Poonch Blast: LOC के पास बारूदी सुरंग में हुआ ब्लास्ट, सेना के दो जवान घायल
Poonch Blast: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो सैन्य जवान घायल हो गए. दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना पुंछ के मेंढर सेक्टर की है. दरअसल, मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास बुधवार शाम को एक बारूदी सुरंग को इनएक्टिव करने के दौरान ब्लास्ट हुआ था.
अब जानें क्या है पूरा मामला
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता बुधवार को नियमित गश्त पर था. इस दौरान, कंगा गली क्षेत्र में मिली बारूदी सुरंग को टीम इनएक्टिव करने लगी और तभी उसमें ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में टीम के दो जवान घायल हो गए. घायल सैनिकों को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर की फायरिंग, घुसपैठियों की मदद करने की आशंका
घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई थी बारूदी सुरंगें
बता दें, एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगे बिछाई जाती है. हालांकि, लगातार बारिश की वजह से कई बार ये सुरंगे अपने स्थान से खिसक जाती हैं, जिस वजह से समय-समय पर इन्हें इनेक्टिव करना पड़ता है.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर के उरी में LoC के पास हुआ धमाका, सेना के दो जवान शहीद
नालवा-देवगर तरवान क्षेत्र में मिला विस्फोटक
इस बीच, पुंछ के नालवा-देवगर तरवान क्षेत्र में मजदूरों को एक जंग लगा हुआ संदिग्ध विस्फोटक मिला है. सेना ने मौके पर पहुंचकर उसे नष्ट कर दिया है.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में 2 गैर कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, बॉर्डर वाले इलाकों में बारूदी सुरंगे लगाई जाती है. कभी-कभार बारिश की वजह से ये बहकर अपने स्थान से खिसक जाती है. इस बीच, सेना ने एक जंग लगा हुआ विस्फोटक डिवाइस बरामद किया था, जिसे दोनों जवान निष्क्रिय कर रहे थे. हादसा उसी दौरान हो गया था.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर जाकिर गनी ढेर
हो गया ऐलान! सारांश जैन को श्रीलंका में नहीं मिलेगा डेब्यू का मौका, होगा अभिमन्यू ईश्वर और जगदीसन जैसा हाल?
Saransh Jain : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज से पहले 7-9 अगस्त तक अभ्यास मैच खेलने वाली है. टीम इंडिया श्रीलंका में 4 अगस्त को पहुंच गई थी. इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर की देखरेख में अभ्यास किया. भारत के श्रीलंका में पहले प्रैक्टिस सेशन में खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया. भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर नेट्स पर बल्लेबाजी की, वहीं गेंदबाजों ने जमकर नेट्स पर बॉलिंग की. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं.
The focus shifts to Test Cricket ????
— BCCI (@BCCI) August 6, 2026
Welcoming new additions to the squad as #TeamIndia begin the preparations in Colombo ????️
WATCH ???????? #SLvIND https://t.co/Q2IvHhneDA
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में सारांश जैन को मौका दिया गया है. 33 साल के इस मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में मेडन कॉल अप मिला. सारांश जैन को क्या श्रीलंका में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा. ये सवाल सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में आ रहा है, लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है.
क्या सारांश जैन को मिलेगा डेब्यू का मौका?
सारांश जैन को श्रीलंका में टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका नहीं मिलेगा. ये भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है. जब उनसे पूछा गया कि, क्या सारांश जैन को क्या श्रीलंका में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा. तो उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि उनको डेब्यू का मौका मिलेगा.
Will Saransh Jain make his debut against Sri Lanka? #AapKiVani pic.twitter.com/R12jIxlzw5
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 6, 2026
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, श्रीलंका की टीम का ऐलान अभी तक हुआ नहीं है. हो सकता है कि श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के ज्यादा बल्लेबाज नहीं हो. उनकी टीम में एक या दो बल्लेबाज बाएं हाथ के हों. ऐसे में सारांश जैन को मौका मिलेना मेरे हिसाब से मुश्किल है. उनका डेब्यू नहीं होगा. टीम में पहले से ही रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में चुना जाएगा.
इन खिलाड़ियों के साथ भी हो चुका है ऐसा
भारतीय क्रिकेट टीम में समय समय पर घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है. अभिमन्यू ईश्वर, एन जगदीसन और प्रियंश पांचाल जैसे खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका तो मिला लेकिन वो कभी डेब्यू नहीं कर पाए. वो हमेशा बैंच पर ही बैठे रहे और उनको खेलने का मौका नहीं मिला. हुनर होने के बावजूद भी वो सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों को और प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों को पानी पिलाते रहे.
इस पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, अभिमन्यु ईश्वरन के साथ अच्छा नहीं हुआ. ये बहुत बड़ा चैलेंज है कि कई बार हम घरेलू क्रिकेट के आधार पर खिलाड़ियों को टीम में लेते हैं. लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं देते हैं. कभी-कभी आप सिर्फ इस बार पर खुश होते हो कि आपको टीम में शामिल तो किया गया है. वाशिंगटन सुंदर होते तो वो खेलते फिर तो सारांश जैन का नाम भी नहीं आता.
भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी
ये भी पढ़ें : 'उसका करियर अच्छा नहीं होगा...' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बयान वायरल, विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ का दिया एग्जांपल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











