Bear Market: बेयर मार्केट में 80% स्टॉक्स! गिरावट में खरीदारी का मौका, या फिर बेचकर भागने में भलाई?
Bear Market: भारतीय शेयर बाजार में करीब 80% स्टॉक्स पहले ही बेयर मार्केट में पहुंच चुके हैं। वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। ऐसे में सवाल है कि गिरावट में खरीदारी का मौका है या निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। एक्सपर्ट्स से जानिए जवाब।
कतर में गैस उत्पादन बंद, भारत में 40% सप्लाई घटी:मिडिल-ईस्ट युद्ध के कारण संकट; CNG और रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में CNG और PNG की कीमतें बढ़ सकती हैं। ईरान के ड्रोन हमले के बाद दुनिया के सबसे बड़े एक्सपोर्टर कतर ने अपने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट में उत्पादन बंद कर दिया है। इससे भारत आने वाले जहाजों की आवाजाही रुक गई है और घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई में 40% तक की बड़ी कटौती की गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (करीब 2.7 करोड़ टन सालाना) कतर से ही आयात करता है। सप्लाई रुकने से सिटी गैस कंपनियों (CGD) ने चेतावनी दी है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो CNG और PNG के दाम बढ़ सकते हैं। भारत की सबसे बड़ी गैस इंपोर्टर कंपनी पेट्रोनेट LNG ने कतर की कंपनी कतर-एनर्जी को 'फोर्स मेजर' नोटिस जारी कर दिया है। तेल और गैस सप्लाई करने का रास्ता लगभग बंद भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का लगभग बंद होना है। यह एक संकरा समुद्री रास्ता है जिससे होकर कतर और यूएई जैसे देश अपना तेल और गैस निर्यात करते हैं। ईरान और इजरायल जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। प्लांट पर ड्रोन हमला, LNG का प्रोडक्शन रुका कतर-एनर्जी के मुताबिक, ईरान ने कतर के 'रास लफान' और 'मेसाईद' इंडस्ट्रियल सिटी स्थित प्लांट पर ड्रोन से हमला किया था। सुरक्षा कारणों से कंपनी ने LNG का प्रोडक्शन फिलहाल रोक दिया है। पिछले हफ्ते अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर स्ट्राइक की थी, जिसके जवाब में ईरान ने UAE, कतर, कुवैत और सऊदी अरब जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और पोर्ट्स को निशाना बनाया है। खाद और बिजली उत्पादन पर भी खतरा भारत में आयातित LNG का इस्तेमाल सिर्फ घरों और गाड़ियों में ही नहीं, बल्कि बिजली बनाने और यूरिया (खाद) उत्पादन में भी होता है। CNG कंपनियों ने सरकार को लिखी चिट्ठी, संकट की चेतावनी गैस की किल्लत को देखते हुए 'एसोसिएशन ऑफ सीजीडी एंटिटीज' (ACE) ने सरकारी कंपनी गेल (GAIL) को पत्र लिखकर स्पष्टता मांगी है। कंपनियों का कहना है कि अगर कतर से आने वाली सस्ती गैस नहीं मिली, तो उन्हें 'स्पॉट मार्केट' से महंगी गैस खरीदनी पड़ेगी। पेट्रोनेट LNG ने जारी किया 'फोर्स मेजर' नोटिस पेट्रोनेट LNG ने मार्केट रेग्युलेटरी को बताया कि युद्ध जैसी स्थितियों के कारण वह कतर से गैस लाने में असमर्थ है। कंपनी ने गेल (GAIL), इंडियन ऑयल (IOC) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी कंपनियों को भी फोर्स मेजर नोटिस जारी कर सूचित किया है कि उन्हें मिलने वाली गैस की सप्लाई कम रहेगी। इंश्योरेंस का पेंच: कंपनी ने यह भी साफ किया है कि युद्ध के कारण होने वाले बिजनेस नुकसान पर इंश्योरेंस कवर भी नहीं मिलता है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें... दावा- भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा: इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद; सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दावा किया जा रहा है कि भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। न्यूज एजेंसी ANI ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर यह अपडेट सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिया है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



