Responsive Scrollable Menu

निम्रत कौर बोलीं- आप अपनी जिंदगी के खुद नायक हैं:कहा- जब कोई पूछता है कि आप कहां से हैं तो डंके की चोट पर कहती हूं राजस्थान से हूं

दैनिक भास्कर के बॉलीवुड टॉक शो में अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा- जब भी कोई मुझसे पूछता है कि आप कहां से हैं, तो मैं कहती हूं कि मैं राजस्थान से हूं। मैं कभी संतुष्ट नहीं होती। आप अपनी ज़िंदगी के खुद नायक हैं, इसलिए अपने आप को कभी जज न करें और अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाएं।" टॉक शो के दौरान निम्रत कौर ने अपने पिता के संघर्ष (स्ट्रगल) को लेकर भी भावुक बातें साझा कीं। दैनिक भास्कर के 'मारवाड़ रो उत्सव' के दूसरे दिन ग्रैंड फैशन शो, रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स और बॉलीवुड टॉक शो का आयोजन हुआ। इससे पूर्व, इंडाना पैलेस में दैनिक भास्कर और मिस राजस्थान फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें मॉडल्स ने रैंप पर उतरकर अलग-अलग खूबसूरत आउटफिट्स (परिधानों) को प्रेजेंट किया। इसके साथ ही, समारोह में 21 श्रेणियों (कैटेगरी) में 'रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026' प्रदान किए गए। इस अवॉर्ड शो में शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े कई दिग्गज कारोबारी शामिल हुए। निम्रत कौर बोलीं- राजस्थान मेरे रग-रग में बॉलीवुड टॉक शो के दौरान एंकर शेलेंद्र व्यास ने ​एक्ट्रेस निम्रत कौर से उनकी जर्नी और राजस्थान से जुड़े सवाल किए। दरअसल, निम्रत कौर झुंझुनूं के पिलानी है। और, उनके पिता आर्मी में रह चुके हैं। वे बोलीं- राजस्थान मेरे रग-रग में है। मुझे जोधपुर बहुत अच्छा लगता है। जब भी राजस्थान आती हूं तो ऐसा लगता है कि मैं मेरे घर लौटी हूं। जोापु और यहां का बालसमंद मेरे लिए फेवरेट जगह है। रयहां का का खाना मुझे बहुत पसंद है और मैं पिलानी भी जाना चाहती हूं। हाथ पर बने टैटू को लेकर कहा- मैंने अपने पिता को बहुत मिस किया एक्ट्रेस निम्रत कौर के हाथ पर एक टैटू बना है, जिसका मतलब है-पिता की लाडली। इस टैटू के सवाल पर वे बोली- जब लंच बॉक्स रिलीज हुई तो मुझे काफी प्यार लिमाया। मैं अपने पिता को मिस कर रही थी। और, उस समय मैंने हाथ पर टैटू बनाने का डिसीजन लिया। अपने इमोशन को लेकर वे बोलीं-जब मैं शूट पर होती तो उसे थोड़ा दूर रखती हूं। वहीं अपनी जर्नी को लेकर कहा- जब स्क्रीप्ट अच्छी मिलती है तो मैदान आपका है। शहर के इन इंडस्ट्रीयल को किया सम्मानित रियल एस्टेट अवॉर्ड्स में-पीयूष दोशी, अजय पुरोहित, हर्षवर्द्धन सिंह, विजय प्रताप, विपिन परिहार, सिद्धार्थ अग्रवाल, पंकज खत्री, संदीप बियानी, अशोक छाजेड़, अक्षय पुरोहित, स्वरूप सिंह, आर्यन जलहोतरा, अनुराग बांग, आशिष बेनीवाल, ह​रीश वैष्ण, संजीव मिमानी, मनीष पुरोहित, आदित्य सिंघवी, श्याम अग्रवाल, नारायण सिंह, राहुल सांखला, वि​पिन परिहार,सत्यनारायण टांक और वैभव काटजू को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। पिता के स्ट्रगल को किया याद, कहा-रात में स्कूल जाते थे उन्होंने अपने पिता के स्ट्रगल और उनकी बातों का जिक्र करते हुए कहा- मेरे पिता हमेशा कहते थे कि अपने आप को लड़की समझ के कुछ मत करो। मेरे पिता नाइट स्कूल में जाते थे। और, सुबह दादी के साथ खेती करते थे। वे हमेशा कहते थे, मेरी बेटी 7 बेटों के बराबर है। 11 साल में जो उन्होंने मुझे सिखाकर कर गए, आज जो भी है वह उसी की बदौलत है। इस जर्नी में मेरी मां का काफी सहयोग रहा। लोग अपनी प्रॉब्लम को लेकर काफी परेशान होते है। जब मुझे लगता है कि मैं परेशान हूं तो मैं हमेशा पिता को याद करती हूं। दैनिक भास्कर और मिस राजस्थान फैशन शो के तहत चार राउंड हुए इस दौरान दैनिक भास्कर और मिस राजस्थान फैशन शो के तहत चार राउंड हुए। इनमें पहला पहला: कुर्ती राउंड शो स्टोपर: दिक्षा यादव, सुपर मॉडल डिजाइनर: वीरभद्र ब्रांड: नेशनल हैंडलूम दूसरा राउंड: स्टाइलिश बिजनेस सूट शो स्टॉपर: ट्वींकल राजेशन पुरोहित, मिस राजस्थान 2025 विनर डिजाइनर: बॉलीवुड डिजाइनर संजय शर्मा ब्रांड: वेडिंग बेल्स तीसरा राउंड: गाउंस शो स्टोपर: डॉ. श्वेता कंसाना, मिस राजस्थान 2026 विनर डिजाइनर: माधुरी चेटवानी ब्रांड: ड्रेसजिला चौथा राउंड: लहंगा शो स्टोपर: श्रीजा गुप्ता, मिस राजस्थान 2026 विनर डिजाइनर: माधुरी चेटवानी सीजन-4 के तहत शहर के डेवलपर्स, बिल्डर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोग हुए सम्मानित यह आयोजन रजनीगंधा प्रस्तुत “मारवाड़ रा उत्सव” सीजन-4 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित समारोह में जोधपुर और प्रदेश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स, बिल्डर्स एवं उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर रहीं, जिन्होंने ये अवॉर्ड्स दिए। इस आयोजन को सोना सिक्का और Amritvas Realty का सहयोग प्राप्त है। वहीं Coca-Cola बेवरेज पार्टनर, अमृतम् जलेश्वर डेयरी डेयरी पार्टनर, राजस्थान पर्यटन विभाग टूरिज्म पार्टनर तथा My FM रेडियो पार्टनर के रूप में जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर्स, आर्किटेक्ट्स, बैंकिंग एवं कॉर्पोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियों सहित समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Continue reading on the app

आज है गायत्री जयंती, जानें कैसे हुआ माता गायत्री का प्रकाट्य एवं पूजन विधि

आज है गायत्री जयंती, जानें कैसे हुआ माता गायत्री का प्रकाट्य एवं पूजन विधि

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup: 28 साल का सिलसिला टूटा… हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका

Hockey World Cup: FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. लेकिन इस टूर्नामेंट में कोई भी भारतीय अंपायर या टेक्निकल ऑफिशियल मैच में नजर नहीं आएगा. Fri, 07 Aug 2026 14:23:29 +0530

  Videos
See all

Patna protest : पटना में पुलिस को दौड़ाया गाड़िया जला डाली | Patna Protest Violence | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:15:26+00:00

Parliament स्थगित होने पर भड़के Chirag Paswan, "विपक्ष स्वार्थ के लिए रोक रहा सदन..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers