तमिलनाडु चुनाव के लिए DMK-कांग्रेस में सीट शेयरिंग हुई:कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी, डीएमके ने एक राज्यसभा की सीट भी दी
तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) और कांग्रेस पार्टी में सीट बंटवारे पर मुहर लग गई। डीएमके ने कांग्रेस को 28 सीट दी हैं। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी दी गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार यह फैसला बुधवार को DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई के बीच हुई बैठक में लिया गया। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीती थीं 18 सीटें तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए आगामी अप्रैल में चुनाव होने हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में DMK ने 133 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने कुल मिलाकर 159 सीटों पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर NDA को 75 सीटें मिली थीं, जिसमें AIADMK 66 सीटों के साथ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी रही थी। गठबंधन टूटने की कगार पर था पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और डीएमके के बीच 2004 से चले आ रहा गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया था। लेकिन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को स्टालिन से मुलाकात की और लंबी बातचीत के बाद बात बन गई। कांग्रेस ने सीटों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया था। जब बात नहीं बनी तो चिदंबरम को बातचीत के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि स्टालिन कांग्रेस को 25 सीटें ही देना चाहते थे, लेकिन चिदंबरम की स्टालिन से मुलाकात के बाद 28 सीटों तक सहमति बनी। हाई कमांड और कांग्रेसी कार्यकर्ता खुश: सेल्वपेरुंथगई सीटें शेयरिंग पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई ने कहा- हमें 28 सीटें मिलीं हैं। 40 साल बाद हमें तीन अतिरिक्त सीटें और राज्यसभा में एक सीट मिली है। पार्टी इसका स्वागत करती है। तमिलनाडु की जनता को इस गठबंधन की जरूरत है। इस फैसले से हाई कमांड और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बहुत खुश हैं। चुनावों में हम 210 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… AIADMK से निष्कासित पूर्व CM पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल:मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने शुक्रवार को DMK का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। पूरी खबर पढ़ें…
महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments
महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments #Maharashtra #DevendraFadnavis #Mumbai #EknathShinde #Growth #Pune ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat




















