ध में 3.7 अरब डॉलर खर्च | America | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:16:36+00:00

कुवैत में US एयरबेस में आग! डरावना फुटेज वायरल | #iranisraelwar #warnews #iran #viralnews #tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers