बनारस से आज दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात में पहुंचेगी दिल्ली,CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी, पहले दिन स्कूली बच्चे भी करेंगे सफर
देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन आज वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना होगी. ट्रेन को सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे. पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात. जाने क्या क्या है खास इंतजाम .
The post बनारस से आज दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात में पहुंचेगी दिल्ली,CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी, पहले दिन स्कूली बच्चे भी करेंगे सफर appeared first on Prabhat Khabar.
उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने के शुक्रवार को निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान, पशुहानि और मकान गिरने से प्रभावित लोगों को तत्काल मुआवजा देने को कहा और बेघर हुए परिवारों को राहत एवं शरणालय केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और खराब हुई फसल का आकलन कर उन्हें जल्द क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से संवाद करने और उन्हें तत्काल हरसंभव सहायता मुहैया कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









