ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की SA20 में एंट्री, सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए करेंगे डेब्यू
आस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श एसए20 में पदार्पण करके तीन बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप से जुड़ेंगे जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन अब मुंबई इंडियंस केपटाउन की जगह डरबन सुपर जाइंट्स के लिये खेलेंगे। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास क्विंटोन डिकॉक, मैथ्यू ब्रीज्के, जोर्डन हरमान और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं कुरेन इंग्लैंड के अपने साथी जोस बटलर के साथ सुपर जाइंट्स टीम का हिस्सा होंगे।
इसे भी पढ़ें: अचानक भारत के वायुसेना प्रमुख पहुंचे Vietnam , Brahmos के दम से हिला चीन
पिछली उपविजेता प्रिटोरिया कैपिटल्स को शीर्षक्रम में फिल साल्ट और आस्ट्रेलिया के मैट शॉर्ट जैसे बल्लेबाज मिल गए हैं।उनके पास डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफान रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल और कोनोर ईस्टरहुइजेन जैसे आक्रामक बल्लेबाजभी हैं। इंग्लैंड के हरफनमौला विल जैक्स अब कैपिटल्स की जगह एमआई केपटाउन टीम में होंगे।वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेल चुके हैं और द हंड्रेड में एमआई लंदन टीम का हिस्सा हैं। डरबन सुपर जाइंट्स और पार्ल रॉयल्स ने नीलामी से पहले अपने 19 खिलाड़ियों की टीम पूरी कर ली है।
बाकी चार टीमों के लिये 19 स्थान उपलब्ध हैं। एसए20 के लीग कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि मार्श, कुरेन और साल्ट जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी बताती है कि लीग कितनी लोकप्रिय हो गई है। उन्होंने कहा ,‘‘ पांचवां सत्र लीग का सबसे दमदार सत्र होगा।
इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे Mohit HS, संयोग से बने थे गोलकीपर
हमारे पास मिचेल मार्श, जो रूट, सैम कुरेन और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी होंगे।नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें लगभग चुन ली है।’’ एसए20 का अगला सत्र 17 जनवरी से शुरू होगा जबकि फाइनल 21 फरवरी को केपटाउन में खेला जायेगा।
PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन
तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान समेत पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी जाम्बिया के लुसाका में अनधिकृत टूर्नामेंट एशियाई लीजैंड्स खेलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दो साल के लिये प्रतिबंधित हो सकते हैं। पीसीबी ने यहां जारी बयान में स्पष्ट किया है किएशियाई लीजैंड्स जैसे अनधिकृत टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी जिसमें मान्यता प्राप्त विदेशी लीग में भाग लेने पर दो साल का प्रतिबंध शामिल है। बयान में कहा गया ,‘‘ इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या पाकिस्तान सुपर लीग में दो साल तक क्रिकेट, कोचिंग, सलाहकार, मेंटोर या अन्य पद पर भी काम नहीं कर सकेंगे।’’ सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान के कई नामचीन खिलाड़ियों के नाम लीग की पाकिस्तान पैंथर्स टीम में थे लेकिन लीग अनधिकृत होने का पता चलने पर उन्होंने नाम वापिस ले लिये।
इसे भी पढ़ें: Gujarat में Analog Paneer, चीज़ और मक्खन पर प्रतिबंध, बिक्री पर होगी कार्रवाई
इनमें मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर और उमर अकमल शामिल है। मोहम्मद इरफान, इमरान नजीर, तौफीक उमर, राहत अली, यासिर शाह, जाहिद महमूद, हसन रजा और इबरार हुसैन ने हालांकि 31 जुलाई को एक मैच खेला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








