Responsive Scrollable Menu

स्टडी का खुलासा! व्रत रखने से कैंसर का खतरा होता है कम

हाल ही में हुई कई वैज्ञानिक स्टडीज और शोधों ने इस बात की पुष्टि की है कि 'व्रत' या 'इंटरमिटेंट फास्टिंग' (Intermittent Fasting) न केवल वजन घटाने में मददगार है, बल्कि यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में भी प्रभावी साबित हो सकती है।

The post स्टडी का खुलासा! व्रत रखने से कैंसर का खतरा होता है कम appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

गर्भधारण से पहले क्यों जरूरी है प्रीकॉन्सेप्शन केयर? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय में हर दंपत्ति चाहता है कि उनका होने वाला बच्चा शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और बुद्धिमान हो। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि एक स्वस्थ संतान की शुरुआत गर्भधारण से पहले ही हो जाती है। आयुर्वेद में इसे गर्भाधान संस्कार या प्रीकॉन्सेप्शन केयर कहा गया है।

आयुर्वेद के अनुसार अगर गर्भधारण सही तैयारी के साथ किया जाए तो इससे स्वस्थ संतान प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आयुर्वेद में कहा गया है कि संतान केवल संयोग से नहीं, बल्कि सही योजना और तैयारी से होनी चाहिए।

गर्भधारण से पहले सबसे जरूरी कदम होता है पति-पत्नी के स्वास्थ्य का सही आकलन। आयुर्वेद में सलाह दी जाती है कि दंपत्ति अपनी सामान्य स्वास्थ्य स्थिति, जीवनशैली, खान-पान, कामकाज और पारिवारिक बीमारियों का पूरा ध्यान रखें। अगर किसी को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी से जुड़ी बीमारी, हार्मोन से जुड़ी समस्या या कोई पुरानी बीमारी है, तो पहले उसका सही इलाज कराना जरूरी होता है।

इसके अलावा धूम्रपान, शराब या किसी भी तरह की नशे की आदत हो तो उसे छोड़ना बहुत जरूरी माना गया है, क्योंकि इनका सीधा असर आने वाली संतान के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आयुर्वेद गर्भधारण से पहले स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर की सलाह लेने पर जोर देता है।

आयुर्वेद में शरीर को शुद्ध और संतुलित बनाने के लिए पंचकर्म चिकित्सा का भी उल्लेख मिलता है। पंचकर्म के जरिए शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया की जाती है, जिससे शरीर गर्भधारण के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके। इसके साथ ही कुछ आयुर्वेदिक औषधियां भी शरीर की शक्ति और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

महिलाओं के लिए शतावरी, गिलोय, आंवला और बला जैसी औषधियां उपयोगी मानी गई हैं, जबकि पुरुषों के लिए अश्वगंधा, च्यवनप्राश और आंवला रसायन जैसी चीजें शरीर को ताकत और ऊर्जा देने में सहायक मानी जाती हैं, हालांकि इनका सेवन हमेशा विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए।

गर्भधारण की तैयारी में केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। आयुर्वेद के अनुसार तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाएं शरीर के संतुलन को बिगाड़ सकती हैं। इसलिए गर्भधारण की योजना बना रहे दंपत्ति को योग, प्राणायाम और ध्यान जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। संगीत सुनना, सकारात्मक सोच रखना और खुशहाल वातावरण में रहना भी मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

इसके अलावा सही आहार भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर को आवश्यक ऊर्जा और पोषण देता है। खासकर महिलाओं को अपने खान-पान और आराम का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा शारीरिक या मानसिक तनाव से बचना चाहिए और शरीर को पर्याप्त आराम देना चाहिए।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मैच खत्म होने से पहले ही खुशी से क्यों उछल पड़ीं साक्षी, धोनी का मजेदार रिएक्शन वायरल

Sakshi Dhoni Viral Video: दूसरी पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद साक्षी धोनी खुशी से उछल पड़ीं. साक्षी की खुशी का यह लम्हा तो कैमरे में कैद हुआ ही, साथ ही पीछे खड़े उनके पति यानी महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं, आखिर हुआ क्या. Fri, 6 Mar 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

T20 World Cup 2026 | India Beat England: भारतीय फैंस का जबरदस्त जश्न! #indvseng #sanjusamson #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:37:43+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | एक WESTERN DISTURBANCE होने वाला है सक्रिय, तेज हवाओं का अलर्ट जारी! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:35:00+00:00

Iran Israel War Update: अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर हमला! |Khamenei |Trump |Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:30:33+00:00

एयर डिफ़ेंस सिस्टम पर हमले का दावा #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #AirDefenseAttack #MilitaryStrike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers