सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, रातों-रात घटेगा वजन
Sleep Weight Loss: वजन घटाने के लिए अपनी दिनचर्या और रहने के तरीके में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। पोषक तत्वों का सेवन करना, फिजिकल एक्टिविटी, मेडिटेशन और बेहतर नींद आपकी वेट लॉस जर्नी का अहम हिस्सा बन जाते हैं। वजन कम करने के लिए आप दिनभर एक रिजीम फॉलो करते हैं जिसमें […]
The post सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, रातों-रात घटेगा वजन appeared first on Grehlakshmi.
Nepal Election 2026: नेपाल में मतदान जारी, दिग्गज और नए चेहरों के बीच कड़ा मुकाबला, जानें कब आएंगे परिणाम
Nepal Election 2026: नेपाल में आज हो रहे आम चुनाव को देश की राजनीति के लिए खास माना जा रहा है. नेपाल की चुनी सरकार से तय होगा कि आगे चलकर भारत से कैसे रिश्ते होने वाले हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, 165 सीटों पर होने वाले सीधे मुकाबले के लिए मतदान के नतीजे वोटिंग करने के 24 घंटे के अंदर घोषित करने का प्रयास होगा. हालांकि 110 सीटों की गिनती में दो से तीन दिन लग सकते हैं. आयोग तय समय पर परिणाम का ऐलान कर देता है तो यह बड़ा बदलाव माना जाएगा. 2022 के चुनाव में अंतिम परिणाम आने में दो हफ्ते से अधिक समय लग गया था.
#WATCH | Kathmandu, Nepal: Poll preparations are underway at the Annapurna Vinayak School polling centre ahead of Nepal's 2026 general election, scheduled for March 5. pic.twitter.com/DuRCd4hqUu
— ANI (@ANI) March 5, 2026
सात प्रांतों में चुनावी मुकाबला
नेपाल में वोटिंग सात प्रांतों में होगी. कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी, लुंबिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम. इन सभी क्षेत्रों में आज वोटिंग होगी. चुनाव मैदान में कई बड़े दलों और नए राजनीतिक समूह होंगे. इस चुनाव में प्रमुख पार्टियों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP), नेपाली कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- UML, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (NCP), राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP), जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल (PSP-N), जनमत पार्टी और यूनिफाइड नेशनल पार्टी (UNP) हैं. इसके साथ कई छोटे दल और स्वतंत्र उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.
चुनाव में कौन-कौन हैं बड़े चेहरे
इस चुनाव में पुराने दिग्गज नेताओं और नए चेहरों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. सबसे पहला नाम केपी शर्मा ओली का आता है. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के प्रमुख नेता हैं. विवादों में आने के बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी का प्रयास कर रहे हैं. दूसरा नाम गगन थापा का आता है. यह नेपाली कांग्रेस के प्रभावशाली नेता हैं. उनका फोकस भ्रष्टाचार का खत्मा और रोजगार को बढ़ाना है. तीसरे चेहरे का नाम बालेन शाह है. यह इस चुनाव में सबसे चर्चित नए चेहरे में से एक है. वे काठमांडू के लोकप्रिय मेयर भी रहे हैं. बलेन शाह पहले रैपर और सिविल इंजीनियर भी रहे. उनकी छवि एक सुधारवादी नेता की रही है. वह खासतौर पर युवाओं और शहरी वोटरों में काफी मशहूर हैं.
#WATCH | Kathmandu, Nepal: Former mayor and rapper Balendra 'Balen' Shah casts his vote at the Annapurna Vinayak School polling centre for Nepal's 2026 general election. pic.twitter.com/2NpCqogpMv
— ANI (@ANI) March 5, 2026
क्यों अहम है यह चुनाव?
यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब नेपाल बीते एक साल से राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहा है. सितंबर 2025 में यहां पर बड़ा Gen-Z आंदोलन खड़ा हुआ था. भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक व्यवस्था के विरोध में बड़े पर प्रदर्शन हुए थे. खासकर युवाओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया था.
इन प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और झड़पें भी देखने को मिलीं. इसके बाद पीएम को इस्तीफा देना पड़ गया. इसके बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की की अगुवाई में अंतरिम सरकार बनी. इसमें छह माह के अंदर चुनाव कराने का वादा किया था. अब यह वादा पूरा हो रहा है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप का साथ और 'अनलिमिटेड' हथियार, फिर भी इजरायली सेना के सामने क्यों खड़ी है बड़ी चुनौती?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Grehlakshmi
News Nation



















