Responsive Scrollable Menu

Ashok Gehlot ने Dangawas Case फैसले को बताया चिंताजनक, जांच में बताई खामी

जयपुर, छह अगस्त राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर डांगावास हत्याकांड में स्थानीय अदालत के फैसले को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि 11 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बावजूद इंसाफ नहीं मिलना जांच और अभियोजन की गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है। उल्लेखनीय है कि नागौर जिले के विशिष्ट न्यायालय (अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति) ने डांगावास हत्याकांड के सभी 40 आरोपियों को बुधवार को बरी कर दिया।

साल 2015 में इस हत्याकांड में जमीन विवाद को लेकर पांच दलितों की हत्या कर दी गई थी। गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक है। 2015 में जमीन विवाद में पांच दलितों समेत छह लोगों की निर्मम हत्या हुई थी और अब एससी-एसटी विशेष अदालत ने सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया।

पीड़ित परिवारों का सवाल जायज है, अगर 40 आरोपी बरी हो गए तो इन छह लोगों की हत्या आखिर किसने की?’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘11 साल की लंबी कानूनी लड़ाई, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच और सुनवाई के बावजूद इंसाफ नहीं मिलना जांच और अभियोजन की गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है।’’ उन्होंने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भी निशाना साधा। गहलोत ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार के शासन में 11 साल पहले ऐसी घटना होना और अब उन्हीं के शासन में प्रतिकूल फैसला आना दिखाता है कि भाजपा न्याय के पक्ष में नहीं है। दलित समाज के साथ हुए इस अन्याय में जवाबदेही तय होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है।

पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की प्रक्रिया मजबूती से आगे बढ़नी चाहिए, राज्य सरकार को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Continue reading on the app

अब नहीं चलेगा फिटनेस का ड्रामा! BCCI ने खिलाड़ियों के लिए बनाए सख्त नियम

BCCI Fitness Rules: टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लगातार बढ़ रही चोटों के बाद BCCI ने फिटनेस नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सभी खिलाड़ियों के लिए एक जैसे फिटनेस मानक लागू होंगे और ब्रोंको टेस्ट चयन का अहम हिस्सा बनेगा।

Continue reading on the app

  Sports

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा

अरशद नदीम हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल क्यों नहीं जीत पाए? जबकि रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ग्लास्गो की ठंड को खराब प्रदर्शन की हार का जिम्मेदार बताया है।  Thu, 06 Aug 2026 11:05:06 +0530

  Videos
See all

Sheikh Hasina Speech : शेख हसीना को लेकर आई बड़ी खबर,बांग्लादेश में फिर बढ़ी हलचल! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:30:35+00:00

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:28:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers