Lock Upp 2 से बाहर आते ही श्रेया और शिवांगी की हुई दोस्ती? आफ्टर पार्टी में एक साथ झूमती दिखीं
Shreya Kalra-Shivangi Joshi Video: नेटफलिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ को उसका विनर मिल गया है. 5 अगस्त, 2026 को हुई फिनाले में श्रेया कालरा ने सबको हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं, शिवांगी जोशी और योगेश रावत पहले और दूसरे रनरअप रहे. इस बीच अब जीत के बाद श्रेया और शिवांगी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पार्टी करते नजर आ रहे हैं, तो क्या अब दोनों के बीच दोस्ती हो गई है.
फराह खान की पार्टी में पहुंचे लॉकअप स्टार्स
‘लॉकअप 2’ के फिनाले के बाद शो की होस्ट फराह खान ने अपने घर में पार्टी होस्ट की थी. जिसमें लॉक अप 2 के सभी कंटेस्टेंट्स से लेकर शो की मेकर एकता कपूर और कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे. इस दौरान हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमौला, पेमेला, वरुण, योगेश, श्रेया और शिवांगी हर कोई नजर आया. सभी लोग एक दूसरे के साथ बातचीत करते और मस्ती करते नजर आए. वहीं, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया भी पार्टी में पहुंची थी.
श्रेया और शिवांगी की हुई दोस्ती?
इस पार्टी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में श्रेया और शिवांगी को साथ में डांस करते देखा गया. एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनों ही साथ में डांस करते नजर आए और इस दौरान दोनों के ही चेहरे पर मुस्कान थी. जिसके बाद हर्षद चोपड़ा ने भी वीडियो में एंट्री मारी और वो प्यार वाला इशारा करते दिखे. ऐसे में अब फैंस ये सवाल उठाने लगे कि क्या इनकी दोस्ती हो गई है. वहीं, कई लोगों को दोनों का साथ पसंद आया और वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. लोगों को कहना है कि गेम शो में जो हुआ उसे भूलकर आगे बढ़ना चाहिए.
ये भी पढ़ें-Lock Upp 2 Winner: कौन हैं Shreya Kalra? जो बनी 'लॉकअप 2' की विनर, जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
लॉकअप 2 में कैसा था श्रेया-शिवांगी का रिश्ता
बता दें, ‘लॉकअप 2’ में जब तक शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा थी, दोनों के रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे. श्रेया पहले दिन से एक्ट्रेस को टारगेट किया. साथ ही शिवांगी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बोलती दिखी थीं. हालांकि, उसके बाद जब शिवांगी को भी उनके बारे में पता लगा, तो दोनों की खूब लड़ाई हुई. यहां तक कि आखिरी एपिसोड में भी दोनों आमने-सामने आ गई थीं. अब शो से बाहर दोनों का रिश्ता कैसा रहेगा, ये कोई नहीं जानता. लेकिन फैंस उन्हें दोस्ती करते देखना जरूर चाहते हैं.
श्रेया-शिवांगी के वीडियो में कुशाल का कमेंट
श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के वीडियो में सबसे शॉकिंग बात ये रही कि इसमें एक्टर कुशाल टंडन ने भी कमेंट किया है. वो लिखते हैं- 'मुझे हर हफ्ते अपना क्रॉसओवर चाहिए.' अब क्योंकि वो इस वक्त ‘अलायंस’ के घर में बंद हैं, तो कैसे और किसके बोलने पर यह कमेंट हो रहे हैं. हालांकि ये बात तो साफ है ये कि कुशाल ने ये कमेंट श्रेया और शिवांगी के लिए नहीं बल्कि एकता कपूर के लिए लिखा है. वहीं, बता दें कि शिवांगी और कुशाल एक दूसरे को डेट कर चुके हैं और लॉकअप में श्रेया ने दावा किया था कि उनकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था.
ये भी पढ़ें- हिंदू से मुस्लिम बनी ये एक्ट्रेस, पूजा-पाठ नहीं रखती हैं रोजा, बेटे को भी सिखाती हैं 'अलिफ-बे' का कायदा
पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े ऐलान, 3 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी समेत कई फैसलों को मंजूरी
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं सार्वजनिक सेवाओं में सुधार लाने और राज्य में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई ऐतिहासिक फैसले लिए। मंत्रिमंडल ने गैर-सहायता प्राप्त निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा फीस में अनुचित और अवैध वृद्धि को …
The post पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े ऐलान, 3 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी समेत कई फैसलों को मंजूरी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar








.jpg)
