Responsive Scrollable Menu

जेन-जी विद्रोह के बाद नेपाल में संसदीय चुनाव, मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील

काठमांडू, 4 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में गुरुवार को संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने देशभर के मतदाताओं से बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

देश में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के 275 सदस्यों को चुनने के लिए वोटिंग हो रही है, जो फेडरल पार्लियामेंट का निचला सदन है। कुल सीटों में से 165 फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) प्रणाली के तहत चुने जाएंगे, जबकि 110 सीटें प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम के जरिए भरी जाएंगी।

ये चुनाव पिछले साल 8-9 सितंबर को हुए जेन-जी विद्रोह के बाद हो रहे हैं, जिसमें सरकारी अनुमानों के मुताबिक 77 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 84 अरब नेपाली रुपए से ज्यादा की निजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ था।

जेन-जी आंदोलन के बाद हिमालयी देश किस दिशा में जाएगा, इस बारे में शुरू में अनिश्चितता थी। हालांकि, प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने देश को चुनाव की ओर अग्रसर किया और अब नेपाल गुरुवार को होने वाले मतदान के साथ फिर से लोकतांत्रिक रास्ते पर लौटता दिखाई दे रहा है।

राम प्रसाद भंडारी ने अपने संदेश में कहा कि चुनाव के संचालन और प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक देशभर में होगा।

उन्होंने कहा, “चुनाव प्रतिनिधिक शासन प्रणाली की नींव हैं और लोगों को अपनी पसंद के प्रतिनिधियों के माध्यम से शासित होने का अधिकार प्रदान करते हैं। इसलिए मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर आत्मविश्वास के साथ मतदान करें।”

उन्होंने आगे कहा कि कमीशन साफ-सुथरे, स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एक अलग बयान में निर्वाचन निकाय ने बताया कि मतपत्र और मतपेटियों सहित सभी आवश्यक चुनाव सामग्री देशभर के मतदान केंद्रों तक पहुंचा दी गई है।

मतदान केंद्रों के निर्माण और प्रबंधन, दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए अनुकूल सुविधाओं की व्यवस्था तथा चुनाव कर्मियों की तैनाती जैसी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 करोड़ 89 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

इनमें 96 लाख 60 हजार पुरुष और 92 लाख 40 हजार महिलाएं शामिल हैं।

आयोग ने बताया कि एफपीटीपी प्रणाली के तहत 3,406 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत 3,135 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Khamenei की मौत के तीसरे दिन श्रीनगर से आईं 5 डरावनी तस्वीरें, खौफ में बोर्ड परीक्षा तक पोस्टपोन

इजराइल-ईरान की जंग और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील बने हुए हैं। शिया मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन उग्र कर दिया है। सबसे बुरे हालात श्रीनगर में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

1.4 अरब की ताकत बनाम 50 लाख का जज्बा: 'भारत बना सकता है 3 वर्ल्ड कप टीमें', ग्लेन फिलिप्स ने फाइनल से पहले शुरू किया माइंड गेम

Glenn Phillips mind game: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि भारत से निकलने वाली प्रतिभा बहुत ही शानदार है. शायद वे तीन टीमें बना सकते हैं जो विश्व कप में बराबरी से खेल सकती हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टकराएंगी. Fri, 6 Mar 2026 21:25:41 +0530

  Videos
See all

Iran vs Israel : युद्ध से डॉलर उगाही करेंगे ट्रंप #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:35:41+00:00

Iran गुच्छे में मार रहा मिसाइल, मिडिल ईस्ट से Isreal तक में क्या कोहराम मचा| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:41:19+00:00

Iran Israel War: 10 बजते ही रूस-चीन का बड़ा ऐलान! Trump और Khamenei के बीच खलबली | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:30:33+00:00

#shorts: बीच सड़क पर महिला का बवाल, Video Viral | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T16:32:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers