सलमान खान और बहन अलवीरा को कोर्ट का समन, जानें कथित धोखाधड़ी केस का पूरा सच
चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अन्य आरोपियों को 5 अक्टूबर 2026 को पेश होने का आदेश दिया है। 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में समन किया गया है।
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से उमस से राहत, IMD ने जारी किया Orange Alert
नयी दिल्ली, छह अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिनभर गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi










