Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss OTT 2 फेम Jiya Shankar ने की सगाई, US के बिजनेसमैन कारन धनक को बनाया हमसफर, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

'बिग बॉस OTT 2' फेम जिया शंकर को बधाई, जिन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त और US में रहने वाले बिज़नेसमैन कारन धनक से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस खास दिन की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग दिखाई और अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल (किस करते हुए भी) शेयर किए। तस्वीरों के साथ, जिया ने एक इमोशनल नोट भी लिखा कि उन्हें प्यार तब मिला जब उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। शेयर की गई तस्वीरों में जिया अपनी चमचमाती डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती और अपने मंगेतर के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।

पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा
सगाई की घोषणा के साथ ही जिया शंकर ने पहली बार अपने मंगेतर कारन धनक का चेहरा और नाम फैंस के सामने उजागर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कारन को टैग भी किया है। कारन धनक अमेरिका में रहने वाले एक सफल बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर हैं। जिया और कारन काफी समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे और अब दोनों ने अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने का फैसला किया है।

"घर कभी कोई जगह नहीं थी, घर तुम थे"
तस्वीरों के साथ जिया ने एक बेहद इमोशनल और दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि कैसे लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप के बावजूद दोनों ने हर दिन एक-दूसरे को चुना।

जिया ने लिखा: "शायद यह सच है, प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन भगवान ने यहाँ सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया। तुम्हारे साथ हुई हर बातचीत, भले ही तुम मुझसे हज़ारों मील दूर थे, घर जैसा एहसास देती थी। यह सफ़र आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना। तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने पूरी ज़िंदगी इंतज़ार किया।"
 

इसे भी पढ़ें: Musafir Cafe Season 2 Announced Netflix | 'मुसाफ़िर कैफ़े' सीज़न 2 का आधिकारिक ऐलान! क्या चंदर, सुधा और प्रीति को मिलेगा उनका सही अंजाम?


अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए उन्होंने आगे कहा:"तुमने मुझे मेरे सबसे मुश्किल दिनों में हँसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय मुझे हमेशा थोड़ा और कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा दिल हज़ारों टुकड़ों में टूट रहा हो। दुनिया में हम कहीं भी हों - घर कभी कोई जगह नहीं थी; घर हमेशा तुम ही थे।"

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी है लाइफ
कारन को प्यार से "मेरा मज़ाकिया दोस्त, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा ABCD" बताते हुए जिया ने लिखा कि उनके साथ जिंदगी किसी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी लगती है। उन्होंने कहा कि वह कारन के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और उन्हें बेपनाह प्यार करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
 

इसे भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार, इस दिन रिलीज होगा Emraan Hashmi की फिल्म Awarapan 2 का ट्रेलर


सगाई की खबरें सामने आते ही जिया शंकर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।
 
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

Continue reading on the app

देखभाल क्षेत्र में कौशल विकास से बढ़ेंगे रोजगार और आर्थिक अवसर: नीति आयोग

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। देश में देखभाल सेवाओं की मौजूदा और भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं का एक मजबूत समूह तैयार करने की जरूरत बढ़ रही है। साथ ही, भारतीय देखभालकर्ता पेशेवरों के लिए वैश्विक स्तर पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की भी आवश्यकता है। यह बात नीति आयोग की एक नई रिपोर्ट में कही गई है।

रिपोर्ट में देखभालकर्ताओं को देखभाल व्यवस्था का केंद्र बताया गया है। इसमें देखभाल कार्य को एक कुशल, सम्मानजनक और मूल्यवान पेशे के रूप में मान्यता देने पर जोर दिया गया है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण देखभाल, पेशेवर पहचान, कार्यबल कल्याण, संस्थागत सहयोग और परिवारों व समुदायों को विश्वसनीय तथा किफायती देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता रेखांकित की गई है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर केयरगिवर्स की बढ़ती मांग भारत के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। इसके माध्यम से भारत पारंपरिक देखभाल सेवाओं के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित कर सकता है, बड़े आर्थिक मूल्य का सृजन कर सकता है और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे देखभालकर्ताओं को बेहतर पहचान और सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। साथ ही भारत की सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान-आधारित विशेषज्ञता और सॉफ्ट पावर को भी वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

यह रिपोर्ट भारत के देखभाल संबंधी पारिस्थितिकी तंत्र को प्रस्तुत करती है और एक संगठित, पेशेवर, सुलभ और भविष्य के लिए तैयार देखभाल प्रणाली के निर्माण के लिए एक व्यापक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करती है।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम के अनुसार, सेवा और संवेदना हमेशा से भारत की सभ्यतागत विचारधारा के केंद्र में रही हैं, और देखभाल करना इन शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक मजबूत देखभाल प्रणाली सामाजिक समावेश को मजबूत करेगी, एक देखभाल करने वाले समाज का विकास करेगी, समुदायों को सशक्त बनाएगी, गुणवत्तापूर्ण आजीविका का सृजन करेगी और 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

रिपोर्ट में नीति, देखभाल करने वालों की पेशेवर मान्यता, कार्यबल विकास, वैश्विक सहयोग, सामाजिक सुरक्षा, परिवार और समुदाय आधारित देखभाल आदि सहित कई रणनीतिक स्तंभों में अपनी सिफारिशों को व्यवस्थित किया गया है।

नीति आयोग ने कहा कि यह राष्ट्रीय देखभाल नीति और राष्ट्रीय देखभालकर्ता परिषद के माध्यम से एक संगठित, पेशेवर देखभाल प्रणाली के लिए एक रोडमैप भी प्रस्तुत करता है।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ऑटोरिक्शा ड्राइवर का बेटा, बना स्टार क्रिकेटर और डीएसपी... फास्ट बॉलर की कहां-कहां से होती है कमाई, कितनी है नेटवर्थ

Mohammaed Siraj Net Worth: ऑटोरिक्शा ड्राइवर के बेटे मोहम्मद सिराज की कहानी मुफलिसी से कामयाबी तक का अद्भुत सफर है. कभी चप्पलों में गेंदबाजी करने और कैटरिंग का काम करने वाले सिराज ने अपनी रफ्तार और लगन के दम पर भारतीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई. आज वे बीसीसीआई के 'ग्रेड बी' खिलाड़ी हैं और 2025 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीदा. 57 करोड़ की नेटवर्थ, जुबली हिल्स में 13 करोड़ का घर और तेलंगाना पुलिस में डीएसपी का पद उनके कड़े संघर्ष की स्वर्णिम सफलता को दर्शाता है. Fri, 7 Aug 2026 17:54:25 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya:"बलूचिस्तान को पेरिस बनाने वाले थे" #pakistan #asimmunir #pokprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T12:45:39+00:00

Goonj With Arpita Aarya : शांतनु गुप्ता ने बताया Akhilesh Yadav ने क्यों बदला फॉर्मुला?|CM Yogi| PDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T12:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers