Responsive Scrollable Menu

बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता हुईं इमोशनल:शूटिंग के दौरान धमाके सुने, फाइटर जेट देखे; कहा- पिछले कुछ दिन काफी तनाव भरे रहे

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता दुबई से अपना अनुभव शेयर करते हुए इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में वहां का माहौल थोड़ा तनाव भरा रहा है। एक्ट्रेस इस समय अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं। लारा ने कहा कि वह दुबई एक ब्रांड से जुड़े काम के लिए गई थीं। यह एक सामान्य वर्क ट्रिप थी, लेकिन हालात अचानक बदल गए। संघर्ष बढ़ने के बाद वहां का माहौल अलग हो गया। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वह 28 तारीख को दुबई के एक स्टूडियो में शूट कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें ऊपर से तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। लारा ने कहा, “हम इस इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं। यूएई का दुबई पिछले तीन साल से मेरा घर जैसा है। मैं यहां काफी समय बिताती हूं। 28 तारीख को मैं दुबई के एक स्टूडियो में शूट कर रही थी।” उन्होंने आगे बताया कि अचानक ऊपर से धमाकों की आवाज आने लगी। इसके बाद टीम के लोग स्टूडियो से बाहर निकल गए। लारा ने कई फाइटर जेट उड़ते देखे एक्ट्रेस ने कहा, “हमने ऊपर से धमाके सुने। हम स्टूडियो से बाहर भागे। वहां हमने देखा कि आसमान में मिसाइलों को बीच में ही रोका जा रहा था। पिछले कुछ दिन काफी तनाव वाले रहे हैं। मेरी बेटी मेरे साथ है। महेश काम के सिलसिले में बाहर थे, वह दुबई में नहीं थे।” लारा ने यह भी बताया कि उन्होंने आसमान में कई फाइटर जेट उड़ते हुए देखे। साथ ही तेज आवाज वाले धमाके भी सुनाई दिए। उन्होंने कहा, “हम थोड़ा नर्वस हैं और यह सब थोड़ा डराने वाला है। ऊपर कई फाइटर जेट उड़ते दिखे। कई तेज धमाकों की आवाज भी आई। हम एक सुरक्षित इलाके में विला में रहते हैं, लेकिन धमाकों के समय खिड़कियां हिलने लगती हैं और दरवाजे भी हिलते हैं। यह स्थिति परेशान करने वाली होती है। हालांकि मुझे एक बार भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ।” यूएई सरकार सभी लोगों का ध्यान रख रही: लारा लारा ने यूएई सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “यूएई सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। हर व्यक्ति को यहां सुरक्षित महसूस कराने की कोशिश की जा रही है। चाहे कोई भी किसी भी देश से हो, सभी का ध्यान रखा जा रहा है।” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वहां रहने वाले लोगों को महसूस कराया जाता है कि उनकी अहमियत है। उन्होंने कहा, “यहां रहने वाले लोगों को लगता है कि उनकी परवाह की जाती है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी सुरक्षित रहें। मैं यह देखकर हैरान हूं कि यहां सामान्य लोग भी रोज अपना काम कर रहे हैं। मेरा माली भी रोज आकर लॉन की घास काटता है और पौधों को पानी देता है।” वीडियो के अंत में लारा इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटना चाहती हैं। उन्होंने बताया, “हम फ्लाइट देख रहे हैं। ज्यादा फ्लाइट नहीं हैं, लेकिन कुछ फ्लाइट मिल रही हैं। एतिहाद और एमिरेट्स की फ्लाइट्स देख रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह मुंबई लौट जाएं। बच्चों को इन हालात से ज्यादा डर लग रहा है। बड़े लोग खुद को संभाल लेते हैं, लेकिन बच्चों को समझाना पड़ता है।” लारा ने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ था, तब मैं भारत में थी। उस समय हमने देखा कि हमारे देश ने लोगों की सुरक्षा के लिए अच्छा काम किया था। यहां भी वैसा ही महसूस होता है।” अंत में उन्होंने कहा कि किसी भी आम नागरिक को डर के माहौल में नहीं जीना चाहिए। लारा ने कहा, “कोई भी आम इंसान डर में जीने का हकदार नहीं है। उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे और सही फैसले लिए जाएंगे।” बता दें कि दुबई में तनाव की वजह ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ता क्षेत्रीय संघर्ष है। ईरान ने दुबई और अबू धाबी के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया। सुरक्षा कारणों से दुबई का हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिससे कई उड़ानें रद्द हुईं और हजारों यात्री फंस गए।

Continue reading on the app

EPL- न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया:पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी जीती; आर्सनल 20वीं जीत से टॉप पर कायम

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) फुटबॉल में गुरुवार रात बड़े उलटफेर देखने को मिले। न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड को हरा दिया। जोआओ पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी ने एस्टन विला को 4-1 से हराया। आर्सनल ने टूर्नामेंट में 20वीं जीत से नंबर-1 पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वहीं नॉटिंघम फॉरेस्ट ने 10 बार की चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को ड्रॉ पर रोक दिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड की छठी हार न्यूकैसल के सेंट जेम्स पार्क में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। फर्स्ट हाफ के इंजरी टाइम में जैकब रेम्सी 2 यलो कार्ड मिलने के कारण मैच से बाहर हो गए। 10 प्लेयर्स के बावजूद टीम ने 2-1 से मैच जीता और पॉइंट्स टेबल में 12वां स्थान हासिल कर लिया। इस हार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड तीसरे नंबर पर ही मौजूद है। चेल्सी की एस्टन विला पर डोमिनेटिंग जीत बर्मिंघम के विला पार्क में चौथे और पांचवें नंबर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबले के उम्मीद थी, लेकिन चेल्सी ने 4-1 के अंतर से एकतरफा मैच जीत लिया। नॉटिंघम ने सिटी को ड्रॉ पर रोका मैनचेस्टर के इथियाड स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी और नॉटिंघम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच जीतकर 10 बार की चैंपियन सिटी पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती थी, लेकिन नॉटिंघम ने टीम को 2-2 के ड्रॉ पर रोक दिया। 20वीं जीत से टॉप पर आर्सनल आर्सनल ने ब्राइटन के घर में जाकर उन्हें 1-0 से हरा दिया। मैच का इकलौता गोल 9वें मिनट में बुकायो साका ने किया। वे अपने करियर का 300वां मैच खेल रहे थे। इस गोल के बाद दोनों ही टीमों ने अपने डिफेंस पर जोर दिया, जिस कारण गोल के ज्यादा मौके नहीं बन सके। टूर्नामेंट में 20वीं जीत से आर्सनल 67 पॉइंट्स लेकर टॉप पर मौजूद है। मैनचेस्टर सिटी 60 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: जब संजू बने ग्रेट स्टीव वॉ...हैरी ब्रूक ने दोहरा दी 27 साल वो पुरानी कहानी, जब एक कैच से छूटा वर्ल्ड कप

India vs England highlights, T20 World Cup Semi-Final 2026: एक कैचे कैसे पूरे मैच का रुख पलट देती है, 5 मार्च को पूरी दुनिया ने देखा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 1999 वर्ल्ड कप वाली गलती दोहराई गई. जी हां, यह तब हुआ जब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन का आसान सा कैच छोड़ दिया. संजू उस समय सिर्फ 15 रन पर खेल रहे थे, लेकिन इस जीवनदान का फायदा उठाकर उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया और इंग्लैंड को 246/7 पर रोककर 7 रनों से मैच जीत लिया. इस घटना ने हर्षल गिब्स और स्टीव वॉ की कहानी याद दिला दी. Fri, 6 Mar 2026 07:13:11 +0530

  Videos
See all

Bihar Breaking News: बदल गए बिहार के राज्यपाल | Nitish Kumar | Bihar New CM | Bihar | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T02:15:12+00:00

Breaking News: भारत 30 दिन तक खरीद सकेगा Russia का कच्चा तेल, Iran जंग के बीच अमेरिका ने दी छूट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T02:12:30+00:00

Big Breaking on Bihar New CM LIVE: बिहार में बड़ा खेल | CM Nitish Resign News | Rajya Sabha Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T02:16:36+00:00

Trump चुनेंगे Iran का नया 'खलीफा' ? Iran News | Iran Israel War | US Iran War | Ali Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T02:12:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers