Responsive Scrollable Menu

LIC में मिल रहा महिलाओं को कमाई का मौका, घर संभालने के साथ हर महीने होगी इतनी इनकम

LIC Bima Sakhi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पिछले सात दशक से तरह-तरह की स्कीम चलाकर लोगों को आर्थिक मदद कर रही है. एलआईसी ऐसी तमाम स्कीम चलाती है जो इंसान के जीवित रहने के साथ-साथ उसकी मृत्यु के बाद उसके परिवार की आर्थिक मदद करती है. हालांकि इसमें उन्हें कुछ निवेश करना होता है, लेकिन एलआईसी महिलाओं के लिए एक ऐसे स्कीम लेकर आई है.

जो उन्हें घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ उन्हें कमाई का मौका दे रही है. जिससे ये महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की भी आर्थिक मदद कर सकें. दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना के बारे में. जिसके जरिए महिलाएं हर महीने 5000 से 7000 रुपये कमा सकती हैं. तो चलिए जानते हैं एलआईसी की बीमा सखी योजना के बारे में.

जानें क्या है LIC की बीमा सखी योजना

बता दें कि एलआईसी ने इस स्कीम की शुरुआत ऐसी महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू की है जो घर संभालते हुए पैसे कमाने का सपना देख रही हैं. अगर आप भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं लेकिन आपने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है तो ये स्कीम आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. क्योंकि इस योजना के तहत आप एलआईसी की एजेंट बन सकती हैं जिससे आपको हर महीने कमाई होगी.

इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसकी योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें सीखने के दौरान भी एलआईसी आपको हर महीने एक तय स्टाइपेंड देती है. जो पहले साल करीब 7000 रुपये होगा और दूसरे साल 6000 रुपये जबकि तीसरे साल 5000 रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी.

फील्ड में उतरने से पहले ही कमाई का मौका

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं को स्टाइपेंड देता है जिसका मकसद है कि शुरुआत में बीमा सखी पर आर्थिक दबाव कम हो और आपका मन अपनी ट्रेनिंग में लगा रहे. यही नहीं जब आप काम सीख रही होती हैं. तब भी आपकी रेगुलर इनकम होती रहे. जो आपका आत्मविश्वास बढाने का काम करेगा और उससे आप फील्ड में उतरने के पूरी तरहह से तैयार हो जाएं.

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद होगी असली कमाई

लेकिन जब आपकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी, उसके बाद आपकी असली कमाई की शुरुआत होगी. जब आप बीमा सखी के रूप में फील्ड में उतरेंगी और एक एजेंट के रूप में आप पॉलिसी बेचेंगी आपको हर महीने कमीशन मिलेगा. इसके अलावा एलआईसी द्वारा तय किया गया टारगेट पूरा करने पर भी आपको एक्स्ट्रा इंसेंटिव मिलेगा. यानी फिक्स राशि के साथ आपके प्रदर्शन के आधार पर आपको कमाई का मौका भी मिलेगा.

नेटवर्क मजबूत होने पर बढ़ेगी इनकम

इसके साथ-साथ जैसे-जैसे आपका नेटवर्क मजबूत होगा वैसे-वैसे आपकी इनकम भी बढ़ने लगेगी. एलआईसी की इस स्कीम को आप अपनी सुविधा के हिसाब से पार्ट टाइम या फुलटाइम करियर ऑप्शन के रूप में भी चुन सकती हैं. जो आपकी कमाई की लिमिट को खत्म कर देगा. यानी आप जितना काम करेंगे आपको पैसा भी उतना ही मिलेगा. यही अधिकतम इनकम की सीमा भी खत्म हो जाती है. किसी महीने आप ज्यादा काम करेंगे तो ज्यादा आमदनी होगी, अगर कम काम किया तो आमदनी भी कम होगी.

कौन बन सकता है एलआईसी की बीमा सखी?

LIC की बीमा सखी योजना का लाभ पाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. जबकि अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष रखी गई है. यानी आप 70 वर्ष की आयु तक काम कर सकती हैं. इसके साथ ही आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा पास की हो. यहां समझने वाली बात ये है कि जो महिलाएं पहले से LIC एजेंट या कर्मचारी हैं. वह इस योजना में शामिल नहीं हो सकतीं.

जबकि बाकी सभी पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. इस योजना के लिए आपके पास 10वीं की मार्कशीट, आयु प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ होना चाहिए. इस योजना के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. या फिर अपनी नजदीकी एलआईसी शाखा में जाकर फॉर्म भर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: LIC Scheme: खास है LIC की जीवन आनंद पॉलिसी, महज 45 रुपये के निवेश से इकट्ठा कर पाएंगे 25 लाख

Continue reading on the app

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, 8.5 प्रतिशत तक उछाले

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को डिफेंस स्टॉक्स में मजबूती देखी जा रही है और दोपहर के कारोबार तक यह 8.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

डिफेंस शेयरों की तेजी को लीड करने का काम सरकारी शिपब्लिडिंग कंपनी मझगांव डॉक कर रही थी। दोपहर 2 बजे शेयर 8.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,348 पर था।

इसके बाद डेटा पैटर्न का शेयर 6.29 प्रतिशत, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का शेयर 5.54 प्रतिशत, डीसीएक्स सिस्टम्स 4.34 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्ड 4.31 प्रतिशत, बीईएल 4.25 प्रतिशत, एस्ट्रा माइक्रोवेव 3.51 प्रतिशत, भारत डायनेमिक्स का शेयर 1.75 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

यूनिमेक एयरोस्पेस, मिश्रधातु, एमटीएआर टेक, पारस डिफेंस, बीईएमएल, सोलार इंडस्ट्रीज, जेन टेक और एचएएल का शेयर भी हरे निशान में था।

वहीं, साइएंट डीएलएम और डायनामेटिक टेक के शेयर में क्रमश: 1.32 प्रतिशत और 1.69 प्रतिशत की गिरावट थी।

डिफेंस शेयरों में तेजी के कारण सभी सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.50 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था।

डिफेंस शेयरों में तेजी की वजह अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ना है। इसके कारण माना जा रहा है कि डिफेंस से जुड़े उपकरणों की मांग बढ़ सकती है और इसका फायदा भारतीय डिफेंस कंपनियों को मिल सकता है।

व्यापक बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 180 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,296 और निफ्टी 76 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,558 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 281 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,206 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,368 पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

उज्जैन स्टेशन पर चलती ट्रेन में फिसले यात्री को RPF जवान ने बचाया, खाने का सामान लेने उतरा था, चढ़ते वक्त फिसला पैर

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री जाहिद का संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाले थे, लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवान शिवराम मीणा ने तत्काल पकड़कर उन्हें प्लेटफॉर्म की ओर खींच … Fri, 06 Mar 2026 22:32:01 GMT

  Videos
See all

आप ईरान के साथ हैं या भारत के साथ?। Shorts | Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:46:14+00:00

ख़ामेनई के नाम पर भारत में प्रदर्शन क्यों? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:38:51+00:00

India Oil Crisis: भारत में फिलहाल तेल की क्या स्थिति! | Trump | PM Modi | Us Iran War | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:32:57+00:00

Trump-Netanyahu का गुस्सा भारत में क्यों? | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T17:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers