Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश में कलेक्टरों की परफॉर्मेंस पर सीएम मोहन यादव की नजर, गेहूं खरीदी और ऑफिस टाइमिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश

मध्य प्रदेश में अधिकारियों की कार्यशैली और प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को मंत्रालय से सभी जिला कलेक्टरों के साथ वर्चुअल संवाद करते हुए सीएम ने साफ संदेश दिया कि जो अधिकारी काम में प्रदर्शन और परिणाम देंगे, वे ही मैदान में टिके रहेंगे। उन्होंने कार्यालयीन समय …

Continue reading on the app

नीरव मोदी के दोनों भाई निहाल-नीशाल को कोर्ट का नोटिस:₹23,780 करोड़ के PNB घोटाले में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 7 मई तक मांगा जवाब

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ₹23,780 करोड़ के घोटाले में अब मुख्य आरोपी नीरव मोदी के परिवार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने नीरव मोदी के दो भाइयों, नीशाल और निहाल मोदी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि उन्हें 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' (FEO) क्यों न घोषित किया जाए? प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में अर्जी लगाकर दोनों भाइयों को भगोड़ा घोषित करने की मांग की थी। विशेष जज एवी गुजराती ने बुधवार को नोटिस जारी किए। कोर्ट ने न सिर्फ भाइयों को, बल्कि नीरव मोदी की कंपनी के सीनियर अधिकारियों- आदित्य नानावती और संदीप मिस्त्री को भी इसी तरह के नोटिस भेजे हैं। इन सभी को 7 मई तक अपना जवाब देना होगा। क्या है PNB घोटाला? यह देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर बैंक अधिकारियों को रिश्वत देकर फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (FLCs) के जरिए ₹23,780 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी करने का आरोप है। नीरव मोदी: फिलहाल लंदन की जेल में बंद है। मेहुल चोकसी: बेल्जियम में प्रत्यर्पण की कार्रवाई का सामना कर रहा है। निहाल और नीशाल पर क्या हैं आरोप? ED की चार्जशीट के मुताबिक, नीरव मोदी के दोनों भाइयों ने घोटाले की रकम को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाई थी: निहाल मोदी: ED का दावा है कि निहाल ने फर्जी कंपनियों और विदेशी ट्रांजेक्शन के जरिए नीरव मोदी के करोड़ों रुपए छिपाने और इधर-उधर करने में मदद की। निहाल को 2025 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल वहां प्रत्यर्पण की कार्रवाई का सामना कर रहा है। नीशाल मोदी: जांच एजेंसी के अनुसार, नीशाल दुबई स्थित फर्जी कंपनियों में डमी पार्टनर्स की नियुक्ति में शामिल था। 2011 से 2013 के बीच वह कई फर्जी कंपनियों में सिग्नेटरी या बेनेफिशियरी (लाभार्थी) रहा है। 7 मई की तारीख क्यों है अहम? अदालत ने नीरव मोदी के करीबियों को 7 मई तक का समय दिया है। यदि वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं या कोर्ट के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार उनकी वैश्विक संपत्तियों को पूरी तरह से जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर सकेगी। क्या होगा भगोड़ा घोषित होने पर? एक बार जब कोर्ट किसी व्यक्ति को आधिकारिक तौर पर 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित कर देती है, तो जांच एजेंसियों को उस व्यक्ति की देश और दुनिया में मौजूद संपत्तियों को कुर्क या जब्त करने का कानूनी अधिकार मिल जाता है। नीरव मोदी को अदालत ने साल 2019 में ही भगोड़ा घोषित कर दिया था, जबकि उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ ऐसी ही अर्जी अभी पेंडिंग है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… भगोड़े नीरव मोदी की प्रत्यर्पण रोकने के लिए नई अपील: 6,498 करोड़ के PNB घोटाले में भारत नहीं आना चाहता; ब्रिटिश कोर्ट पहले ही मंजूरी दे चुकी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने लंदन की एक कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की नई अपील दाखिल की है। भारत की ED और CBI की टीमें भी लंदन में मौजूद हैं। वो क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (CPS) की मदद कर रही हैं ताकि नीरव की अपील का विरोध किया जा सके। नीरव को भारत में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है और वो पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में ट्रायल का सामना करने के लिए वांटेड है। नीरव पर 6,498 करोड़ रुपए से ज्यादा के फ्रॉड का आरोप है। ब्रिटेन की एक कोर्ट ने पहले ही भारत सरकार के पक्ष में उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

1.4 अरब की ताकत बनाम 50 लाख का जज्बा: 'भारत बना सकता है 3 वर्ल्ड कप टीमें', ग्लेन फिलिप्स ने फाइनल से पहले शुरू किया माइंड गेम

Glenn Phillips mind game: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि भारत से निकलने वाली प्रतिभा बहुत ही शानदार है. शायद वे तीन टीमें बना सकते हैं जो विश्व कप में बराबरी से खेल सकती हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टकराएंगी. Fri, 6 Mar 2026 21:25:41 +0530

  Videos
See all

Iran गुच्छे में मार रहा मिसाइल, मिडिल ईस्ट से Isreal तक में क्या कोहराम मचा| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:41:19+00:00

#shorts: बीच सड़क पर महिला का बवाल, Video Viral | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:32:03+00:00

Iran vs Israel : युद्ध से डॉलर उगाही करेंगे ट्रंप #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:35:41+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: अमेरिकी अनुमति पर PM Modi पर निशाना ! | India-Russia Oil Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers