Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में 3 भारतीय फाइनल में:जेवलिन में आशीष यादव और धरणीधरन, डिस्कस में अमानत कंबोज ने बनाई जगह

अमेरिका के यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के तीन खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। पुरुषों के जेवलिन थ्रो में आशीष यादव और टी धरणीधरन ने क्वालीफाई किया, जबकि महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत कंबोज ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। जेवलिन थ्रो: आशीष ओवरऑल दूसरे स्थान पर, धरणीधरन भी फाइनल में 19 साल के आशीष यादव ने पुरुषों के जेवलिन थ्रो के ग्रुप-ए क्वालीफिकेशन में 69.87 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, ओवरऑल रैंकिंग में वे साउथ अफ्रीका के जन-हेन्ड्रिक हेमंस (76.02 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। आशीष का करियर और सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74.49 मीटर है। इस इवेंट में ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 72.50 मीटर था, जिसे केवल हेमंस ही पार कर सके। भारत के दूसरे जेवलिन थ्रोअर टी धरणीधरन ने 68.07 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप-बी में पांचवां स्थान हासिल किया। ओवरऑल वे 12वें और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। जेवलिन थ्रो का फाइनल शुक्रवार को होगा। इस इवेंट का U20 विश्व रिकॉर्ड भारत के नीरज चोपड़ा के नाम है। उन्होंने 2016 में 86.48 मीटर का थ्रो किया था। डिस्कस थ्रो: अमानत ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत कंबोज ने ग्रुप-ए में 52.58 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वे ग्रुप में छठे और ओवरऑल 12वें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। चीन की सू यिशिन 58.06 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं। इस इवेंट का ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 55 मीटर था। 800 मीटर: मोगाली वेंकटराम सेमीफाइनल में, उविन आनंद बाहर पुरुषों की 800 मीटर रेस में मोगाली वेंकटराम ने हीट-5 में 1 मिनट 52.81 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं, उविन आनंद हीट-1 में 1 मिनट 52.37 सेकंड का समय निकालने के बावजूद सातवें और ओवरऑल 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए। युगांडा के शफेक मुरुंगी 1 मिनट 46.64 सेकंड के समय के साथ पहले दौर में सबसे तेज रहे। 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले: भारतीय टीम पहले दौर से बाहर पीयूष राज, तहुरा खातून, सैयद सबीर और थिया अरुमुगम की भारतीय टीम 3 मिनट 22.85 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रही। ओवरऑल भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही और पहले दौर से ही बाहर हो गई। अमेरिका 3 मिनट 18.26 सेकंड के समय के साथ सबसे तेज रहा। 2022 के पिछले संस्करण में भारत ने इसी स्पर्धा में 3 मिनट 17.76 सेकंड के एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट-खिलाड़ियों को अब 5.20 मिनट में फिटनेस-टेस्ट पास करना होगा:BCCI ने 40 सेकेंड समय घटाया, इंजरी और गिरती फिटनेस को लेकर फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का बेस टाइम 6 मिनट से घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया है। यानी अब खिलाड़ियों को 1200 मीटर की दौड़ इस तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

तन्वी शर्मा कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं:श्रेयांशी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया; पिछले हफ्ते ताइपे ओपन जीता था

भारत की 17 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है। पिछले हफ्ते ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली तन्वी ने अब कोरिया मास्टर्स 2026 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आसान में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन श्रेयांशी वालिशेट्टी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया। पहला गेम: शुरुआती बढ़त के बाद तन्वी ने बनाई पकड़ दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की शुरुआत में श्रेयांशी ने बढ़त बनाई, लेकिन तन्वी ने जल्द ही वापसी करते हुए मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। दमदार मूवमेंट और आक्रामक स्ट्रोक्स के दम पर उन्होंने पहला गेम 21-16 से जीत लिया। दूसरा गेम: श्रेयांशी ने मुकाबले में की वापसी दूसरे गेम में श्रेयांशी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने मिड-गेम ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली और आखिर तक दबदबा बनाए रखते हुए 21-17 से गेम जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। तीसरा गेम: तन्वी ने नहीं दिया कोई मौका निर्णायक गेम में तन्वी पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने शुरुआत से बढ़त बनाई और श्रेयांशी को वापसी का मौका नहीं दिया। वर्ल्ड रैंकिंग में 30वें नंबर की तन्वी ने तीसरा गेम 21-13 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। क्वार्टर फाइनल में रक्षिता या मनामी से मुकाबला अब क्वार्टर फाइनल में तन्वी का सामना भारत की रक्षिता श्री रामराज और जापान की मनामी सुइजु के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या कोहली नहीं... अजिंक्य रहाणे ने इस दिग्गज को बताया भारत का सबसे महान क्रिकेटर

Ajinkya Rahane picks all time great Indian: अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर को भारत का 'ऑल टाइम ग्रेट' क्रिकेटर बताया है. 2011 से 2023 तक तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने कहा कि किसी एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन सचिन का प्रभाव सबसे ऊपर है. 24 साल के करियर में 664 इंटरनेशनल मैच, 100 शतक और 2011 विश्व कप जीत दर्ज करने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' को रहाणे ने हर पीढ़ी के लिए सबसे महान बताया. Thu, 6 Aug 2026 23:26:13 +0530

  Videos
See all

Punjab Election से पहले Harbhajan Singh ने CM Bhagwant Mann पर साधा निशाना.. दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:56:29+00:00

Yogi Adityanath Live Speech: 'ST समाज सिर्फ वोट बैंक नहीं', विपक्ष पर योगी का सीधा हमला | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T23:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers